Type Here to Get Search Results !

Office of the Officer Women and Child Development Department District - Bemetara ll कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला - बेमेतरा (छ.ग.) के कुल 02 पदों की भर्ती 2022

 Office of the Officer Women and Child Development Department District - Bemetara ll कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला - बेमेतरा (छ.ग.)








कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला - बेमेतरा (छ.ग.)
भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में सखी वन स्टॉप सेंटर स्थापना की स्वीकृति दी गई है। बेमेतरा जिले अन्तर्गत वर्ष 2016-17 से सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित है। जिसमें दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए सेवा प्रदाता नियुक्त किया जाना है। इस हेतु पात्र छत्तीसगढ़ के मूल निवासी महिला आवेदकों (व्यक्तिगत सेवा प्रदाताओं) से निम्न अनुसार उल्लेखित कार्यो / पदीय कर्तव्यों के निर्वहन के लिए दिनांक 11.722 से दिनांक 19.07:22 तक आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित तिथि मे समय शाम 5:30 तक जिला कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा में जमा कर सकेंगे। रिक्त पद का विवरण निम्नानुसार है

विभाग का नाम - कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला - बेमेतरा (छ.ग.)


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 02 पद 


रिक्त पदों के नाम  - केश वर्कर
बहुउदेशीय सहायक

आवेदन की अंतिम तिथि   - 19 जुलाई 2022 तक

वेतनमान (सैलरी)   -  8,000 से 15,000 तक

योग्यता / अनिवार्यता  - 

Any woman having a Law degree/Masters in Social Work with at least 3 years experience of working on violence against woman
Government project/programme. She should be a resident of the local issues in a Government or Non community so that local human. resource and expertise is utilized for affective functioning of the center.

● Any woman who is literate with at least 3 years of experience of working as a helper, peon etc.


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 

आवेदन की प्रक्रिया   -
विज्ञापन में दिए प्रारूप अनुसार आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा को दिनांक 19.0722 तक कार्यालयीन समय में रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है।
नियम एवं शर्ते   -

1. सेवा प्रदाता तथा जिला कलेक्टर / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मध्य प्रथम बार 02 वर्ष के लिए अनुबंध निष्पादित किया जायेगा। अनुबंध अवधि में कार्य संतोषजनक पाए जाने योजना संचालन की निरंतरता, कार्य क्षमता एवं व्यवहार तथा विभाग की आवश्यकता के आधार पर एवं उपयुक्तता का आंकलन कर यह अनुबंध आगमी 01-01 वर्ष के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा बढ़ाया जा सकेगा।

2 सेवा प्रदाता को एकमुश्त सेवा शुल्क देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य वेतन भत्ते की पात्रता नहीं होगी। यात्रा पर जाने की दशा में नियमानुसार वास्तविक व्यय अथवा अनुबंध की शर्तों क अनुसार राशि दी जाएगी।

3. अनुबंधू की अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या

उसकी एवज में 1 माह का शुल्क जमा कर समाप्त किया जा सकता है।

4 आयु की गणना 1 जनवरी 2022 की स्थिति में की जाएगी।

5. शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से होने पर ही मान्य की जाएगी। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम दिनांक तक आवश्यक रूप से प्राप्त होना चाहिए।

6. आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किया जावें। आवेदन के साथ स्वप्रमाणित / सत्यापित वांछित प्रमाण
पत्र एवं अकसूची संलग्न किया जाना होगा।

7. अभ्यर्थी को संबंधित संस्था के नियोक्ता द्वारा जारी स्वप्रमाणित / सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

8. प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन देना होगा।

9. अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

10. इन्टरव्यू में भाग लेने वाले सेवा प्रदाता को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता / व्यय भत्ता देय नहीं होगा।

11 चयन एवं चयन प्रक्रिया का निर्धारण के संबंध में जिला कलेक्टर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

12 निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

13. विज्ञापन की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा, जिला पंचायत बेमेतरा के सूचना पटल एवं जिला बेमेतरा के वेबसाईड www.bemetara.gov.in पर देखी जा सकती है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा (छ.ग.)

आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।


विभागीय पीडीएफ फाइल 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad