Type Here to Get Search Results !

कार्यालय-नोडल अधिकारी (भर्ती सेल) उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति जिला - उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) पिन - 494334

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर का आदेश क्रमांक / एफ 23-08/2020/20-दो / 1676, नवा रायपुर, दिनांक 02.05.2023 के तहत् विद्यालय कोड 010 शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोडेकुर्से, विकासखण्ड दुर्गुकोन्दल, आदेश क्रमांक / एफ 23-08/2020/20-दो / 1678, नवा रायपुर, दिनांक 02.05.2023 के तहत् विद्यालय कोड 011 शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोयलीबेड़ा, विकासखण्ड कोयलीबेड़ा, आदेश क्रमांक एफ 23-08/2020/20-दो / 1680, नवा रायपुर, दिनांक 02.05.2023 के तहत् विद्यालय कोड 012 शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमाबेड़ा, विकासखण्ड-अंतागढ़, आदेश क्रमांक / एफ 23-08/2020/ 20- दो / 1682, नवा रायपुर, दिनांक 02.05.2023 के तहत् विद्यालय कोड 013 शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हल्बा विकासखण्ड चारामा, आदेश क्रमांक / एफ 23-08/2020/20-दो / 1684, नवा रायपुर, दिनांक 02.05.2023 के तहत् विद्यालय कोड 014 शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरर विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं आदेश क्रमांक / एफ 23-08/2020/20-दो / 1686, नवा रायपुर, दिनांक 02.05.2023 के तहत् विद्यालय कोड 015 शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बान्दे, विकासखण्ड कोयलीबेड़ा तथा शासन द्वारा समय-समय पर दिये गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में सत्र 2023-24 हेतु नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ पूर्व में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने / त्यागपत्र के कारण रिक्त पदों के शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति किया जाना है। विज्ञापन में निहित शर्तों के अंतर्गत योग्यताधारी आवेदकों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते है, आवेदन जिले की अधिकारिक वेवसाईट www.kanker.gov.in/notice_ category/recruitment/ में जारी गुगल लिंक या विज्ञापन में जारी क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन फार्म भरा जा सकता है। निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 25-05-2023 सायं 05:00 बजे तक निर्धारित है।




कार्यालय- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी, उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति, जिला- उ. ब. कांकेर द्वारा संधोधित संविदा भर्ती विज्ञापन क्रमांक / 1988 / संविदा भर्ती/उत्कृष्ट विद्यालय/कांकेर दिनांक 08.05.2023 के तहत् सत्र 2023-24 में जिले में संचालित नवीन स्वामी आत्मानदं उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोड़ेकुर्से, कोयीबेड़ा, आमाबेड़ा, हल्बा, बान्दे, कोरर के साथ पूर्व में संचालित सेजेस अंतागढ़, दुर्गूकोंदल, हरनगढ़, नरहरपुर, सरोना, नरहरदेव कांकेर में शिक्षकीय / गैर शिक्षकीय रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाईन गुगल फार्म के माध्यम से आवेदन दिनांक 25.05.2023 सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया जाता है। विज्ञापन में उपलब्ध गुगल लिंक एवं क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट kanker.gov.in में अपलोड विज्ञापन का अवलोकन कर सकते है। ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा ।

निर्देश :- 1. आवेदन करने पूर्व विज्ञापन में दिए निर्देशों एवं संविदा भर्ती नियमों को ध्यान पूर्वक अध्ययन कर लें । 2. आवेदन गुगल लिंक एवं क्यू आर कोड स्कैन के माध्यम से प्रविष्ट करें समस्त जानकारी अंग्रेजी में

भरे हिन्दी व त्रुटी पूर्ण प्रविष्ट करने पर आवेदन अमान्य कर दिया जावेगा। 3. राज्य शासन के नियमानुसार आरक्षित पद हेतु रोस्टर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया जाता है

तो इस विज्ञापन में जारी आरक्षित पदों हेतु रोस्टर का पालन किया जाएगा एवं उक्त संविदा नियुक्ति

" माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के एल.एल.पी. (सी.) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्यधीन होगी"


विभाग का नाम कार्यालय-नोडल अधिकारी (भर्ती सेल) उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति जिला - उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) पिन - 494334


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 157 पद 



रिक्त पदों के नाम  -   व्याख्याता, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्यापम शिक्षक, कंप्यूटर सहायक, ग्रंथपाल,



विज्ञापन की तिथि - 15 मई 2023



आवेदन की शुरू तिथि  - 15 मई 2023


आवेदन की अंतिम तिथि -  25 मई 2023


वेतनमान (सैलरी)   -  25,000 से 38,000 रुपये तक



योग्यता / अनिवार्यता  - 

1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नाकोत्तर उपाधि उत्तीर्ण एवं बी. एड. अनिवार्य ।

2. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -   आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 25-05-2023 सायं 05:00 बजे तक निर्धारित है। अंतिम तिथि / समय उपरांत लिंक डाउन कर दिया जावेगा।

2. ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर जारी गुगल लिंक https://forms.gle/8cf2PLgVnqCDFAiz 7 पर क्लिक कर आवेदन फार्म समय-सीमा में निःशुल्क भर सकते है।


चयन प्रक्रिया  -

उक्त पद पर चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा।



आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 0 रुपये

Ge/OBC - 0 रुपये



नियम एवं शर्तों - 

1. अंग्रेजी माध्यम के पदों के लिए आवेदकों की सम्पूर्ण शिक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड / वि.वि. से अंग्रेजी माध्यम से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। पदों की पूर्ति नही होने पर क्रमशः प्राथमिक ( 5वीं) एवं उच्च प्राथमिक ( 8वीं) के माध्यम का शिथिलिकरण किया जायेगा।

2. उक्त पद पूर्णतः अस्थाई है। शासन के द्वारा नियमित नियुक्ति किए जाने पर अथवा कार्य व्यवहार नियमानुसार नहीं पाये जाने पर कर्मी को किसी भी समय सेवा से पृथक किया जा सकता है।

3. छ.ग. राज्य के मूल निवासी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे, इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होंगे।


4. तृतीय श्रेणी के पदों पर कांकेर जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। छ0ग0 शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन का आदेश क्र. एफ 1-1/2012/1-3, नवा रायपुर, अटल नगर, दिनांक 22.01.2022 के तहत पदों की प्रतिपूर्ति के लिए आर्हताधारी आवेदक न मिलने पर शिथिलिकरण करते हुए क्रमशः संभाग एवं राज्य स्तर से समिति के निर्णयानुसार चयन किया जावेगा।

5. शिक्षक वर्गीय पदों के लिए बी.एड. अथवा डी. एड. जो किसी भी नाम से जाने जाते हो शासन द्वारा परिभाषित अनुसार मान्य होंगे।

6. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति सामान्य) नियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार की जायेगी।

7. शिक्षक / कर्मचारियों की व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए होगी दीर्घकालिक अवकाश,नियुक्ति / प्रतिनियुक्ति शिक्षक के आगमन एवं रिक्त पद की पूर्ति पश्चात् तत्काल नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।

8. निर्धारित आयु सीमा :-

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2023 को न्यूनतम 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छ.ग. राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, छ०ग० शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 3-2/2015/1-3 अटल नगर, रायपुर दिनांक 30.01.2019 के तहत् छ.ग. राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयुसीमा 35 मे दी गई 05 वर्ष की छूट की अवधि को दिनांक 01.01. 2019 से 31.12.2023 अर्थात् 05 वर्ष तक बढ़ाया जाता है।

यदि अभ्यर्थी छ.ग. शासन द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य

पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) का होकर राज्य का मूल निवासी है, तो उसे उच्चतर आयुसीमा में

05 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

आयु की पुष्टि हेतु मंडल द्वारा जारी हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की अंकसूची अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा। आयु सीमा में उपलब्ध छूटे छ०ग० शासन द्वारा जारी आदेशों / निर्देशों के अधीन होगा।

9. नियुक्त शिक्षक / कर्मचारियों का प्रतिवर्ष आंकलन किया जायेगा। कार्यव्यवहार संतोषप्रद नही पाये जाने पर समिति द्वारा किसी भी समय सेवा से पृथक किया जा सकेगा।

10. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि की स्थिति में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।

11. विज्ञापन के पदों की संख्या घटाई बढ़ाई जा सकती है, अथवा पर्याप्त कारणों से विज्ञापन निरस्त/ संशोधन किया जा सकता है।

12. राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत समिति विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी, जो सर्वमान्य एवं सभी के लिए बाध्यकारी होंगे।

13. राज्य शासन के नियमानुसार आरक्षित पद हेतु रोस्टर में किसी भी प्रकार का किया जाता है, तो इस विज्ञापन में जारी आरक्षित पदों हेतु रोस्टर का पालन किया जाएगा एवं उक्त संविदा नियुक्ति " माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के एल. एल. पी. (सी.) क्रमांक 19668 / 2022 के अंतिम आदेश के अधीन होगी"

14. उक्त जारी द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता के प्राप्तांको का 80 प्रतिशत अंक तथा साक्षात्कार के प्राप्तांको के 20 प्रतिशत अंको के योग के आधार पर अंतिम चयन मेरिट सूची तैयार की जावेगी। तृतीय श्रेणी के पदों पर छ0ग0, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर के आदेश क्र. / एफ 9-6/2015/3-एक नया रायपुर, दिनांक 05.12.2015 के तहत् तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों में साक्षात्कार को समाप्त किया गया है।

15. संविदा नियुक्ति के पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पदच्युत की जा सकती है। नियुक्त शिक्षकों/कर्मचारियों के कार्यों का प्रतिवर्ष आंकलन किया जावेगा संतोषप्रद पाये जाने पर अथवा अपराधिक या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर समिति द्वारा किसी भी समय सेवा से अलग किया जा सकता है।

16. प्रथम वरीयता प्रतिनियुक्ति के आवेदकों को दी जावेगी। प्रतिनियुक्ति के आवेदको की शासन द्वारा नियुक्ति होने की दशा में उक्त पद पर संविदा भर्ती नहीं की जावेगी। भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जायेगी।

17. राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशो के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी जो सर्वमान्य सभी के लिए बाध्यकारी होगा।

18. किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नही करेगा।

19. प्रतीक्षा सूची की वैधता इस विज्ञापन के प्रथम नियुक्ति आदेश जारी होने के दिनांक से 01 वर्ष के लिये वैध होगी।

20. संविदा नियुक्ति की अवधि में दोनो पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा तीन माह की पूर्व सूचना या इसके एवजू में तीन माह का वेतन देकर संविदा नियुक्ति सामाप्त की जा सकेगी। संविदा अवधि समाप्ति पर बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा समाप्त की जा सकेगी।

21. चयनित अभ्यर्थी के एक स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उनके द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकता क्रम में अन्य स्थान स्वतः निरस्त मानी जावेगी। अन्य स्थान पर प्रतीक्षा सूची से पात्र अभ्यर्थी की नियुक्ति की जावेगी। अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता का क्रम ऑनलाईन फार्म में दर्ज करेंगे। यदि अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जाता है तो ऑनलाईन फार्म में प्रविष्टी प्राथमिकता क्रम की स्व-प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में समिति द्वारा किसी भी सेजेस में नियुक्ति जारी की जायेगी।

22. नियुक्ति हेतु चयन समिति / उत्कृष्ट विद्यालय समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा ।

23. ऑनलाईन आवेदन करते समय यदि अभ्यर्थी द्वारा गलत / भ्रामक जानकारी प्रविष्टी की जाती है, जिसके आधार पर प्राविधिक पात्र / अपात्र सूची में स्थान बना कर अभ्यर्थी यदि दस्तावेज सत्यापन समिति के समक्ष ऑनलाईन आवेदन में प्रविष्टी के संबंध में साक्ष्य / दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते है तो अभ्यर्थी को उसी समय भर्ती प्रक्रिया से पृथक कर दिया जावेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी अभ्यर्थी को होगी।

24. अभ्यर्थी का एक पद हेतु केवल एक ही आवेदन पत्र मान्य होगा, जिसमें उन्हें विद्यालय का प्राथमिकता क्रम पदस्थापना हेतु अंकित करना होगा तथा प्राथमिकता क्रम अंकित नही करने अथवा एक ही पद में एक से अधिक विद्यालय में चयन होने पर अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकता के आधार पर आपको विद्यालय आवंटित किया जावेगा। अभ्यर्थी द्वारा प्राथमिकता क्रम दर्ज नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी



आयु-सीमा - अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2023 को न्यूनतम 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छ.ग. राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, छ०ग० शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 3-2/2015/1-3 अटल नगर, रायपुर दिनांक 30.01.2019 के तहत् छ.ग. राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयुसीमा 35 मे दी गई 05 वर्ष की छूट की अवधि को दिनांक 01.01. 2019 से 31.12.2023 अर्थात् 05 वर्ष तक बढ़ाया जाता है।


महत्वपूर्ण लिंक -







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad