सहायक प्राध्यापक, राजनीतिशास्त्र ( उच्च शिक्षा विभाग)
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 02 / 2019 / परीक्षा / दिनांक 18/01/2019. शुद्धि पत्र क्र. 04/2019/परीक्षा/ दिनांक 01/02/2019 07/2019 / परीक्षा / दिनांक 23/02/2019, 12/ 2019 / परीक्षा / दिनांक 23/11/2019 02/2020 / परीक्षा / दिनांक 11/02/2020 एवं 01/2021/ परीक्षा / दिनांक 08/01/ 2021 द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक प्राध्यापक, राजनीतिशास्त्र के कुल 59 पद विज्ञापित किए गए थे।
सहायक प्राध्यापक राजनीतिशास्त्र के दिनांक 19/01/2021 को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में
विज्ञापित पद का 03 गुना अर्थात 177 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया जाना था, परंतु वर्गवार / उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 143 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया गया है।
सहायक प्राध्यापक, राजनीतिशास्त्र पद के साक्षात्कार हेतु आमंत्रित कुल 143 अभ्यर्थियों में से 06 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं 01 अभ्यर्थी अनहं हुए तथा शेष 136 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 17/06/2021 से 19/06/2021 तक लिया गया।
उपरोक्त पदों हेतु लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक, राजनीतिशास्त्र के कुल 59 पदों के विरूद्ध 59 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार पूर्व में जारी चयन सूची / अनुपूरक सूची को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा WPS No. 751 / 2021 शिवेन्द्र बहादुर एवं अन्य WPS No. 3797 / 2020 गौरव रंजन यादव WPS No. 3862/2020 वैभव रंजन यादव में दिनांक 01.02.2023 को पारित अंतिम आदेश के परिप्रेक्ष्य में सहायक प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र पद हेतु संशोधित चयन सूची जारी की जा रही है, जो निम्नवत् है



