Type Here to Get Search Results !

CG GPM DISTRICT BHARTI 2022 कार्यालय जिला पंचायत (DRDA) जिला - गौरेला-पेण्ड्रा - मरवाही (छ.ग.) (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना) जिला- गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ के कुल 09 पद की भर्ती 2022

 Office of District Panchayat (DRDA) District - Gaurela-Pendra - Marwahi (Chhattisgarh) (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme) District - Gaurela Pendra-Marwahi, Chhattisgarh ll कार्यालय जिला पंचायत (DRDA) जिला - गौरेला-पेण्ड्रा - मरवाही (छ.ग.) (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना) जिला- गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़





महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत नवीन जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही अंतर्गत स्वीकृत पदों तथा अवर सचिव छ.ग. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र क्रमांक 3853 / नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 20.06.2022 द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत स्वीकृत पदों को निरंतर रखने उपरान्त रिक्त पदों पर चयन हेतु शैक्षणिक अर्हता व मेरिट अंक के निर्धारण के अनुक्रम पर जिला स्तर पर अधोलिखित पदों व उनके सम्मुख दर्शाये विवरण अनुसार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएं के अर्हताधारी इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 6-9-202 सायं 05:30 बजे तक निम्न नियम एवं शर्तों के अधीन आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये जाते है।




विभाग का नाम - कार्यालय जिला पंचायत (DRDA) जिला - गौरेला-पेण्ड्रा - मरवाही (छ.ग.) (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना) जिला- गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़







रिक्त पदों की संख्या  - कुल 09 पद 



रिक्त पदों के नाम  - 
समन्वयक शिकायत निवारण
●  समन्वयक तकनीकी
●  कम्प्यूटर प्रोग्रामर
●  डाटा एण्ट्री ऑपरेटर
●  सहायक ग्रेड-02
●  सहायक ग्रेड-03
●  भृत्य




आवेदन की अंतिम तिथि   - 05 अगस्त 2022 तक



आवेदन की अंतिम तिथि   -  06 सितम्बर 2022





वेतनमान (सैलरी)   - 14,000 से 40,000 तक





योग्यता / अनिवार्यता  - 

प्रथम श्रेणी बी.ई. कम्प्यूटर साईस / एम.सी.ए./एम. प्रतिषत पर अंको एस.सी. (कम्प्यूटर साइंस) / बी.ई.(आई.टी.)

डॉट नेट टेक्नालॉजी / जावा / एम. एस. एस. क्यू. पर एल./ ओरिकल के ज्ञान को प्राथमिकता

10वी परीक्षा उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी विषय में त्रिवर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण ।


डाटा एण्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय डिप्लोमा तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी में डाटा एण्ट्री की गति 8000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घण्टा (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जावेगी





आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 




आवेदन की प्रक्रिया   -

आवेदन पत्र के साथ 5/- रूपये की टिकिट लगा हुआ एक लिफाफा जिसमें आवेदक के पत्र व्यवहार का पूर्ण पता स्पष्ट अक्षरों में लिखा हो, संलग्न करना अनिवार्य है।

आवेदन पत्र बंद लिफाफे में परियोजना निदेशक, जिला पंचायत (DRDA) के कार्यालय में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) डाक से दिनांक 6/9/2022 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित समय सीमा पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा तथा व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा।




नियम एवं शर्ते   -

1. आवेदन पत्र बंद लिफाफे में परियोजना निदेशक, जिला पंचायत (DRDA) के कार्यालय में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) डाक से दिनांक 6/9/2022 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित समय सीमा पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा तथा व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा।

2. परिस्थितिवश एवं आवश्यकतानुसार विज्ञापित पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि अथवा विज्ञप्ति आंशिक / पूर्णतः निरस्त की जा सकती हैं। जिसके लिए किसी प्रकार का दावा / वाद मान्य नहीं किया जायेगा तथा यह अधिकार कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक, मनरेगा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पास सुरक्षित रहेगा।

3. दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष हैं। महिला एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी।

4. आरक्षित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदको को जाति की पुष्टि हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति न होने के स्थिति में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जायेगा।

5.अभ्यार्थी को छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करें।

6. तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी (पद क्रमांक 04, 05, 06 एवं 07) के पदों हेतु छ.ग. राज्य के गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है, एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना होगा ।

7. महिला एवं भूतपूर्व सैनिक अभ्यार्थी प्राप्त नहीं होने पर उसी प्रवर्ग के अभ्यर्थी से पद भरे जा सकेंगे।

8. शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत् अभ्यार्थियों को अपना आवेदन पत्र में नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य हैं। अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी विज्ञापन तिथि पश्चात् के तिथि का होना अनिवार्य है ।

9. संविदा नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन एफ-9-1/2012/1-3 रायपुर दिनांक 17 जनवरी 2013 द्वारा जारी छत्तीसगढ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के अधीन होगी।

10. आयुक्त, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना प्रकोष्ठ विकास आयुक्त कार्यालय रायपुर एवं शासन द्वारा समय समय पर चयन के संबंध में दिशा निर्देश एंव मापदण्डों का पालन किया जायेगा ।

11. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा नियुक्ति शासकीय सेवक के रूप में जितनी अवधि तक सेवा दी गई हैं उस अवधि के लिए किसी भी प्रकार के पेंशन, उपादान या मृत्युलाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।

12. संविदा पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई होगी एवं बिना कारण बताये भी समाप्त की जा सकती है।

13. अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई सूचना नहीं दी जावेगी एवं आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा।

14. लिफाफे के ऊपर पदनाम एवं आरक्षण का प्रवर्ग जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है का स्पष्ट उल्लेख किया जावे, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

15. एक से अधिक पद पर आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन पत्र पृथक-पृथक बंद लिफाफे में रखकर प्रेषित किया जाना अनिवार्य होगा।

16. आवेदन पत्र के साथ 5/- रूपये की टिकिट लगा हुआ एक लिफाफा जिसमें आवेदक के पत्र व्यवहार का पूर्ण पता स्पष्ट अक्षरों में लिखा हो, संलग्न करना अनिवार्य है।

17. आवेदन जिला पंचायत (DRDA) जिला गौरेला पेण्ड्रा - मरवाही द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही जमा किया जावें । आवेदन में आवेदक का फोटो एवं समस्त प्रमाण पत्र एवं अंकसूची स्वयं के द्वारा सत्यापित होना आवश्यक है। सी.जी.पी.ए./ओ.जी.पी.ए. स्कोर अंकित करने वाले अभ्यर्थी विश्वविद्यालय का गणना पत्रक अंकसूची के साथ

अनिवार्य रूप से संलग्न करें, अन्यथा प्राप्तांकों की गणना न करते हुए आवेदन अमान्य कर दिया जायेगा ।

18. जन्मतिथि की प्रमाणिकता हेतु हाई स्कूल उत्तीर्ण करने की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें।

19. यदि प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होती है तो उच्चतर शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बुलाये जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या सीमित करने का अधिकार चयन समिति / अधोहस्ताक्षरकर्ता को होगा।

20. पूर्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अथवा अन्य शासकीय / अर्द्धशासकीय सेवा में अनियमितता / कदाचरण / सेवा समाप्ति / बर्खास्त अथवा अन्य आरोप में हटाये गये तथा ब्लेक लिस्टेड किया हुआ व्यक्ति / अभ्यर्थी चयन के लिए पात्र नहीं होगें।

21. प्राप्त आवेदन पत्रों में चयन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा जिला - गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का निर्णय अंतिम व मान्य होगा।

22. आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत विज्ञापन परियोजना निदेशक कार्यालय जिला पंचायत (DRDA) कार्यालय में कार्यालयीन समय एवं दिवस पर देखी जा सकती है। इसे जिले के वेबसाइट https://gaurela-pendra marwahi.cg.gov.in में भी अवलोकन किया जा सकता है।

23. अभ्यर्थी को कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है, अनुपस्थिति की स्थिति में अयोग्य /

अपात्र घोषित कर चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जावेगा, इसके संबंध में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार्य नहीं होगा

24. पद क्रमांक 1 2 3 एवं 5 में कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम 05 अंक एवं पद क्रमांक 4 में न्यूनतम 15 अंक, तथा पद क्रमांक 6 में न्यूनतम 16 अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। निर्धारित न्यूनतम अंकों से उत्तीर्ण नहीं होने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर उम्मीदवारी निरस्त कर दी जावेगी ।



आयु-सीमा -

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad