Swami Atmanand Government Excellent English Medium School ll कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति पोड़ी, बैकुन्ठपुर एवं केल्हारी, जिला- कोरिया (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर का आदेश क्र. एफ 23-08/2020/20-दो / 13 अटल नगर, नवा रायपुर, दिनांक 24.06.2022, आदेश क्र. 23-08/2020/ 20-दो / 14 रायपुर, अटल नगर, नवा दिनांक 24.06.2022, दिनांक 24.06.2022 आदेश क्र. 23-08/2020 / 20- दो / 15 रायपुर, अटल नगर, नवा दिनांक 24.06.2022 के अनुसार जिले में चयनित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पोड़ी विख खड़गवा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बैकुन्ठपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केल्हारी वि.ख मनेन्द्रगढ़, जिला - कोरिया (छ.ग.) में रिक्त शिक्षकीय / गैर शिक्षकीय संवर्ग के पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु विज्ञापन में निहित शर्तों के अंतर्गत योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक द्वारा दिनांक 29.07.2022 सायं 05:30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरिया, बैकुण्ठपुर (छ०ग०) पिन 497335 के पते पर अपना आवेदन भेज सकेंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किये जाएगें।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला- कोरिया (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 73 पद
रिक्त पदों के नाम - ● शिक्षक/व्याख्याता
● भृत्य / चौकीदार
● सहायक शिक्षक प्रयोगशाला (अंग्रेजी माध्यम)
● ग्रंथपाल
●लेखापाल / सहायक ग्रेड 02
आवेदन की अंतिम तिथि - 29 जुलाई 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 15,000 से 38,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
● हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्तर के लिए ऊपर दिए गए तालिका अनुसार केवल व्याख्याता पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से निम्नलिखित विषयों से अंग्रेजी माध्यम में किसी एक विषय में स्नातकोत्तर / समकक्ष एवं बी०एड० अनिवार्य है।
● राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रयोजन के लिए जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतो के •अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण ।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक द्वारा दिनांक 29.07.2022 सायं 05:30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरिया, बैकुण्ठपुर (छ०ग०) पिन 497335 के पते पर अपना आवेदन भेज सकेंगे।
नियम एवं शर्ते -
चयन प्रक्रिया हेतु दिशा निर्देश :
1. अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 9वीं से आगे की सम्पूर्ण शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
2. चयन हेतु कोरिया जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के रूप में 05 बोनस अंक प्रदान किया जायेगा।
3. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्था से जारी अंकसूची / उपाधि ही मान्य किया जावेगा।
4. आवेदक द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वप्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बैकुण्ठपुर कोरिया (छ०ग०) केपते पर निर्धारित तिथि व समय तक जमा किये जा सकते हैं।
5. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेगें तथा अमान्य आवेदन पत्रों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।
6. संविदा नियुक्ति के लिए शिक्षक संवर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन हेतु आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डी.एड. / डी.एल.एड./ बी.एड./टी.ई.टी. में प्राप्त अंकों व छ०ग० राज्य के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में पद के समकक्ष अध्यापन अनुभव व साक्षात्कार हेतु निर्धारित अंकों के आधार पर अधिमान्यता दी जावेगी :
(क) सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 10 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, 12 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 50 अंक, डी.एड. / डी.एल.एड में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, टी.ई.टी. में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 05 अंक एवं छ०ग० राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से सहायक शिक्षक पद का संबंधित विषय में अध्यापन अनुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार हेतु 10 अंक निर्धारित है।
(ख) शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 50 अंक, बी. एड. में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, टी.ई.टी. में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 05 अंक एवं छ०ग० राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से शिक्षक पद का संबंधित विषय में अध्यापन अनुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार हेतु 10 अंक निर्धारित है।
(ग) व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 15 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 50 अंक, बी.एड. में प्राप्त अंकों के प्रतिशत 10 अंक एवं छ0ग0 राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से व्याख्याता पद का संबंधित विषय अध्यापन अनुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार हेतु 10 अंक निर्धारित है। 7. संविदा नियुक्ति के लिए गैर शैक्षणिक संवर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन हेतु आवेदकों की शैक्षणिक
योग्यता 5वीं, 10 वीं, 12 वीं, स्नातक व छ०ग० राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से प्राप्त डाटा एण्ट्री
आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र एवं बी. लिव. / बी.पी.एड में प्राप्त अंकों व छ०ग० राज्य के
किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान / कार्यालय में पद के समकक्ष कार्यानुभव व साक्षात्कार एवं हिन्दी टायपिंग
की गति हेतु कौशल परीक्षा के लिए निर्धारित अंकों के आधार पर अधिमान्यता दी जावेगी:
(क) ग्रंथपाल की नियुक्ति के लिए 12 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 40 अंक, बी.लिब. में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 25 अंक, छ०ग० राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से ग्रंथपाल पद का कार्यानुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार हेतु 1 10 अंक निर्धारित है।
(ख) व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 40 अंक, बी.पी.एड में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 25 अंक, छ०ग० राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से व्यायाम शिक्षक पद का कार्यानुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार हेतु 10 अंक निर्धारित है।
(ग) कम्प्यूटर शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 40 अंक, पी.जी.डी.सी.ए. में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 25 अंक, छ०ग० राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से कम्प्यूटर संचालन संबंधी कार्य का कार्यानुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार हेतु 10 अंक निर्धारित है।
(घ) सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की नियुक्ति के लिए 10 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 25 अंक, 12वीं प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 50 अंक, छ0ग0 राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से प्रयोगशाला सहायक पद का संबंधित विषय में कार्यानुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार हेतु 10 अंक निर्धारित है।
(ङ) लेखापाल / सहायक ग्रेड-2 की नियुक्ति के लिए 12 वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 45 अंक, मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 10 अंक, छ0ग0 राज्य के किसी भी शासकीय कार्यालय / संस्थान में सहायक ग्रेड- 03 के पद का कार्यानुभव हेतु 10 अंक (एक वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक) एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग की गति हेतु कौशल परीक्षा के लिए 30 अंक कौशल परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
(च) भृत्य की नियुक्ति के लिए 5वीं की अंकसूची में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 80 अंक एवं किसी शासकीय कार्यालय में कलेक्टर दर पर कार्यानुभव हेतु 15 अंक (एक वर्ष के लिए 03 अंक, अधिकतम 15 अंक) । (छ) चौकीदार की नियुक्ति के लिए 5वीं की अंकसूची में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 80 अंक एवं किसी शासकीय कार्यालय में कलेक्टर दर पर चौकीदार के पर कार्यानुभव हेतु 15 अंक (एक वर्ष के लिए 03 अंक, अधिकतम 15 अंक) ।
9. संविदा नियुक्ति हेतु विभिन्न पदों के लिए आवश्यक "अनुभव प्रमाण पत्र छ०ग० राज्य के किसी भी शासकीय कार्यालय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
10. चयन प्रक्रिया में समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र के आवेदकों का चयन किया जावेगा।
11. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी च में शासन द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट के प्रावधान लागू रहेंगे। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। अंकसूची
12. छ०ग० लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जातियां और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण ) अधिनियम 1994 नियम के प्रावधान यथास्थिति लागू होंगे।
13. चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य की जावेगी तथा चयन के संबंध में समिति का निर्णय अंतिम व सर्व मान्य होगा।
14. अभ्यर्थी का 01 पद हेतु केवल एक ही आवेदन पत्र मान्य होगा, जिसमें उन्हें विद्यालय का प्राथमिकता क्रम अंकित करना होगा तथा प्राथमिकता क्रम अंकित नही होने अथवा एक ही विद्यालय हेतु एक से अधिक अभ्यर्थियों के चयन होने की स्थिति में समिति द्वारा तीनो विद्यालयों में से किसी भी एक विद्यालय में संविदा नियुक्ति प्रदान की जा सकेगी, जिसके लिए अभ्यर्थी कोई दावा प्रस्तुत नहीं कर सकेगा।
15. नियोक्ता द्वारा जारी चयन सूची जारी दिनांक से 6 माह के लिए वैध होगी तथा प्रतीक्षा सूची की वैधता चयन
• सूची जारी होने के दिनांक से 2 वर्ष तक या आगामी चयन सूची जारी होने तक जो भी पहले हो के लिए वैद्य
होगी। निरर्हताएं :
1. अभ्यर्थी की ओर से अपनी अभ्यर्थिता के लिये किन्हीं भी साधनों से समर्थन अभिप्राप्त करने के किसी भी प्रयास को, नियुक्तिकर्ता द्वारा चयन के निरर्हित माना जा सकेगा।
2. कोई भी अभ्यर्थी, किसी सेवा या पद पर तब तक नियुक्त नहीं किया जायेगा, जब तक कि उसे ऐसी स्वास्थ्य परीक्षा में, जोकि विहित की जाए, मानासिक या शारीरिक रूप से स्वस्थ्य तथा किसी मानसिक या शारीरिक दोष जो कि सेवा या पद के कर्तव्य को पूरा करने में बाधा डाल सकता हो से मुक्त, घोषित न कर दिया जाये। परन्तु आपवादिक मामलों में अभ्यर्थी को उसकी स्वास्थ्य परीक्षा से पूर्व किसी सेवा या पद पर इस शर्त के अधीन नियुक्ति दी जा सकेगी कि यदि वह चिकित्सकीय रूप से अस्वथ्य पाया जाता है, तो उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त की जा
सकेगी।
3. कोई भी अभ्यर्थी, जिसे महिलाओं के विरूद्ध किसी अपराध का सिद्ध दोष ठहराया गया हो, किसी सेवा या पद के लिए पात्र नहीं होगा, परन्तु यदि किसी अभ्यर्थी के विरूद्ध न्यायालय में ऐसे मामले लंबित हो तो उसकी नियुक्ति का मामला तब तक लंबित रखा जायेगा जब तक उस अपराधिक मामले का न्यायालय द्वारा अंतिम विनिश्चय न कर दिया जाये।
आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।
विभागीय पीडीएफ फाइल

.jpg)