Type Here to Get Search Results !

CG Bastar District Vacancy 2023 | 22 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 walk-in-interview

मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रायपुर छ.ग. का पत्र क्रमांक / NHM / 2023 / NS 1749/4932, दिनांक 15.02.2023 के परिपालन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत आरोपी वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रिक्त पदों को अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति उपरांत तालिकानुसार रिक्त पदों की ( 15000 रूपए से कम वेतनमान ) अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर सेवाये ली जानी हैं।

विभाग का नाम -  कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर, जिला- बस्तर (छ. ग.)


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 01 पद 



रिक्त पदों के नाम  -  ANM,
Laboratory Technicians,
OT Technician (LaQsya FRUs),
Dental Assistant (Technician),
TBHV,
Dental Assistant,
Lab Assistant,
Ward Assistant,
Attendant NRC,
Class- IV - NUHM,
Counselor NHM,
Aya Bai,
Cleaner,
Support Staff (Housekeeping staff), Secretarial Assistant - NMHP/NHM /NCD,
Jr. Secretarial Assistant PADA/LDC


विज्ञापन की तिथि - 14 मार्च 2023


आवेदन की शुरू तिथि  - 14 मार्च 2023


आवेदन की अंतिम तिथि -  22 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 walk-in-interview


वेतनमान (सैलरी)   -  8,000 से 15,000 रुपये तक



योग्यता / अनिवार्यता  - 1. 12th passed, ANM Passed & INC affilited  training center & Live Registrastion in Chhattisgarh Nursing Registrastion Council.

1. 10+2 pass in Biology, Chemistry and Physics,

2. Paramedical Course in Or Technicians and live registration in Paramedical Council.

Or

Diploma dental technology from a recognised institution. prefeance given to candidatehaving atleast two year post qualification experience.




आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -   अतः उपरोक्तानुसार इच्छुक समस्त अर्हताधारी निर्धारित आवेदन की तिथि में आवेदन पत्र के साथ समस्त अनिवार्य शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताओं की स्वप्रमाणित समस्त दस्तावेज की छायाप्रति तथा मूलप्रति के साथ निर्धारित समय में स्थल श्यामा प्रसाद मुखर्जी, टाऊन हॉल, जगदलपुर में उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत - कर सकते हैं।



आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 100 रुपये

Ge/OBC - 100 रुपये




नियम एवं शर्तों - 

1. विज्ञापित पद हेतु केवल छ.ग. राज्य के मूल निवासी ही पात्र होंगें।

2. आवेदन हेतु निर्धारित तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य है। अर्हता सिद्ध करने वाले समस्त प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

3. विज्ञापन में तथ्यात्मक / लिपिकीय त्रुटि चयन के किसी भी स्तर में सुधारी जा सकती है। ऐसे त्रुटि सुधार से चयन की प्रकिया अप्रभावित रहेगी। इसके संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।

4. ऐसे अभ्यर्थी जिनका अंकसूची ग्रेडिंग पद्धति का है, को ग्रेडिंग गणना पद्धति द्वारा प्रतिशत का उल्लेख करना अनिवार्य है तथा इस संबंध में संबंधित शैक्षणिक संस्था / स्कूल से संस्था प्रमुख द्वारा जारी गणना. पत्रक / चार्ट की सत्यापित प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि में आवेदन के साथ गणना पत्रक प्रस्तुत नहीं किये जाने की स्थिति में आवेदक को अपात्र किया जावेगा।

5. एक से अधिक पदों में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिये अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन शुल्क देय होगा

6. अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त संस्था से होना चाहिये।

7.  विज्ञापित पदों पर चयन हेतु जिले के पात्र मूल निवासियों को प्राथमिकता दिया जावेगा। जिले में पात्र मूल निवासी नहीं मिलने की स्थिति में राज्य के अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्राथमिकता दिया जावेगा।

8. आवेदन शुल्क - आवेदक को आवेदन शुल्क 100 रूपए नगद जमा किया जाना होगा जिसकी रसीद आवेदन हेतु निर्धारित तिथि को पंजीयन के समय दी जावेगी। रसीद कि कॉपी आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना होगा। बिना आवेदन शुल्क रसीद के आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।

9. सेवा प्रदाता सेवा काल समाप्त होने के पूर्व किसी भी पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस अथवा नोटिस के स्थान पर एक माह का वेतन जमा कर / देकर सेवा समाप्त की जा सकती हैं।

10. सेवा प्रदाता को सेवा समाप्ति के पश्चात् सेवक के रूप में जितनी अवधि तक सेवा दी गई है उस अवधि के लिए किसी भी प्रकार का पेंशन, उपादान या मृत्यु संबंधी लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।

11.  उपरोक्त तालिकानुसार न्यूनतम कलेक्टर दर पर विज्ञापन जारी किया गया है, जो कि समय-समय पर कलेक्टर दर अनुसार परिवर्तनीय होगी।

12. तालिका "अ" अनुसार पद क्रमांक 01 से 14 तक का चयन अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के मेरिट आधार पर किया जावेगा।

13. तालिका "अ" अनुसार पद क्रमांक 15 एवं 16 का चयन अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के 80 प्रतिशत अंक एवं कौशल परीक्षा 20 प्रतिशत अंक के आधार पर किया जावेगा। कौशल परीक्षा की तिथि की सूचना पृथक से अभ्यर्थियों को दी जावेगी।

14. जिस पद पर कौशल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाना है उस पद हेतु 01 पद के विरूद्ध 05 अभ्यर्थियों का चयन अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के मेरिट सूची के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए किया जावेगा।

15. कौशल परीक्षा में निर्धारित 20 अंक में से आवेदक को 30% अंक (06 अंक) लाना अनिवार्य है। 30% से कम अंक पाने वाले आवेदक अपात्र होंगे।

16. उपरोक्त पद रिक्त होने की स्थिति में क्रमानुसार मेरिट आधार पर पद पूर्ति की जावेगी, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नियमित संविदा पद पूर्ति तक ही मान्य होगी।

17. आयु सीमा - अस्थायी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी। आयु गणना हेतु आधार वर्ष 01.01.2023 की स्थिति में होगा। आयु सीमा में छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा समय समय पर जारी निर्देश लागू होंगे

18. उपरोक्त पदों पर आवेदन के साथ क्रमवार प्रमाण संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा तथा दस्तावेज सत्यापन के समय अभिलेखों की मूलप्रति के साथ अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

18.1 10वीं अंकसूची / 08वीं अंकसूची / जन्म प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु)

18.2 संबंधित अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के परीक्षा के समस्त वर्षों की अंकसूची।

18.3 संबंधित डिप्लोमा / डिग्री

18.4 संबंधित कौंसिल का पंजीयन प्रमाण पत्र (संबंधित है तो)

18.5 सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थानी जाति प्रमाण पत्र (संबंधित है तो )

18.6 छ.ग. राज्य का मूल निवासी प्रमाण पत्र

19. समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में अभ्यर्थियों की जन्मतिथि को आधार मानकर वरीयता तय की जायेगी। जिन अभ्यर्थियों की जन्मतिथि पहले होगी (उम्र में बड़े होंगे) उन्हें प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।

20.  मात्र आवेदन करने पर ही किसी का चयन सुनिश्चित नहीं होगा।

21. विज्ञापित पद पूर्णतः अस्थायी एवं अस्थानांतरणीय होगी।

22. सेवा प्रदाता 89 दिवस के लिये होगी जो पूर्णतः अस्थाई होगी आवश्यकता होने पर आगामी दिवसों में सेवा वृद्धि किया जावेगा।

23. नियमित / संविदा भर्ती के संबंध में सामान्य प्रशासन / वित्त विभाग की अनुमति प्राप्त हो जाने पर कलेक्टर दर पर रखे जाने वाले उक्त कर्मियों की सेवा समाप्त कर नियमित / संविदा भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर दर पर रखे गये कर्मियों द्वारा नियमितीकरण की मांग तथा सेवा समाप्त न किये जाने हेतु कोई मांग नहीं की जावेगी न ही किसी धरना प्रदर्शन इत्यादि में शामिल होंगे तथा इस बाबत चयन उपरांत शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य होगा।

21. चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार से दबाव डलवाया जाता है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जावेगा तथा इस संबंध में कोई भी दावा मान्य नहीं किया जावेगा।

22. भर्ती की प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का सर्वाधिकार जिला स्तरीय चयन समिति, जिला बस्तर को होगा, जो सभी आवेदकों को मान्य होगा।

23. भर्ती के संबंध में समस्त सूचना / जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जगदलपुर,जिला- बस्तर (छ.ग.) के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाईट www.bastar.gov.in में समय-समय पर प्रकाशित किया जावेगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य के माध्यम से कोई सूचना नहीं दी जावेगी।


आयु-सीमा - उम्मीदवार को दिनांक 01.01.2023 को न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।



महत्वपूर्ण लिंक -



  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad