Office of District Education Officer District Raigarh Chhattisgarh ll कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ (छ.ग.)
जिला रायगढ़ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनांतर्गत संचालित 09 विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जानी है जिस हेतु दिनांक 12.08.2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में प्रातः 11:00 बजे से 'वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा संस्थावार रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है:
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों
1 शास नटवर इं. स्कूल रायगढ़
2 स्वा.आ.शा. अ.मा.वि. पुसौर
3. स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. बरमकेला
4.स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. सारंगढ़
5.स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. घरघोड़ा
6.स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. लैलूंगा
7.स्वा.आ.शा.अं.मा.वि. कोडांतराई
8.स्वा.आ.शा. अं.मा.वि. कोतरा
के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति / संविदा की नियुक्ति हेतु अर्हताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 17.08.2022 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 से सायं 05:30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला- सरगुजा (छ0ग0) पिन - 497001 के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 12 पद
रिक्त पदों के नाम -
● व्याख्याता शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
● कम्प्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
● शिक्षक सहायक
● ग्रंथपाल
● व्यायाम शिक्षक
आवेदन की प्रारंभिक तिथि -
06 अगस्त 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 12 अगस्त 2022 तक (walk-in-interview)
वेतनमान (सैलरी) - 25,000 से 38,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 8वीं, 10वीं एवं उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं NTT / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण NTT नहीं मिलने पर डी.एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को विचार किया जायेगा।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
दिनांक 12.08.2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में प्रातः 11:00 बजे से 'वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा
नियम एवं शर्ते -
1. शिक्षक अंग्रेजी के पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा ( मुख्य विषय) के साथ में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी.एड. / डी.एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12 वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अनिवार्य टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जावेगी।
सहायक शिक्षक कला के पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (कला / वाणिज्य) तथा सहायक शिक्षक विज्ञान के पद हेतु गान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (जीवविज्ञान/गणित / कृषि) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं बी.एड. / बी.एल.एड. / डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। आवेदक को कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
2. सहायक शिक्षक कला हेतु अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण योग्यताधारी अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है। टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जायेगी।
3. सभी पदों हेतु चयन अर्हताधारी परीक्षा के अंक एवं साक्षात्कार के अंक के आधार पर किया जायेगा। उक्त रिक्त पदों में प्रतिनियुक्ति होने की स्थिति में उस विषय के रिक्त पद को विलोपित किया जाएगा। पदों की संख्या परिवर्तनीय होगी।
4. अभ्यर्थी को छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
5.प्रत्येक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की समिति पृथक-पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आरक्षण लागू होगा।
6.आवेदकों को अपने आवेदन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के किस विद्यालय हेतु आवेदन कर रहें हैं उसका उल्लेख करना होगा तथा साक्षात्कार के समय पदांकन के लिये विद्यालय की वरीयता बताना आवश्यक होगा।
7. आवेदन पत्र (साईट में उपलब्ध) के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्व प्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर उपस्थित होवें । परीक्षण हेतु मूल अंकसूची एवं प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना है। दस्तावेजों का परीक्षण साक्षात्कार स्थल पर करने के उपरान्त ही साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा।
8.संविदा नियुक्ति छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति ) नियम 2012 में निहित प्रावधानों के अधीन रहेगी।
9.विज्ञापन तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक एवं अन्य व्यवसायिक योग्यता ही मान्य होगी।
10.आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 कि स्थिति में की जाएगी। उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा।
11. विज्ञापित पदों की संख्या घटाई बढ़ाई अथवा पर्याप्त कारण से विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।
12. चयन के संबंध में चयन समिति के अध्यक्ष का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा । भविष्य में शासन द्वारा उक्त पदों पर सीधी भर्ती किए जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
नियुक्ति अवधि
1. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4 (1) के अंतर्गत उल्लेखित संविदा नियुक्ति के पदों पर संविदा नियुक्ति 3 वर्ष की कालावधि के लिये की जावेगी । तथापि राज्य सरकार आवश्यकता के आधार पर तथा संविदा आधार पर नियुक्ति की उपयुक्तता का आंकलन करने के पश्चात् संविदा नियुक्ति की कालावधि बढ़ाया जा सकेगा जो कि शासन के आगामी निर्देश के अंतर्गत प्रतिबंधित होगा ।
2.संविदा नियुक्ति की अवधि में दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या इसके एवज में एक माह का वेतन देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी
निरईताएँ:
1. अभ्यर्थी की ओर से अपनी अभ्यर्थिता के लिये किन्ही भी साधनों से समर्थन अभिप्राप्त करने के किसी भी प्रयास को नियुक्तिकर्ता द्वारा चयन के लिये निरर्हित माना जा सकेगा। ।
2. कोई भी अभ्यर्थी किसी सेवा या पद पर तब तक नियुक्ति नहीं किया जाएगा, जब तक कि उसे ऐसी स्वास्थ्य परीक्षा में जो कि विहीत की जाए मानसिक या शारीरिक रूप में स्वस्थ्य तथा किसी मानसिक या शारीरिक दोष जो कि सेवा या पद के कर्तव्य को पूरा करने में बाधा डाल सकता हो से मुक्त घोषित न कर दिया जाये । परन्तु आपवादिक मामलों में अभ्यर्थी का उसकी स्वास्थ्य परीक्षा से पूर्व किसी सेवा या पद पर इस शर्त के अधीन नियुक्ति दी जा सकेगी कि यदि व चिकित्सकीय रूप से अस्वस्थ्य पाया जाता है, तो उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त की जा सकेगी ।
3. कोई भी अभ्यर्थी जिसे महिलाओं के विरूद्ध किसी अपराध या अन्य अपराध का सिध्द दोष ठहराया गया हो किसी सेवा या पद के लिये पात्र नहीं होगा । परन्तु यदि किसी अभ्यर्थी के विरुद्ध न्यायालय में ऐसे मामले लंबित हो तो उसकी नियुक्ति का मामला तब तक लंबित रखा जाएगा, जब तक उस अपराधिक प्रकरण का न्यायालय द्वारा अंतिम विनिश्चय न कर दिया जाये।
आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 00 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।
अन्य निर्देश :
1. नियुक्त उम्मीदवार को उनके पद के अनुसार शासन व्दारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार वेतन एवं भत्ते देय होंगे।
2.नियमानुसार संविदा भर्ती के उप नियम ( 2 ) के अंतर्गत उल्लेखित मामलों को छोड़कर संविदा सेवा में सिर्फ मासिक एकमुश्त राशि वेतन के रूप में देय होगी, इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, महंगाई भत्ता, क्षतिपूर्ति भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता इत्यादि नहीं दिया जाएगा तथा संविदा नियुक्ति के अधीन वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नहीं होगी ।
3.यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी । विज्ञापन की विस्तृत जानकारी रायगढ़ जिले के वेबसाइटwww.raigarh.nic.inपर अवलोकन की जा सकती है ।

.jpg)
