Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या क्या दस्तावेज लगता है | What are the documents required to make Chhattisgarh income certificate

छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र  -  छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र (Chhattisgarh Income Certificate) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी व्यक्तियों को दिया जाता है. जो व्यक्ति कि पारिवारिक आय को दर्शाता है. सीजी आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक को आवेदन करना होता है जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा आय प्रमाण पर जारी किया जाता है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिको को सरकारी योजनाओ और सेवाओ का लाभ लेने के लिए सीजी आय प्रमाण पत्र (CG Income Certificate) एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है. आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए व्यक्ति को अपने आय के संसाधन या स्रोत कि जानकारी देनी होती है





छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र के लाभ व उपयोग -  जैसे आप सभी जानते है कि आय प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति कि वार्षिक/परिवारिक आय को दर्शाता है जो सीजी सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओ और सेवाओ का लाभ लेने के लिए जरुरी है आप आय प्रमाण का उपयोग जैसे छात्रवृत्ति के लिए, जननी सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए, बालिका योजनाओं का लाभ उठाने के लिए, सरकारी सामाजिक पेंशन के लिए, श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए, राशन कार्ड बनाने के लिए, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने के लिए, स्कूल कॉलेजों में आर्थिक आधार पर आरक्षण प्राप्त करने के लिए, एक निश्चित आय को दर्शाने के लिए और इनकम टैक्स को भरने के काम आता है. इस तरह से आपका आय प्रमाण पत्र बनना बहुत ही जरुरी है जिससे आप सरकारी सेवाओ का लाभ लेने के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है.



छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र के दस्तावेज -

• आधार कार्ड/पेन कार्ड

• आवेदक का निवास प्रमाण पत्र

• आवेदक कि पासपोर्ट साईज फोटो

• पुराना आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो/उपलब्ध हो)

• राशन कार्ड (बीपीएल) या राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड (यदि लागू हो/उपलब्ध हो)

• पटवारी प्रतिवेदन 

• आय प्रमाण पत्र

• शपथपत्र

• बी-1 , पट्टा पर्ची





छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र के लिए जरुरी पात्रता -

• कोई भी व्यक्ति जो भारतीय निवासी है और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित है.

• उन्हें किसी भी आयकर का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है लागू राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश के साथ आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं.

• अगर कोई व्यक्ति वेतन भोगी होने की दशा में अद्यतन वेतन पर्ची होना जरुरी है

• या कोई अन्य आय के संसाधन या स्रोत कि जानकारी देना जरुरी है.

• आप इन सभी पात्रता और दस्तावेज के आधार पर CG Income Certificate बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते है.



छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र फॉर्म कैसे भरें -

• सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र डाउनलोड करना है.

• इसके बाद आपको आवेदक का नाम और आवेदक के पिता या पति का नाम लिखना है.

• आवेदक कि जन्म दिनाक और आवेदक का जेंडर सिलेक्ट करना होगा.

• इसके बाद आवेदक कि आधार सख्या और हॉउस नंबर फ्लेट नंबर लिखना है.

• इसके बाद आपको गाव का नाम, जिले का नाम, तहसील का नाम और राज्य का नाम दर्ज करना है.

• आवेदक के राज्य का पिनकोड नंबर और मोबाइल नंबर आदि को सही से लिखना है.

• इस तरह से आप छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म आसानी से भर सकते है.



छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र दस्तावेज फॉर्म डाऊनलोड करें -





बी - 1 (आपने घर होना चाहिए)

मार्कशीट (अपना होना चाहिए)

आधार कार्ड (पिता/माता/स्वयं का होना चाहिए)




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad