Type Here to Get Search Results !

CG VYAPAM BHARTI छत्तीसगढ़ पर्यावरण सरंक्षण मण्डल, नवा रायपुर के अंतर्गत वैज्ञानिक पद हेतु भर्ती परीक्षा (ESC22) - 2022

 छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत वैज्ञानिक पदों हेतु भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने के स म्बंध में


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, पर्यावास भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19 नवा रायपुर, अटल नगर, रायपुर (छ.ग.) का पत्र क्र. / 2978 / स्था. / छ.ग.प.सं.मं. / 2022 / नवा रायपुर, दिनांक 21.07.2022 एवं पत्र क्र. / 3237/ स्था. / छ.ग.प.सं.मं./ 2022 / नवा रायपुर, दिनांक 02.08.2022 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर वैज्ञानिक के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 हेतु छ.ग. व्यापम द्वारा परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है।




अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर निम्नानुसार कर सकते हैं :

1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि  - 05 अगस्त 2022 (शुक्रवार)


ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि - 25.08.2022 (गुरूवार) रात्रि 11:59 बजे तक


3. त्रुटि सुधार  - 26 से 28 अगस्त 2022 तक


4. परीक्षा की तिथि (संभावित) - 11 सितंबर 2022 (रविवार) 


5. परीक्षा का समय - पूर्वान्ह


6. परीक्षा केन्द्र - केवल रायपुर शहर में


माननीय मुख्यमंत्री जी की बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए राज्य के मूल निवासियों को कोई परीक्षा शुल्क देय नहीं है।


यह नियुक्तियां माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर के रिटपिटिशन क. (सी) 591/2012, 592/2012, 593 / 2012 एवं 594 / 2012 में माननीय न्यायालय पारित किये जाने वाले अंतिम आदेश / निर्णय के अध्यधीन होंगे।


महत्वपूर्ण :- यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी कि वे आवेदित पद के लिए निर्धारित समस्त अर्हताओं तथा शर्तों को पूरा करते है अतः आवेदन प्रस्तुत करने के पहले आवेदक अपनी अहंता की जांच स्वयं कर लें और अर्हता की समस्त शर्तों को पूरा करने पर ही आवेदन पत्र भेजे परीक्षा में सम्मिलित | किए जाने का यह अर्थ कदापि नहीं होगा कि आवेदक को अर्ह मान लिया गया है। चयन के किसी भी स्तर पर आवेदक के अनर्ह पाये जाने पर उसका आवेदन निरस्त कर उसकी उम्मीदवारी समाप्त की जाएगी। आयु सीमा :


1. उम्मीदवार की आयु दिनांक 01/01/2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। छ०ग० शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार अ.जा., अ.ज.जा., अ.पि.व., महिला, विधवा, परित्यक्ता आदि को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट नियमानुसार प्राप्त होगी। आयु संबंधी प्रमाण के लिये हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी का प्रमाण-पत्र / अंकसूची एवं समस्त शैक्षणिक अर्हता हेतु अभिप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रति दस्तावेज परीक्षण के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है।





2. नियम एवं शर्ते :


1. आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन वित्त निर्देश 21/2020 दिनांक 20/07/ 2020


2. के निर्देशानुसार 03 वर्ष की परीवीक्षा अवधि पर की जाएगी। -


प्रथम वर्ष उस पद के वेतनमान के न्यूनतम का 70 प्रतिशत,


द्वितीय वर्ष उस पद के वेतनमान के न्यूनतम का 80 प्रतिशत,


तृतीय वर्ष उस पद के वेतनमान के न्यूनतम का 90 प्रतिशत,


सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्ते) नियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जो विवाह


4.के लिए नियत न्यूनतम आयु के पूर्व विवाह किए हों, नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 13-4/2006/आ.प्र./ 1-3 दिनांक 29/06/2013 के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं प्रारूप (एक) के अनुसार शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।


5.चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करते समय मूल / स्थानीय निवासी जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता/ तकनीकी अर्हता संबंधी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


6. व्यापम का दायित्व मात्र परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम जारी करने तक सीमित रहेगा। मेरिट के आधार पर चयन / नियुक्ति की प्रक्रिया विभाग द्वारा की जायेगी।




3. चयन प्रक्रिया :


1.उपरोक्त रिक्त पदों पर चयन हेतु एक लिखित परीक्षा, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (छ.ग.) द्वारा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी, और उक्त सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर (छ.ग.) के द्वारा दस्तावेज परीक्षण पश्चात् नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा। उपरोक्त पदों पर प्रावीण्य सूची के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की जावेगी, जो अधिकतम एक वर्ष के लिए वैध होगी।


2. समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में जन्म तिथि के आधार पर वरीयता तय की जाएगी, जिस अभ्यर्थी की जन्मतिथि पहले होगी, उन्हें प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।


3.  चयन हेतु अभ्यर्थी की पात्रता / अपात्रता के संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर को होगा। 


4.चयनित उम्मीदवार को पुलिस सत्यापन कराने तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सा बोर्ड से स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही सेवा में लिया जाएगा ।


5. अनुशासन एवं नियंत्रण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के अध्यधीन होंगे तथा नियुक्त कर्मचारी नियोक्ता के नियंत्रण में कार्य करेंगे। 


6.यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी नियुक्ति है अतएव नियुक्ति के शर्तों के अनुसार किसी भी समय, सेवा समाप्ति की जा सकती है।


7. चयनित कर्मचारी की सेवायें या तो कर्मचारी द्वारा नियुक्त अधिकारी को या नियुक्त द्वारा कर्मचारी को एक माह की पूर्व सूचना देकर या एक माह का वेतन भुगतान कर किसी भी समय समाप्त की जा सकेगी।


8.चयन हेतु अभ्यर्थी की पात्रता / अपात्रता के संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर को होगा।


9. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के  अनुसार परिवीक्षा अवधि पर की जाएगी। 


10.चयन प्रक्रिया के संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर का निर्णय अंतिम एवं बन्धनकारी होगा।


4. नियुक्ति हेतु चयन विधि


छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा बहुविकल्प आधार पर आयोजित की जाएगी। पद अनुसार परीक्षा का विवरण निम्नानुसार है:


1. वैज्ञानिक कुल अंक 200, कुल प्रश्न 125 1. सामान्य ज्ञान 50 प्रश्न, 50 अंक


2. विषय (ऑप्शनल)- जीवविज्ञान / पर्यावरण विज्ञान / वनस्पति शास्त्र / रसायन शास्त्र / भौतिक शास्त्र (सिलेबस संलग्न) (इनमे से किसी एक विषय का चयन करना होगा। प्रत्येक विषय में 75 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा ) 150 अंक


परीक्षा पाठ्यक्रम तथा परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन की विधि, परीक्षा संचालन संबंधी नियम व्यापम की वेबसाईट vyapam.cgstate.gov.in पर देखा जा सकता है,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad