Type Here to Get Search Results !

CG SWAMI ATAMNAND SCHOOL SURGUJA स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला सरगुजा (छ.ग.) के कुल 58 पदों की भर्ती 2022

 Office of District Education Officer District Surguja Champa Chhattisgarh ll कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी / सचिव शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय जिला - सरगुजा (छ0ग0)





कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी / सचिव शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय जिला - सरगुजा (छ0ग0)


छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर का

आदेश क्रमांक एफ 23-08/2020/20-दो / 34 / अटल नगर नवा रायपुर/ दिनांक 24.06.2022एवं आदेश क्रमांक एफ 23-08/2020/20-दो / 35 / अटल नगर नवा रायपुर/ दिनांक 24.06.202 तथा आदेश क्रमांक एफ 23-08/2020/20-दो / 36 / अटल नगर नवा रायपुर/ दिनांक 24.06.202 के द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों हेतु सृजित पदों अनुसार सरगुजा जिले में संचालित निम्नलिखित 03 (तीन) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों
1 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उ०मा०वि० केशवपुर, वि. खं. - अम्बिकापुर
2 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उ०मा०वि० सोहगा, वि.खं. अम्बिकापुर
3 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उ०मा०वि० राजापुर, वि. खं. - मैनपाट
के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति / संविदा की नियुक्ति हेतु अर्हताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 17.08.2022 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 से सायं 05:30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला- सरगुजा (छ0ग0) पिन - 497001 के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।



विभाग का नाम कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी / सचिव शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय जिला - सरगुजा (छ0ग0)




रिक्त पदों की संख्या  -  कुल 58 पद 



रिक्त पदों के नाम  - 
व्याख्याता शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
कम्प्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
शिक्षक सहायक
ग्रंथपाल
● व्यायाम शिक्षक


आवेदन की प्रारंभिक तिथि   -
27 जुलाई 2022


आवेदन की अंतिम तिथि   -  17 अगस्त 2022 तक



वेतनमान (सैलरी)   - 20,000 से 38,000 तक






योग्यता / अनिवार्यता  - 

1. मान्यता प्राप्त (10+2) बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ "अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय

2. मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको से साथ हायर सेकेण्डरी परीक्षा उर्तीर्ण (शिक्षक कला हेतु कामर्स संकाय मान्य नही हैं।)

विज्ञान विषय हेतु विज्ञान समूह से तथा कला हेतु कला समूह से हायर सेकेण्डरी उतीर्ण एवं द्विवर्षिय डी.एड / डी. एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको से साथ स्नातक तथा बी.एड. एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक शिक्षा शास्त्र में 06 माह का (ब्रिज कोर्स) उत्तीर्ण।

3. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यार्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

4. T.E.T. प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।




आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -
आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व-प्रमाणित संलग्न कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला- सरगुजा (छ०ग०), पिन नम्बर - 497001 में निर्धारित तिथि व समय तक स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से जमा किये जा सकते हैं। डाक द्वारा विलंब से प्राप्त होने वाले तथा अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।



नियम एवं शर्ते   -

1. पदों की संख्या परिवर्तनीय है।

2. संविदा नियुक्ति छ0ग0 सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में निहित प्रावधानों के अधीन होगी।

3.आवेदकों द्वारा अपनी हाई स्कूल स्तर एवं उच्च शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त विद्यालय / महाविद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा ।

4. हिन्दी एवं संस्कृत विषय के अध्यापन हेतु अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन / अध्यापन की बाध्यता शिथिल होगी।

5.डी०एड० / डी०एल०एड०/ बी०एड० व्यावसायिक योग्यता हेतु अंग्रेजी माध्यम अध्ययन की बाध्यता शिथिल होगी।

6. व्याख्याता - सामाजिक विज्ञान विषय के अन्तर्गत स्नातकोत्तर राजनीति / इतिहास / अर्थशास्त्र / भूगोल विषय में अंग्रेजी माध्यम से शालेय एवं महाविद्यालय शिक्षा प्राप्त करने वाले स्नातकोत्तर तथा बी0एड0 की उपाधि रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं साथ ही स्नातक में राजनीति / इतिहास / अर्थशास्त्र / भूगोल विषयों में से दो विषय।अनिवार्य रूप से होना चाहिए ।

7.संविदा नियुक्ति हेतु आवेदक की आयु 01 जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2022 की स्थिति में की जायेगी। जन्मतिथि की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडावर्ग को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी। सक्षम प्राधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। उपरोक्त कण्डिका प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों / अन्य पदों के लिए नहीं है। सभी वर्ग की महिलाओं को एवं छ.ग. के मूल निवासियों हेतु छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छुट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा निर्देश लागू होंगे।

8.प्राप्त आवेदन पत्रों के छान-बीन उपरांत अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिए जिला शिक्षा • अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी एवं जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in पर अवलोकन की जा सकेगी।

9. प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम पात्र अपात्र की सूची मेरिट क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी एवं जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in पर अवलोकन की जा सकेगी।

10.प्रतिनियुक्ति के पदों पर नियुक्ति हेतु काउन्सलिंग उपरांत चयन सूची जारी की जायेगी।

11. संविदा भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया निम्नानुसार होगी : अंतिम पात्र आवेदनों में से प्रत्येक पद हेतु शैक्षणिक योग्यता के अनुसार टॉप 20 अभ्यर्थियों का चयन किये जाने हेतु अंक तालिका निम्नानुसार होगी।


12. छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवक विज्ञप्ति में उल्लेखित रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु सम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

13. नियुक्ति में प्रथम वरियता प्रतिनियुक्ति के आवेदकों को दी जावेगी । पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति के आवेदकों के आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में ही संविदा भर्ती विचारार्थ होगी।

14. विहित पदों पर प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति के लिए चयन समिति विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति ही विहित होगी।

15. चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा ।

16.

किसी भी स्तर पर नियमों में संशोधन करने का अधिकार चयन समिति को होगा।

17. आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व-प्रमाणित संलग्न कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला- सरगुजा (छ०ग०), पिन नम्बर - 497001 में निर्धारित तिथि व समय तक स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से जमा किये जा सकते हैं। डाक द्वारा विलंब से प्राप्त होने वाले तथा अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।

18. अभ्यर्थी को एक पद के लिए एक ही आवेदन करना होगा जो सभी 03 (तीन) विद्यालयों हेतु मान्य होगा। वरियता क्रम में विद्यालय का चयन करते हुए आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर वरियता क्रम अंकित करना होगा। चयन उपरांत पदांकन सूची में अंतिम प्रावीण्य सूची के आधार पर आपके द्वारा चयनित विद्यालयों के वरियता के क्रम में पदांकन किया जा सकेगा।

19. (1) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केशवपुर (2) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोहगा (3) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजापुर की समिति पृथक-पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आरक्षण लागू होगा।

20. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।

21. विज्ञापन तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक एवं अन्य व्यावसायिक योग्यता ही मान्य होगी।

22. अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

23. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

24. अ.जा./अ.ज.जा./अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के मामले में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। समक्ष अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

25. विज्ञापित पदों की संख्या घटाई बढ़ाई अथवा विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।

26. भविष्य में शासन द्वारा उक्त पदों पर सीधी भर्ती किये जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी ।

27. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम एफ-9-01/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 एवं संशोधित दिनांक 30 दिसम्बर 2019 नियोक्ता एवं नियुक्त कर्मचारी के लागू होगा ।

28.संविदा भर्ती कमर्चारी छ.ग. शासन सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अधीन होंगे।

29. संविदा कर्मचारी को संविदा अवधि में पेंशन, मृत्यु लाभ या अन्य कोई भी लाभ जो छ.ग. शासन के नियमित कर्मचारी को प्राप्त है, की पात्रता नहीं होगा।

30. यह पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। शासकीय सेवा में समान पदों पर दावे की पात्रता नहीं होगी ।

31. राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी जो सर्वमान्य व सभी के लिए बंधनकारी होगा।

32. किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नहीं करेगा।

33. अभ्यर्थी के कार्य व्यवहार एवं परीक्षा परिणाम प्रदर्शन के आधार पर भी आपको रखा / पृथक किया जा सकेगा।

अन्य निर्देश :

1. नियुक्ति उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार वेतन एवं भत्ते देय होंगे।

2. नियमानुसार संविदा भर्ती के उप नियम (2) के अंतर्गत उल्लेखित मामलों को छोड़कर संविदा सेवा में सिर्फ मासिक एकमुश्त राशि वेतन के रूप में देय होगी, इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, मंहगाई भत्ता, क्षतिपूर्ति भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता इत्यादि नहीं दिया जायेगा तथा संविदा नियुक्ति के अधीन वार्षिक वेतनवृद्धि की पात्रता नहीं होगी।

3. यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी।

4. अपूर्ण, अस्पष्ट तथा त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

5. संविदा पर नियुक्त कर्मचारी प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 18 दिनों के आकस्मिक अवकाश तथा 3 दिनों के ऐच्छिक अवकाश का हकदार होगा तथा वर्ष के मध्य में नियुक्त होने अथवा सेवोन्मुक्त होने पर आकस्मिक अवकाश की पात्रता की गणना महीनों के लिए आनुपातिक आधार पर की जायेगी।

6. सरगुजा जिला अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा समकक्ष (समान) पद के प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होगा।

7. आवेदक को आवेदन के साथ रू0 45.00 के डाक टिकट लगा स्वयं का पत्र व्यवहार का पता लिखा हुआ 02 (दो) लिफाफा संलग्न करना अनिवार्य होगा।

8.आवेदन पत्र के लिफाफा के उपर आवेदित पद का नाम व विषय तथा नियुक्ति का प्रकार(प्रतिनियुक्ति या संविदा) का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।

9. विज्ञापन की विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in पर अवलोकन की जा सकती है। (विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति द्वारा अनुमोदित)

आयु-सीमा -

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जुलाई 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad