Type Here to Get Search Results !

CG Bilaspur District Vacancy 2023 | जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, निपनिया (बिल्हा) बिलासपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु योग्य व अनुभवी अभ्यर्थियों का प्रशिक्षक के रूप में एक वर्ष का इम्पैनल किये जाने हेतु पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, निपनिया (बिल्हा) जिला बिलासपुर (छ.ग.) 495224 में दिनांक 10/04/2023 तक स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट से आवेदन आमंत्रित किया जाता है विस्तृत विवरण आवश्यक अर्हता, चयन प्रक्रिया, सेवा शर्तें आदि निम्नानुसार है:-


विभाग का नाम  -  जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी (DPLCS) बिल्हा मोड़ के पास, रायपुर रोड, निपनिया (बिल्हा), जिला बिलासपुर (छ0ग0 ) - 495224



रिक्त पदों की संख्या   -  कुल 03 पद 



रिक्त पदों के नाम  -  
1. Micro Irrigation Technician 
2. Soil & Water Testing Lab Assistant
3. Soft Skill, Spoken English & Communication Skill



आवेदन की शुरू तिथि   -  22 मार्च 2023



आवेदन की अंतिम तिथि   - 10 अप्रैल 2023 तक




वेतनमान (सैलरी)   -  15,000 रुपये तक




योग्यता / अनिवार्यता   -  B. Tech in Agriculture engineering OR

B. Tech in Mechanical Civil with 1 year sector specific /Teaching experience OR

B. Sc. (Agriculture / Horticulture Botany / Forestry) with 2 year sector specific /Teaching experience OR 

• Diploma/ITI (Mechanical/Civil/Plumbing/ Fitter with 3 year sector specific Teaching experience OR

• Graduate(with 10+2 in Science) with 5 year sector specific Teaching experience Desirable
Good Knowledge of Sector related services/processes with prior experience in training/teaching. He should be able to communicate in English and local language


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 
 ● 5 वीं 
 ● 8 वी 
 ● 10 वीं 
 ● 12 वीं 
 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 
 ● आधार कार्ड 
 ● ड्राइविंग लाइसेंस 
 ● परिचय पत्र 
 ● पासपोर्ट साइज फोटो 
 ● पेन कार्ड 
 ● रोजगार पंजीयन 
 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 
 ● जाति प्रमाण पत्र 
 ● अनुभव प्रमाण पत्र 
 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया  -  जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी में MMKVY अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु योग्य व अनुभवी प्रशिक्षकों का इम्पैनल किये जाने हेतु इच्छुक आवेदकों से कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, बिल्हा मोड़, निपनिया (बिल्हा), जिला बिलासपुर (छ.ग.) 495224 में दिनांक 10/04/2023 तक स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है




नियम एवं शर्ते   -

1. आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र संलग्न करें।

2. आवेदक की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 62 वर्ष होनी चाहिए। आयु प्रमाण-पत्र हेतु 10 वीं कक्षा के अंक सूची संलग्न करें। 

3. आवेदन पत्र के साथ संलग्न प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

4. आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर नवीनतम स्वप्रमाणित पासपोर्ट साइज का फोटो चिपकाना अनिवार्य है। 

5. अपूर्ण अस्पष्ट, त्रुटिपूर्ण एवं निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत नहीं किये गये आवेदन पत्र, अपात्र होगा।

6. यदि आवेदक किसी अन्य संस्थान में कार्य कर रहा हो तो संबंधित संस्था से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न करें। 

7. अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यानुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर इसके आधार घर 05 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जायेगा। साक्षात्कार उपरांत अंतिम चयन सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिला के वेब पोर्टल पर प्रदर्शित की जावेगी।

8. अंको का निर्धारण निम्नानुसार है:- 50 प्रतिशत अंक- न्यूनतम योग्यता में प्राप्त प्रतिशत का
> 20 प्रतिशत अंक साक्षात्कार हेतु
> 30 प्रतिशत अंक अनुभव का पद में वर्णित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवश्यक न्यूनतम अनुभव पर 15 अंक तथा उससे अधिक प्रत्येक पूर्ण वर्ष हेतु 5 अंक अधिकतम 30 अंक तक)

9. एग्रीकल्चर सेक्टर में सेक्टर स्कील काउन्सिल द्वारा प्रदत्त TOT Domain Certification (Under Validity) को वरीयता दी जायेगी।

10. साक्षात्कार हेतु आने जाने का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

11. शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव एवं साक्षात्कार के प्रात्तांकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जायेगी यह वरीयता सूची, चयनित प्रथम अभ्यर्थी को कार्यादेश जारी करने के दिनांक से 01 वर्ष के लिए वैध रहेगी। इस अवधि में कार्यादेश जारी किये गये अभ्यर्थी द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने / कार्य छोड़ देने / पदों की संख्या बढ़ने से इसी वरीयता सूची से चयन की कार्यवाही की जायेगी।

12. चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिले के वेब पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी। आवेदन पत्र में दूरभाष कमांक / मोबाईल नंबर उल्लेख करें, ताकि संपर्क किया जा सके। 

13. चयनित अभ्यर्थियों को मासिक प्रशिक्षक मानदेय राशि रू. 15,000/- (पन्द्रह हजार रूपये मात्र) प्रशिक्षण अवधि के लिए ही देय होगी, प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर मानदेय की पात्रता नहीं होगी, किन्तु आगामी निरंतर प्रशिक्षण कार्य संचालित होने पर प्रशिक्षक को मानदेय राशि देय होगी। 

14. चयनित अभ्यर्थी को चयन उपरांत सूचना मिलने के 07 दिवस के भीतर प्रशिक्षण कार्य हेतु इम्पैनल्ड होने की स्वीकृति देना अनिवार्य है। अन्यथा चयन स्वमेव निरस्त माना जावेगा एवं प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका दिया जायेगा। 

15. एग्रीकल्चर सेक्टर में चयनित उम्मीदवार का TOT/ Domain Certification नहीं होने की स्थिति में एक माह के भीतर स्वयं के व्यय पर सर्टिफिकेशन कराना अनिवार्य रहेगा। 

16. उपरोक्त पदों पर भर्ती पूर्णतः अस्थायी है तथा राज्य कार्यालय से प्राप्त प्रशिक्षण लक्ष्य पर निर्भर करता है।



आयु सीमा  -  आवेदक की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 62 वर्ष होनी चाहिए। आयु प्रमाण-पत्र हेतु 10 वीं कक्षा के अंक सूची संलग्न करें। 


महत्वपूर्ण लिंक -



  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad