Type Here to Get Search Results !

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) - 2022 के आवेदन तिथि में परिवर्तन करने के सम्बंध में

 कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर TET परीक्षा 2022




विषय - राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) - 2022 के आवेदन तिथि में परिवर्तन करने के सम्बंध में



संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) का पत्र क्रमांक एफ क्रमांक / (TET) / 2022 / 2873 रायपुर, दिनांक 16.08.2022 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2022 का आयोजन दिनांक 18.09.2022 को किया जाना था । इस हेतु व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in आवेदन करने की तिथि 23.08.2022 से 06.09.2022 निर्धारित थी । पर ऑनलाइन

संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़, शंकर नगर, रायपुर, के पत्र क्रमांक/TET/2022 / 3133 रायपुर, दिनांक 07.09.2022 में संलग्न अवर सचिव, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के पत्र File No. NCTE - Reg 1018 / 1135 / 2018 - US (Regulation Section)HQ/112852 Dated 04-08-2022 के अनुसार माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुक्रम में शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स (TTC) में प्रवेशित एवं अध्ययनरत अभ्यर्थियों को भी TET - 2022 में भाग लेने की पात्रता होगी। अतः संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, रायपुर के उपरोक्त पत्र के अनुक्रम में TET - 2022 हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10.09.2022 तक बढ़ाई जाती है । परीक्षा का आयोजन पूर्ववत दिनांक 18.09.2022 को किया जाएगा ।


कृपया उक्त विज्ञप्ति परीक्षार्थियों के हित में अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में एवं प्रदेश से मुद्रित होने वाले सभी संस्करणों में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

पीडीएफ फाइल  -  क्लिक लिंक

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad