कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बिलासपुर छ.ग.
छ०ग० शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के पत्र क्र० एफ 13-08/2021/20- तीन दिनॉक 01/04/2022 के द्वारा वर्ष 2022-23 में बिलासपुर जिले अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नर्सरी कक्षायें प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है तदानुक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तारबहार एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपत राय बिलासपुर में नर्सरी कक्षाओं हेतु नर्सरी शिक्षिका के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से विज्ञापन जारी दिनांक 04/08/2022 से दिनॉक 19/08/2022 सायं 05 बजे तक ऑनलाईन आवेदन जिले के वेबसाईड https://bilaspur.gov.in पर आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन केवल ऑनलाईन स्वीकार किये जायेंगे अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला बिलासपुर छ.ग.
रिक्त पदों की संख्या - कुल 02 पद
रिक्त पदों के नाम -
नर्सरी शिक्षिका
आवेदन की प्रारंभिक तिथि -
04 अगस्त 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 19 अगस्त 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 20,000 रुपये प्रति माह
योग्यता / अनिवार्यता -
01 अंग्रेजी माध्यम से हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण
02 एन0टी0टी0 (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय एन. टी. टी. या समकक्ष
03 एन0टी0टी0 (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) आवेदक नहीं मिलने की स्थिति में डी०एड० / डी. 0एल0एड0 उत्तीर्ण अभ्यार्थियों पर विचार किया जाएगा।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
ऑनलाईन आवेदन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश :
01 ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का Gmail आई0डी0 (उदा.- abe@gmail.com) होना अनिवार्य है।
02 Gmail आई०डी० न होने की स्थिति में अभ्यर्थी google में जाकर Gmail आई० डी० बना लेंवे।
03 अभ्यर्थी बेहतर सुविधा के साथ ऑनलाईन फॉर्म भरने के लिए लैपटॉप / डेस्कटॉप में Google Chrome का उपयोग करें।
04 ऑनलाईन आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज अपने साथ रखें।
05 ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु अभ्यर्थी सर्वप्रथम जिले के वेबसाईट https://bilaspur.gov.in पर जायें।
06 जिले के वेबसाईट में आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नानुसार 01 लिंक उपलब्ध है:
(a) नर्सरी शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक
https://forms.gle/MVbLE9cmVnDssAVS6
नियम एवं शर्ते -
(01) संविदा भर्ती हेतु चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य की जायेगी नियुक्त अभ्यर्थी पर छ०ग० संविदा भर्ती नियम 2012 के अधीन समस्त नियम व शर्ते लागू होंगें।
(02) उक्त पद पूर्णतः अस्थाई है। संविदा नियुक्ति की अवधि में नियोक्ता या नियुक्त अभ्यर्थी में से किसी भी पक्ष द्वारा 01 (एक) माह का वेतन या सेवा समाप्ति पूर्व सूचना देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
(03) संविदा नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी प्रकृति की होगी एवं नियुक्त अभ्यर्थी, विज्ञापन में उल्लेखित एक मुश्त वेतन के अतिरिक्त स्थायीकरण, नियमितिकरण, संविलयन पेंशन या कोई अन्य लाभ प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा, न ही इस संबंध में कोई दावा विचारणीय होगा।
(04) संबंधित कर्मचारियों का नियुक्ति उपरान्त कार्य संतोषजनक न होने की स्थिति में समिति द्वारा उन्हे पदच्युत किये जाने का अधिकार होगा।
(05) पात्र अभ्यर्थियों को मेरिटसूची / कौशल परीक्षा / आदि की जानकारी एवं अन्य सूचना समय - समय पर जिले की वेबसाईट में अपलोड़ की जायेगी, इसके लिए पृथक से पत्र या सूचना नहीं भेजी जावेगी।
(06) पदों की संख्या परिवर्तनीय है
(8) अम्यर्थी किसी भी पद पर आवेदन के पूर्व अपनी पात्रता एवं आवेदित पद हेतु वांछित न्यूनतम अर्हता का परीक्षण स्वयं कर लेवें, त्रुटि पूर्ण आवेदन भ्रामक या गलत जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी भर्ती के किसी भी चरण में अपात्र घोषित किया जा सकता है।
(09) अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे, अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।
(10) अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों की मूल प्रति सत्यापन के समय प्रस्तुत करना होगा। सत्यापन के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जायेगा।
संविदा भर्ती के लिए पात्रता की शर्ते :
संविदा भर्ती मे अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शर्ते पूर्ण करनी होगी -
(01) 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 आयु वर्ष पूर्ण न की हो।
(02) यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या पिछडा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) का हो तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 05 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।
(03) अभ्यर्थीयों को छ0ग0 शासन सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ प्राप्त होगा।
(04) अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।


