Type Here to Get Search Results !

CG SIKASHA VIBHAGA BHARTI कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 जिला परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा), जिला बिलासपुर (छ.ग.)




राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान छत्तीसगढ रायपुर के पत्र क्र.950 / समग्र शिक्षा / 24/ 58 (23) / प्रारंभिक - माध्यमिक / 2022 रायपुर, दिनांक 21.06 2022 के अनुसार बिलासपुर जिला अंतर्गत समग्र शिक्षा के तहत विकासखण्ड संसाधन स्त्रोत केन्द्र हेतु निश्चित अवधि पर कार्य पर रखे जाने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र दिनांक 08.08.2022 तक आमंत्रित किया जाता है।

पदो का विवरण एवं आरक्षण




विभाग का नाम -  जिला परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा), जिला बिलासपुर (छ.ग.)


रिक्त पदों की संख्या  -  कुल 05 पद 



रिक्त पदों के नाम  - 
हेल्पर / आया / अटेंडेंट


आवेदन की प्रारंभिक तिथि   -
15 जुलाई 2022


आवेदन की अंतिम तिथि   -  08 अगस्त 2022 तक



वेतनमान (सैलरी)   -  6,000 रुपये प्रति माह


योग्यता / अनिवार्यता  - 

(A) हेल्पर / आया / अटेंडेंट पद हेतु

1. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण।

2. छत्तीसगढी का ज्ञान।

3. स्थानीय निवासी को प्राथमिकता



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -
आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व-प्रमाणित संलग्न कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला- सरगुजा (छ०ग०), पिन नम्बर - 497001 में निर्धारित तिथि व समय तक स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक से जमा किये जा सकते हैं। डाक द्वारा विलंब से प्राप्त होने वाले तथा अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।



नियम एवं शर्ते   -

1. कार्य पर रखे जाने की अधिकतम अवधि 31 मार्च 2023 तक के लिए होगी। तत्पश्चात् कार्य योग्यता, कार्य क्षमता एवं व्यवहार तथा विभाग के आवश्यकता के आधार पर एवं चयनित व्यक्ति की उपयुक्तता का आंकलन कर आगे बढाने का निर्णय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा बिलासपुर द्वारा लिया जा सकेगा, अन्यथा निश्चित अवधि की समाप्ति पर सेवा स्वयमेव समाप्त मानी जावेगी।

2. कार्य पर रखे जाने की अवधि में वेतनमान छ.ग. शासन द्वारा स्वीकृत नियमित वेतनमान नहीं होगा, बल्कि भारत सरकार द्वारा अनुशंसित वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में स्वीकृति अनुसार हेल्पर / आया / अटेंडेंट हेतु प्रतिमाह राशि रू. 6000/- मानदेय प्रदाय होगा।

3. कार्य पर रखा जाना पूर्णत अस्थाई होगा। कार्य संतोषजनक पाये जाने पर सेवा अवधि में वृद्धि किया जा सकेगा। चयनित व्यक्ति को बिना कारण बताये कभी भी समाप्त की जा सकती है। निश्चित अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या इसके एवज में एक माह का मानदेय देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकती है। सेवा समाप्ति के बाद कर्मचारी को किसी प्रकार के पेंशन, भत्ता या अन्य राशि प्रदान नहीं की जावेगी।

4. आवेदक की आयु दिनांक 01.07.2022 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकमत 35 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु सीमा में छूट के संबंध में छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियम लागू होंगे।

5. अनुबंध के आधार पर अस्थाई रूप से रखे गये उम्मीदवार मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण हेतु नियोक्ता को आवेदन / न्यायालय में याचिका दायर नहीं करेगा।

6. चयनित उम्मीदवार को जिला मिशन समन्वयक के साथ एक अनुबंध करार पर हस्ताक्षर करना होगा और करार अनुबंध के उल्लंघन के मामले में अनुबंध रद्द माना जावेगा। जिसकी सूचना नहीं दी जावेगी और सेवा स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।

7. रिक्तियों की संख्या परिवर्तनीय है।

8. चयन न्यनूतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बेसिस पर होगा।

9. चयनित व्यक्ति को कार्य पर रखे जाने संबंधी पत्र पत्र प्राप्ति होने के पश्चात् निर्धारित अवधि में कर्तव्य में उपस्थित होना पडेगा, अन्यथा मेरिट सूची के अगले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी और अलग से आवेदक को औपचारिक सूचना नही दी जायेगी।

10. टी.ए/ डी. ए. एवं अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी।

11. एस.टी./एस.सी./ओ.बी.सी. महिला एवं अन्य हेतु आयु सीमा में छूट शासकीय नियमानुसार ही होगा ।

12. शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था से होने पर ही मान्य किया जावेगा।

13. आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किया जावेगा। आवेदन के साथ वांछित प्रमाण पत्र एवं अंकसूची स्वप्रमाणित होनी चाहिए।

14. कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक को विज्ञापन वापिस लेने / चयन प्रक्रिया को रदद करने / चयनित / कार्यरत् व्यक्ति का कार्य संतोषप्रद न होने / किसी भी अन्य विवाद की स्थिति में कार्य से पृथक करने का सम्पूर्ण अधिकार होगा। इस स्थिति में किसी भी प्रकार आवेदन / अपील मान्य नहीं होगा। विवाद की स्थिति में सम्पूर्ण अधिकार कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के पास सुरक्षित होगा।

15. अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों के संबंध में उम्मीदवारों को कोई सूचना नहीं दी जावेगी। ऐसे आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जायेंगे।

16. आवेदक को लिफाफे के उपर एवं आवेदन पत्र में पद का नाम जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है, स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है। लिफाफे के उपर प्रेषक का नाम एवं पत्र व्यवहार का पता आवश्यक रूप से लिखा होना चाहिए।

17. आवेदन पत्र जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा जिला पंचायत परिसर बिलासपुर में सीधे स्वीकार नहीं किये जाऐंगे आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट / कुरियर से ही स्वीकार होगी।

18. आवेदक को जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के लिए 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र / अंकसूची देना अनिवार्य होगा।

19. आवेदक का आवेदन पत्र दिनांक 08.08.2022 को शाम 05 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जिला पंचायत परिसर बिलासपुर में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए इसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नही किया जाएगा। ( कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक महोदय द्वारा अनुमोदित )

जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, बिलासपुर (छ.ग.)



आयु-सीमा -

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जुलाई 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad