Shiksha Vibhaga Baster Recruitment 2022 कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) जिला बस्तर, जगदलपुर के विज्ञापन क्र0 / 4261 / उ. अं. मा.वि. / संविदा / विज्ञापन / 2022 जगदलपुर, दिनांक 26.07.2022 के माध्यम से छ०ग०शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नवीन 04 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नानगुर / धरमपुरा / बकावण्ड / भानपुरी में कुल 73 शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती हेतु निहित शर्तों के अन्तर्गत विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। अंतिम तिथि तक पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के फलस्वरूप आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि में वृद्धि करते हुये अंतिम तिथि 12.09.2022 तक नियत की जाती है। अभ्यर्थी पूर्व में विज्ञापित पद अनुसार एवं विज्ञापन में दर्शित शर्तों के अन्तर्गत स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। विज्ञापन प्रारूप एवं विज्ञापन के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश, शर्तें एवं नियम बस्तर जिले की वेबसाईट www.bastar.gov.in में देखा जा सकता है।
आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बस्तर जगदलपुर पिन कोड-494001 के पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से प्रेषित कर सकते है। आवेदन प्रस्तुत होने की अंतिम तिथि 12.09.2022 सायं 05.00 बजे तक होगी। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई हैं एवं उसे बस्तर जिलें के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर भी देखा जा सकता है।
पदों का नाम -
• व्याख्याता
• शिक्षक (पूर्व. मा. शाला)
• कम्प्यूटर शिक्षक
• सहायक शिक्षक (प्राथमिक (शाला)
• ग्रंथपाल
पदों की संख्या - कुल 73 पद
विभाग का नाम - कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) जिला बस्तर जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
वेतनमान / सैलरी - 22,000 से 38,000 तक
महत्वपूर्ण तिथि -
ऑफलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 26 अगस्त, 2022
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 12 सितम्बर, 2022 (वॉक इन इंटरव्यू)
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आयु सीमा -
आवेदक की आयु 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी आयु की पुष्टि हेतु उचित प्रमाण-पत्र (कक्षा 10वीं की अंकसूची) संलग्न करना अनिवार्य होगा। शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। छूट प्रमाणीकरण के लिए सक्षम अधिकारी का प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता -
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक उपाधि एवं बी०एड० प्रशिक्षित (अंग्रेजी विषय के शिक्षक हेतु अभ्यर्थी की स्नातक परीक्षा में अंग्रेजी साहित्य एक विषय होना अनिवार्य है एवं इसी प्रकार संस्कृत विषय के शिक हेतु अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं है किन्तु अभ्यर्थी की स्नातक परीक्षा में संस्कृत साहित्य एक विषय अनिवार्य रूप से रहा हो) शिक्षक पात्रता (TET) उत्तीर्ण को
चयन प्रक्रिया -
आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बस्तर जगदलपुर पिन कोड-494001 के पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से प्रेषित कर सकते है। आवेदन प्रस्तुत होने की अंतिम तिथि 12.09.2022 सायं 05.00 बजे तक होगी।
नियम एवं शर्तों -
1. विषयवार जिन विज्ञापित पदों की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से हो जायेंगी उन पदों पर संविदा नियुक्ति नहीं की जावेगी |
2. संविदा नियुक्ति छ.ग. शासन द्वारा जारी नवीन प्रचलित संविदा नियुक्ति नियम 2012 में निहित शर्तों के अधीन होगी।
3. आवेदकों द्वारा अपनी संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त विद्यालय / महाविद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
4. अंग्रेजी माध्यम से शैक्षणिक योग्यता ग्रहण करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी न्यूनतम अहर्तादायी बोर्ड / विश्वविद्यालयीन परीक्षा हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण की है, और उन्हें किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में समकक्ष पद एवं विषय पर अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कार्य का 05 वर्ष लगातार सेवा का अनुभव रखते हों. उनके आवेदन पर भी विचार किया जा
5. जिले के स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जावेगी। स्थानीय योग्य उम्मीदवार नहीं पाये जाने की स्थिति में जिले के बाहर के उम्मीदवार के आवेदनों पर विचार किया जावेगा।

