Type Here to Get Search Results !

Office District Program Officer Women and Child Development Department District Sukma ll कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सुकमा (छ०ग० ) के कुल 08 पदों की भर्ती 2022

 Office District Program Officer Women and Child Development Department District Sukma ll कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सुकमा (छ०ग० )




कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सुकमा (छ०ग० )

क्रमांक / 585 / मवावि / स्था० / सु. के. / 2022

सुकमा, दिनांक 07/07/2022

"वॉक इन इंटरव्यू हेतु विज्ञापन"

"मुख्यमंत्री सुपोषण केन्द्र" में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु पात्र आवेदकों

के लिए सूचना

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत जिले के गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से "सुपोषण केन्द्र" की स्थापना गई है। "मुख्यमंत्री सुपोषण केन्द्र" में गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास की तरह ही लाभांवित किया जावेगा "मुख्यमंत्री सुपोषण केन्द्र" में कुपोषित बच्चों के देखभाल, दैनिक कार्यों के निवर्हन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए व्यक्तिगत सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति एक वर्ष तक के लिए किया जाना है। इस हेतु पात्र आवेदकों (व्यक्तिगत सेवा प्रदाताओं) की नीचे उल्लेखित कार्यों/पदीय कर्तव्यों के निर्वहन के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जावेगी।

अतः इच्छुक आवेदक दिनांक 22.07.2022 को कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे कक्ष क्रमांक 43 महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टर परिसर, कुम्हाररास जिला सुकमा में स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराते हुए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

विभाग का नाम - कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सुकमा (छ०ग० )


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 08 पद 


रिक्त पदों के नाम  - स्टॉफ नर्स
● केयर टेकर
● फिडिंग डेमोस्ट्रेटर:
● सफाई कर्मी/मृत्य
● चौकिदार

आवेदन की अंतिम तिथि   - 1 अगस्त 2022 तक


वेतनमान (सैलरी)   - 6,000 से 12,000 तक


योग्यता / अनिवार्यता  - 

5वी/8वी/10वी/12वी पास



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 

आवेदन की प्रक्रिया   -

इच्छुक आवेदक दिनांक 22.07.2022 को कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे कक्ष क्रमांक 43 महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टर परिसर, कुम्हाररास जिला सुकमा में स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराते हुए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

नियम एवं शर्ते   -

1. चयनित सेवा प्रदाता तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जिला सुकमा के मध्य 01. वर्ष के लिए अनुबंध निष्पादित किया जायेगा।

2.सेवा प्रदाता को एक मुश्त सेवा शुल्क देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य प्रकार के वेतन / भत्ते की पात्रता नहीं होगी। यात्रा पर भेजे जाने की दशा में नियमानुसार वास्तविक व्यय • अथवा अनुबंध शर्तों के अनुसार एक मुश्त राशि दी जायेगी।

3. अनुबंध की अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का शुल्क जमा कर अनुबंध समाप्त किया जा सकता है।

4. आयु की गणना 01 जुलाई 2022 की स्थिति में की जायेगी। सेवा प्रदाता को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करें केयर टेकर, भृत्य एवं चौकिदार पद हेतु स्थानीय निवासियों के आवेदन ही मान्य किए जायेंगे।

5. शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से होने पर ही मान्य की जायेगी।

6. निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र के साथ आवश्यक रूप से प्राप्त होना चाहिए।

7. आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किया जाये आवेदन के साथ स्वप्रमाणित/सत्यापित वांछिक प्रमाण पत्र एवं अंक सूची संलग्न किया जाना होगा।

8. अभ्यर्थी को संबंधित संस्था से नियोक्ता द्वारा जारी स्वप्रमाणित/सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

9. अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा।

10. प्रत्येक पद के लिये पृथक-पृथक आवेदन देना होगा।

11. वॉक इन इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता/व्यय भत्ता देय नहीं होगा।

12. निर्धारित तिथि के पूर्व आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

13. उपरोक्तानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर अधिकतम प्राप्त अंको की मेरिट सूची के आधार पर मेरिट क्रम में 01 पद के लिए अधिकतम 10 उम्मीदवारों को प्राक्चयन परीक्षा / लिखित परीक्षा/समूह चर्चा / स्किल टेस्ट हेतु बुलाया जावेगा।

14. प्राप्त आवेदनों के संबंध में किसी भी विवाद की स्थिति में जिला कलेक्टर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

15. विज्ञापन की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सुकमा के सूचना पटल एवं वेबसाईट www.sukma.gov.in पर देखी जा सकती है।

आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।


विभागीय पीडीएफ फाइल 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad