Office of District Education Officer District Rajnandgaon Chhattisgarh ll कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव (छ.ग.)
राजनांदगांव जिले में संचालित 12 स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु छ०ग० के मूल निवासी, योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डॉक के द्वारा / कार्यालय में उपस्थित होकर कक्ष क्रमांक- 108 में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि 12.08.2022 तक अपरान्ह 05:00 बजे निर्धारित है, उसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 90 पद
रिक्त पदों के नाम -
● व्याख्याता शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
● कम्प्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
● शिक्षक सहायक
● ग्रंथपाल
● व्यायाम शिक्षक
आवेदन की प्रारंभिक तिथि -
03 अगस्त 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 12 अगस्त 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 25,000 से 38,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित हो।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण तथा पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री / डिप्लोमा उत्तीर्ण हो ।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
चयन की प्रक्रिया -
आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डॉक के द्वारा / कार्यालय में उपस्थित होकर कक्ष क्रमांक- 108 में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि 12.08.2022 तक अपरान्ह 05:00 बजे निर्धारित है, उसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
नियम एवं शर्ते -
1. उपर्युक्त / उल्लेखित पदों हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं मानदेय परिशिष्ट "अ" अनुरूप होगा।
2. संविदा मानदेय - संविदा सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह एवं एक मुश्त देय होगा । इसके अतिरिक्त अन्य कोई भत्ता / सुविधा / परिलब्धियां देय नहीं होगी।
3. उक्त संविदा भर्ती के लिए आवेदक की आयु की गणना दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष अनिवार्य है। आयु की पुष्टि हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की अंकसूची से की जाएगी। आयु सीमा में उपलब्ध छुटे छ०ग० शासन द्वारा जारी आदेशों / निर्देशों के अधीन होगी ।
4. जिला स्तरीय सेजेस समिति विज्ञापित पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि कर सकेगी।
5. निम्नलिखित दस्तावेजों की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा ।
1. 10वी की अंकसूची
2. 12वी की अंकसूची 3. स्नातक की अंकसूची ।
4. स्नाकोत्तर की अंकसूची ।
5. डी.एड./डी.एल.एड. / बी.एड. की अंकसूची ।
6. टी.ई.टी. की अंकसूची
7. मूल निवास प्रमाण पत्र ।
8. जाति प्रमाण पत्र ।
9. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र ।
6. उक्त आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डॉक के द्वारा / कार्यालय में उपस्थित होकर कक्ष क्रमांक- 108 में जमा कर सकते है। निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र अस्वीकार होंगे। जिस पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
7. विज्ञापित पदों पर चयन का आधार निम्नानुसार विभिन्न परीक्षा के अधिभार पश्चात्, कुल प्राप्तांक के मेरिट के आधार पर होगा ।
8. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किए जायेंगे, जिला स्तरीय चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होंगे, अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।
9. विज्ञापित पदों के संबंध में सम्पूर्ण कार्यवाही एवं उससे जुड़ी सारी जानकारी जिला
राजनांदगांव की वेबसाईट https://rajnandgaon.nic.in के माध्यम से दी जायेगी । 10. विज्ञापित पदों पर आवेदकों का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय के अंग्रेजी माध्यम से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
आवेदकों को हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा से संबंधित पद की न्यूनतम योग्यता की परीक्षा तक का अध्ययन, अंग्रेजी माध्यम में किया जाना आवश्यक है। 11. चयनित संविदा कर्मचारी द्वारा नियुक्ति उपरांत कदाचरण / अनुशासनहीनता में लिप्त
होने पर नियुक्तिप्राधिकारी के द्वारा सुनवाई का अवसर देते हुए संविदा नियुक्ति
समाप्त की जा सकेगी।
12. चयन प्रक्रिया का आधार प्रावीण्य सूची होगी साक्षात्कार अथवा लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं होगा। अभ्यर्थियों के पात्र पाये जाने पर मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया पूर्ण किया जायेगा ।
13. पंजीकृत शिक्षण समिति के नियम / निर्देश सर्वमान्य एवं बाध्यकारी होगा।
14. यदि कोई पद प्रतिनियुक्ति से भर जाता है, तो इस पद पर संविदा भर्ती नहीं की जायेगी।
15. आवेदक को लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में आवेदित पद का नाम, विषय एवं माध्यम लिखना आवश्यक है।
16. पद पूर्णतः संविदा होंगें। कार्य व्यवहार अथवा समिति के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर किसी भी समय सेवा से पृथक किया जावेगा ।
17. यदि छ०ग० शासन के द्वारा उक्त पदों पर सीधी भर्ती से नियमित नियुक्ति की जातीहै, तो केवल सूचना देकर सेवा से पृथक कर दिया जावेगा ।
18. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग छ०ग० शासन द्वारा अधिसूचित सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के प्रावधान के तहत की जावेगी ।
19. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आवेदक का जिला रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।
20. अनुसूचित जाति / जनजाति / अ.पि.वर्ग के आवेदकों को सामान्य प्रशासन विभाग छ०ग० शासन द्वारा समय-समय पर जारी आयु-सीमा में छूट संबंधी आदेश / निर्देश लागू होंगे।
रहें अतः अभ्यर्थी जिले के वेबसाईट https://rajnandgaon.nic.in का अवलोकन करते
आयु सीमा - संविदा भर्ती के लिए आवेदक की आयु की गणना दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष अनिवार्य है। आयु की पुष्टि हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की अंकसूची से की जाएगी। आयु सीमा में उपलब्ध छुटे छ०ग० शासन द्वारा जारी आदेशों / निर्देशों के अधीन होगी ।

.jpg)
