Autobiography excellent english secondary school ll कार्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला- सुकमा (छ.ग.)
कार्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला- सुकमा (छ.ग.)
Ph. & Fax No. 07864-284401, Email ID- deo.sukma2012@mail.com.rmsa.sukmn@email.com.. क्रमांक / 1453 / जि.शि.अ./ उत्कृष्ठ विद्यालय / सं. भ. / 2022
सुकमा, दिनांक 15/07/2022
---:: ( प्रतिनियुक्ति / संविदा विज्ञापन ) :--
अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के आदेश कमांक एफ 23-08/2020/20-दो / 67 68 एवं 69 अटल नगर, नवा रायपुर दिनांक 24.06.2022 के अनुपालन में जिले में सत्र 2022-23 में संचालित (1) विकासखण्ड कोण्टा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोरनापाल ( 2 ) विकासखण्ड छिन्दगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकानार तथा ( 3 ) विकासखण्ड छिन्दगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शा. हाई स्कूल तोंगपाल के लिए विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति द्वारा प्रत्येक विद्यालय के लिए नीचे तालिका में दिये गये शैक्षिक / गैर शैक्षिक पदों के निम्नानुसार दर्शित पर्दों व उनके सम्मुख दर्शित विवरण अनुसार प्रतिनियुक्ति/संविदा (निश्चित मासिक वेतन) पर अपनी सेवाएं देने के इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 25/07/2022 तक आवेदन आमंत्रित किया जाता है। अभ्यर्थी अपना आवेदन स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से या स्वयं उपस्थित होकर अंतिम तिथि तक कार्यालयीन समय शाम 05:00 बजे तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
विभाग का नाम - कार्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला- सुकमा (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 33 पद
रिक्त पदों के नाम - ● शिक्षक अंग्रेजी
● कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम
● शिक्षक सहायक
● ग्रंथपाल
● चौकिदार/भृत्य
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 जुलाई 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 15,000 से 35,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
● मान्यता प्राप्त (10+2) बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ "अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषय(जीव विज्ञान/गणित / / अंग्रेजी / कला / हिन्दी विशिष्ट) में 12वीं उत्तीर्ण तथा डी. एड. / डी.एल.एड.
● मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्था से 8वीं उत्तीर्ण ।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 25/07/2022 तक आवेदन आमंत्रित किया जाता है। अभ्यर्थी अपना आवेदन स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से या स्वयं उपस्थित होकर अंतिम तिथि तक कार्यालयीन समय शाम 05:00 बजे तक जमा किया जा सकता है।
नियम एवं शर्ते -
1. प्रथम प्राथमिकता प्रतिनियुक्ति के आवेदकों को दी जावेगी। पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति के आवेदकों से आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में संविदा भर्ती पर विचार किया जावेगा।
2. उपरोक्त विज्ञापित पदों की संख्या घटाई बढ़ाई अथवा विलोपित की जा सकती है। इसके लिए प्रबंधन एवं संचालन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्णय अंतिम व मान्य होगा।
3. अभ्यर्थी को आवेदन करते समय विज्ञापन में उल्लेखित शा.उ.मा.वि. दोरनापाल, कुकानार एवं शा. हाई स्कूल तोंगपाल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का चयन प्राथमिकता क्रम में करना होगा। 14. सुकमा जिला के स्थानीय निवासी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षिक पदो पर अतिरिक्त 05 अंक प्रदान
किया जावेगा। चयन प्रक्रिया में पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक पर 70 प्रतिशत अंक, सुकमा जिले के स्थानीय निवासी का 5 अंक, अनुभव पर 10 अंक ( प्रत्येक एक वर्ष हेतु 02 अंक तथा अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार पर 15 अंक weightage के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जायेगा। साक्षात्कार पश्चात् अंतिम मेरिट सूची में यदि अभ्यर्थियों को 5.
