छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, अटल नगर, रायपुर द्वारा सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, पर्यावास भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, रायपुर (छ.ग.) का पत्र क्र. / 2978 / स्था / छ.ग.प.सं.मं. / 2022 / नवा रायपुर, दिनांक 21.07.2022 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर वैज्ञानिक के रिक्त पदों हेतु भर्ती परीक्षा (ESC22) 2022 दिनांक 11.09.2022 (रविवार) को पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तक आयोजित की गई।
उक्त भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई उपस्थिति का विवरण निम्नानुसार है
परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन पर व्यापम अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने अधिकारियों / कर्मचारियों, परीक्षा कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस व्यापम के प्रशासन के अधिकारियों / कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही समस्त परीक्षार्थियों के प्रति उनके शांतिपूर्ण सहयोग एवं अच्छी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया है। कृपया उक्त विज्ञप्ति लोक हित में अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें
