Office of District Education Officer District Gariyaband Chhattisgarh ll कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 23-08 / 2020 / 20-दो / 23 अटल नगर नवा रायपुर दिनांक 24.06.2022 के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम रामविशाल पाण्डे उ. मा. विद्यालय, राजिम को संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपा गया है, जो इस हेतु राज्य शासन के आदेशानुसार विशेष रूप से पंजीकृत की गई है। राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम रामबिशाल पाण्डे उ. मा. विद्यालय, राजिम के संचालन एवं प्रबंधन समिति को विभिन्न पदो के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई हैं एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र क्रमांक स्वा.आ.अं.मा. / 2021-22 / 161 रायपुर दिनांक 10.05.2021 एवं छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के पत्र क्रमांक / 23-08/2020/20-03/23 अटल नगर नया रायपुर दिनांक 03.07.2020 व 25.11.2021 तथा शासन द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजानान्तर्गत गरियाबंद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर, देवभोग एवं राजिम के लिए शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टॉफ के रिक्त पदों पर संविदा / प्रतिनियुक्ति आधार पर नियुक्ति किये जाने हेतु योग्यताधारी आवेदकों से ऑनलाईन गूगल लिंक के माध्यम से संविदा भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन दिनांक 29/07/2022 रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित तिथि / समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। विज्ञापन का अवलोकन एवं ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिले की वेबसाईट www.gariaband.gov.in पर उपलब्ध है।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 34 पद
रिक्त पदों के नाम - ● व्याख्याता
● शिक्षक
● सहायक शिक्षक
● कम्प्यूटर शिक्षक
● व्यापम शिक्षक
● प्रयोगशाला शिक्षक
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 21 जुलाई 2022 तक
आवेदन की अंतिम तिथि - 29 जुलाई 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 25,000 से 38,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
● व्याख्याताः
a) आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा
उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (व्याख्याता हिन्दी एवं संस्कृत के पदों को छोड़कर)
b) व्यवसायिक योग्यता - बी.एड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा,
c) शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से द्वितीय श्रेणी में आवेदित विषय में
● शिक्षक:
(a) आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
b) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रायोजन के लिये जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण, तथा
c) व्यवसायिक योग्यता - बी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
d) शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से निम्नानुसार आवेदित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक / समकक्ष -
● सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम )
(a) शैक्षणिक योग्यता आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से हाई स्कूल तथा न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
(b) व्यवसायिक योग्यता बी.एड. / डी.एड. / डी.एल.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
c) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रायोजन के लिये जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण, तथा
● कम्प्युटर शिक्षक :
(a) आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा
● शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंको के साथ बी.सी.ए., बी.एस.सी. ( कम्प्यूटर साईस), बी.एस.सी. (इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी), बी.ई./बी.टेक (कम्प्यूटर साईस), बी.ई. / बी.टेक (इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी)
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
1. प्राप्त आवेदन पत्रों की सूक्ष्मता से जांच की जाकर साक्षात्कार हेतु निर्धारित अंक को छोड़कर शेष योग्यताओं के वेटेज को शामिल करते हुए मेरिट सूची बनाई जाएगी।
2. आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता अर्थात 10वी, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बी.एड / डी. एड में प्राप्त अकों के आधार पर निम्नानुसार वेटेज होगा।
(अ) व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातकोत्तर में प्राप्त अंको पर 50 प्रतिशत का वेटेज स्नातक में प्राप्त अंको पर 20 प्रतिशत वेटेज एवं 12 वीं में प्राप्त अंको का 10 प्रतिशत वेटेज दिया जायेगा।
(ब) शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंको पर 50 प्रतिशत का वेटेज 12वीं में प्राप्त अंकों पर 30 प्रतिशत वेटेज दिया जायेगा।
(स) सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12 वीं में प्राप्त अंकों पर 50 प्रतिशत का वेटेज 10वीं में प्राप्त अकों पर 30 प्रतिशत का वेटेज दिया जायेगा।
(द) उपरोक्त पदों पर साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित किया गया है।
3. व्यायाम शिक्षक के पद हेतु बी.पी.एड. के प्राप्तांको का 70% वेटेज एवं साक्षात्कार हेतु 30 अंक निर्धारित है।
4. निर्धारित वेटेज एवं साक्षात्कार के अंको को जोड़कर अंतिम मेरिट बनाई जाकर योग्य अभ्यर्थी की नियुक्ति का आदेश संबंधित अधिकारी द्वारा जारी किया जावेगा।
चयन सूची:
1. नियोक्ता द्वारा जारी चयन सूची जारी दिनांक से 01 (एक) माह के लिए वैध होगी।
2. प्रतीक्षा सूची की वैद्यता चयन सूची जारी होने के दिनांक से 04 (चार) माह के लिए वैध होगी।
3. चयन के समय किसी पद पर समान अंक के अभ्यर्थी होने की स्थिति में जिस अभ्यर्थी की उसका चयन किया जाएगा।
4. चयन के संबंध में अधोहस्ताक्षरकर्ता का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
नियुक्ति अवधि:
1. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4(1) के अंतर्गत उल्लेखित संविदा नियुक्ति के पदों पर संविदा नियुक्ति प्रथम बार तीन वर्ष की कालावधि के लिए की जावेगी तथापि राज्य सरकार आवश्यकता के आधार पर तथा संविदा आधार पर नियुक्त व्यक्ति की उपयुक्तता का आंकलन करने के पश्चात संविदा नियुक्ति की कालावधि को नियमानुसार बढ़ाया जा सकता है।
नियम एवं शर्ते -
1. कार्यालय के गूगल फार्म लिंक... ...में दिनांक 29/07/2022 समय रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन करना होगा। डाक से प्राप्त आवेदन अमान्य है। साक्षात्कार हेतु आवेदकों को अर्हतादायी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बुलाया जाएगा। साक्षात्कार हेतु 1:10 में आवेदकों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित आवेदक अपने आवेदन एवं अभिलेख सहित उपस्थित होंगें जिसका परीक्षण किया जाएगा, तथा शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के अंक के आधार पर ही चयन किया जाएगा। साक्षात्कार कुल 10 अंकों का होगा।
2. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 90 प्रतिशत अंक तथा साक्षात्कार के प्राप्तांकों के योग के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जावेगी।
3. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति नियम ) 2012 के प्रावधानों के अनुसार की जावेगी।
4. संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पदच्युत की जा सकती है।
5. अभ्यर्थी को छ. ग. राज्य के मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
6. आवेदक सुनिश्चित करें कि उनकी कक्षा 10वीं एवं समस्त उच्चतर कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
7. आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट का प्रावधान होगा। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
8. सेजेस में कार्यरत संविदा शिक्षकीय कर्मचारी समान पद हेतु आवेदन नहीं कर सकेंगे। केवल उच्च पद हेतु आवेदन कर पायेंगें। इस हेतु शपथ पत्र सत्यापन के समय प्रस्तुत करेगें कि समान पद पर आवेदन नहीं किये है।
9. छ.ग. शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत अधिसूचित अवकाश नियम नियुक्त संविदा कर्मचारी के लिए लागु होगा।
10. संविदा भर्ती कर्मचारी छ.ग. शासन सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अधिन होंगे।
11. संविदा कर्मचारी को संविदा अवधि में पेंशन मृत्यु लाभ या अन्य कोई भी लाभ जो छ.ग. शासन के नियमित कर्मचारी को प्राप्त है, कि पात्रता नहीं होगी।
12. यह पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। शासकीय सेवा में समान पदों पर दावे की पात्रता नहीं होगी।
13. विज्ञापित पदों की संख्या घटाई बढाई अथवा बिना कारण विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता हैं।
14. नियुक्ति हेतु चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
15. अपूर्ण एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जाएंगें। अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी।
16. भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किये जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी ।
17. राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी, जो सर्वमान्य व सभी के लिए बाध्यकारी होगा।
आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।

.jpg)