समान अंक प्राप्त होता है तो अभ्यर्थि के आयु अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार कर नियुक्ति में प्रथम प्राथमिकता दिया जावेगा। 6. अंतिम मेरिट सूची से अंकों के आधार पर वरीयता कम में अभ्यर्थी का चयन किया जावेगा। चयनित अभ्यर्थी के पद ग्रहण न करने पर मेरिट सूची के अभ्यर्थियों से वरीयता क्रम में रिक्त पदों की पूर्ति की जावेगी जिसकी वैधता मेरिट सूची जारी होने की तिथि से शैक्षणिक सत्र की समाप्ति तक होगी। 7. निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप छान-बीन उपरान्त अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना
पटल पर चरपा की जावेगी एवं उसे एन.आई.सी. के वेब पोर्टल www.sukma.gov.in पर भी देखा जा सकेगा। 8. दावा आपत्ति उपरान्त मेरिट अनुक्रम के आधार पर एक पद के विरूद्ध 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जावेगा तथा साक्षात्कार में निर्धारित समय में उपस्थित होकर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के पश्चात पंजीयन हेतु अनुमति नहीं दी जायेगी।
9. शैक्षिक पदों हेतु (शिक्षक/ सहायक शिक्षक/प्रयोगशाला सहायक, कम्प्यूटर शिक्षक एवं ग्रंथपाल ) जिला स्तरीय साक्षात्कार समिति द्वारा साक्षात्कार लिया जावेगा जिसमें न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों में से मेरिट कम में चयन किया जावेगा। साक्षात्कार की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना आवेदकों को यथासंभव दूरभाष के माध्यम से दी जायेगी। अतः सभी आवेदक अपना मोबाईल नम्बर (वाट्सअप नम्बर) अपने आवेदन में अनिवार्य रूप से दर्शायें। साथ ही साक्षात्कार की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी एवं एन.आई.सी. के वेब पोर्टल www.sukma.gov.in पर भी देखा जा सकेगा।
10. अनुभव के 10 अंक के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि पद एवं विषय के अनुरूप अनुभव होने पर ही अनुभव का अंक ● दिया जावेगा अर्थात् जिस पद एवं विषय के लिए आवेदन किया जा रहा है अनुभव भी उसी पद एवं विषय का होना आवश्यक है। प्रत्येक पूर्ण शिक्षा सत्र (न्यूनतम 10 माह ) के लिए अनुभव के 02 अंक दिया जावेगा तथा यह अधिकतम 10 अंक तक दिया जावेगा। अपूर्ण सत्र के लिए कोई अनुभव मान्य नहीं किया जावेगा। अनुभव प्रमाण पत्र सहित कार्यरत कार्यालय / संस्था
का नियुक्ति आदेश प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा तभी अनुभव के अंक मान्य किया जावेगा। 11. गैर शैक्षणिक पदों के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी पदों पर केवल सुकमा जिला के स्थानीय निवासी पात्र होंगे। इन्हें पृथक से सुकमा
जिला के स्थानीय निवासी के अतिरिक्त 05 अंक देय नहीं होगा। 12. ग्रंथपाल के चयन बी. लिब. का 80% तथा 15 अंक साक्षात्कार एवं जिला के स्थानीय निवासी का 05 अंक दिया जावेगा।
अनुभव के अंक देय नहीं होगा।
13. चयन संबंधी उपरोक्त समस्त प्रक्रिया में प्रबंधन एवं संचालन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्णय अंतिम एवं मान्य होंगे।
14. चतुर्थ श्रेणी पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। किन्तु वर्तमान में ग्रेडिंग सिस्टम होने के कारण आवेदकों का अंक का निर्धारण करना मुश्किल है। अतः आवेदकों की संख्या के आधार पर निश्चित ग्रेड-B न्यूनतम / 60% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित जॉच परीक्षा आयोजित किया जा कर जाँच परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर • मेरिट क्रम में चयन किया जावेगा। अभ्यर्थि को कौशल परीक्षा के समान अंक प्राप्त होता है तो अभ्यर्थि के आयु अनुसार मेरिट सूची तैयार कर नियुक्त में प्रथम प्राथमिकता दिया जावेगा।
15 आवेदन पत्र बंद लिफाफा में भेजें, जिसके ऊपर आवेदित पद का नाम एवं विषय का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित हो। अपूर्ण/अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जावेगा अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी।
16. एक से अधिक पद हेतु आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन करें। 17. आवेदन में आवेदक का फोटो एवं समस्त प्रमाण पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित होना अनिवार्य है। 18. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र ही मान्य किया जावेगा।
19. आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। द्वारा विभिन्न
20. आवदेक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। राज्य शासन वर्गों को आयु सीमा में दिया जाने वाला अतिरिक्त छूट के प्रावधान लागू होंगे।
21. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
22. उक्त पद पूर्णतः अस्थाई है। भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किये जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
23. यह संविदा नियुक्ति 30 अप्रैल 2023 तक के लिए होगी। तत्पश्चात् आवश्यकता होने पर कार्यदक्षता, एवं आचरण / व्यवहार के आधार पर दोनों पक्षों की सहमति से कार्य अवधि आगामी सत्र के लिये निरंतर रखे जाने पर विचार किया जा सकता है।
24. संविदा पर नियुक्त कर्मचारी का संविदा सेवा की अवधि के लिए किसी भी प्रकार की पेंशन, उपदान एवं मृत्यु लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
25. शासन द्वारा संविदा नियुक्ति नियम में कोई परिवर्तन किया जाता है तो वह संविदा में नियुक्त कर्मचारी के लिए बंधनकारी
होगा।
26. चयनित संविदा कर्मचारी के कार्य व्यवहार संतोषजनक न होने की स्थिति में अथवा उस पद की आवश्यकता न होने पर उम्मीदवार की सेवाएं समिति द्वारा किसी भी समय समाप्त की जा सकेंगी।
27. नियुक्त शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त अन्य आबंटित शालेय कार्य यथा मूल्यांकन, शालेय गतिविधियां आदि में • भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। जिसके लिए अतिरिक्त मानदेय की पात्रता नहीं होगी।
28. संविदा शिक्षक / कर्मचारियों की सीर्धी भर्ती द्वारा नियमित पदों की नियुक्ति में कोई दावेदारी नहीं होगी।
29. संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
30. अभ्यर्थी के विरूद्ध किसी प्रकार के अपराधिक मामले में संलिप्तता नहीं होनी चाहिए। संलिप्तता पाये जाने पर नियुक्ति निरस्त किया जावेगा तथा कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
31. यह संविदा भर्ती सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ. 9 - 1/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 के अनुसार संविदा भर्ती के संबंध में जारी समस्त शर्तों के अधीन होगी।
32. संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 के तहत् अवकाश की पात्रता होगी।
33. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचारण) नियम 1965 से शासित होंगे।
34. उक्त विज्ञापन को संशोधित करने एवं निरस्त करने का सम्पूर्ण अधिकार अध्यक्ष, स्वा.आ.उ. अं.मा.वि. संचालन एवं प्रबंधन समिति के पास सुरक्षित होगा।
35. प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त शिक्षक/कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति की सेवा शर्ते के अधीन वेतन एवं देयअन्य लाभ पूर्व की तरह देय होगा।
36. आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप तथा नियम-शर्ते सुकमा जिले के वेबसाईट www.sukma.gov.in एवं जिला शिक्षा कार्यालय सुकमा के सूचना पटल पर देखा जा सकता हैं। दावा-आपत्ति हेतु मेरिट सूची एवं चयन सूची भी वेब-साईट पर अपलोड की जावेगी।
( कलेक्टर सह अध्यक्ष स्वा.आ.उ.अं.मा. संचालन प्रबंधन समिति द्वारा अनुमोदित )
जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन सदस्य सचिव स्वा.आ.उ. अ.मा.वि. संचालन प्रबंधन समिति जिला सुकमा छ. ग.
आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।
विभागीय पीडीएफ फाइल
विभागीय पीडीएफ फाइल
.jpg)