जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 वी के ऑनलाइन आवेदन शुरू 2022
विद्यालय शिक्षा मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग)) स्कूल न. 19008
भारत सरकार,
मल्हार जिला बिलासपुर (छग)
JAWAHAR NAVODAYA VIDYALAYA An Autonomous Organization under Ministry of Education
(Deptt of School Education and Literacy) Govt. of India,
Aff. No. 3340001 PO- Malhar, Distt. Bilaspur CG Ref. JNV / BILAS /202-23/196
Date: 12.09.2022
जिला शिक्षाधिकारी महोदय जिला गौरेला- पेंड्रा मरवाही (छ.ग.)
विषय- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (लेटरल एंट्री टेस्ट कक्षा 9 वीं हेतु ) 2023-24. के लिए जानकारी बावत् ।
उपर्युक्त विषयान्तर्गत लेख है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (लेटरल एंट्री टेस्ट कक्षा 9 वीं) 2022-23 के लिए ऑन लाइन आवेदन पत्र किए जा रहे हैं जिसकी जानकारी निम्नानुसार हैं
ऑन लाइन आवेदन की - प्रारंभ तिथि 02 सितम्बर, 2022
ऑन लाइन आवेदन की - अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2022
चयन - परीक्षा की तिथि 11 फरवरी 2023
ऑनलाइन आवेदन लिंक -
Website: www.navoday.gov.in OR www.nvsadmissionclassnine.in
निर्धारित योग्यता - अभ्यर्थी (छात्र/छात्रा) वर्तमान सत्र 2022-23 में किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत हो। जिसकी जन्म तिथि 01.05.2008 से 30.04.2010 (दोनों तिथियाँ शामिल) के मध्य हो | अतः महोदय से निवेदन है कि अपने अधीनस्थ कमर्चारियों अधिकारीयों यथोचित दिशा निर्देश देने की महती कृपा करें ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी इस चयन परीक्षा में शामिल हो सकें।
आवश्यक कार्यवाही हेतु आपकी और सादर प्रेषित है।
