Office of District Education Officer District Balrampur Chhattisgarh ll स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चलगली जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़
कार्यालयीन विज्ञापन क्रमांक / स्था0- 2 / SAGES / संविदा भर्ती / 645 / 2022-23 /
रामानुजगंज, दिनांक 21.07.2022 को संशोधित कर पुनः निम्नलिखित शर्तों के अधीन निम्नानुसार संशोधित विज्ञापन जारी किये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चलगली हेतु शिक्षकीय (अंग्रेजी माध्यम) के पदों पर "वॉक इन इन्टरव्यू" के माध्यम से निम्नानुसार संविदा नियुक्ति हेतु पात्र इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 03 / 08 / 2022 दिन- बुधवार एवं दिनांक 04/08/2022 दिन गुरूवार को स्थल स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्य. विद्यालय बलरामपुर में प्रातः 09.00 बजे उपस्थित हो सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगें।
विभाग का नाम - स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चलगली जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़
रिक्त पदों की संख्या - कुल 19 पद
रिक्त पदों के नाम - ● व्याख्याता
● शिक्षक
● सहायक शिक्षक
● ग्रथपाल
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - वाक इन इंटरव्यू
आवेदन की अंतिम तिथि - 03 और 04 अगस्त 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 38,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
● व्याख्याताः
हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्तर के लिए निम्न पद पर दिए गए तालिका अनुसार केवल व्याख्याता पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों से निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय में स्नातकोत्तर / समकक्ष, बी०एड० अनिवार्य है। समस्त अभ्यर्थियों के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षा (कक्षा-06वी) से संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है।
● शिक्षक:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 50 प्रतिशत अंको में निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय में स्नातक / स्नातकोत्तर / समकक्ष एवं बी०एड० अनिवार्य है। समस्त अभ्यर्थियों के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 08वीं) से संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है ।
● सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम )
(क) सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम के पदों हेतु अभ्यर्थी को न्यून्तम 50% अंको के साथ अंग्रेजी माध्यम में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण होने के साथ डी०एड० / डी०एल०एड० प्रशिक्षण अनिवार्य है। समस्त अभ्यर्थियों के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षा (कक्षा- 06वीं) से संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है।
● ग्रंथपाल
ग्रंथपाल अंग्रेजी माध्यम के पदों हेतु अभ्यर्थी को न्यून्तम 50 प्रतिशत अंको के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण के साथ बी.लिब प्रशिक्षण अनिवार्य है। समस्तं अभ्यर्थियों के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षा (कक्षा -06वी) से संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
अभ्यर्थी की पात्रता के बारे में नियुक्तिकर्ता का विनिश्चय अंतिम होगा :
चयन प्रक्रिया के किसी समय पर अथवा नियुक्तिकर्ता को चयन सूची भेजने के बाद भी, यदि नियुक्तिकर्ता के संज्ञान में यह तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने असत्य जानकारी दी है अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई विसंगती पायी गई है तो वह निरर्हित हो जायेगा एवं उसका
ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम) स्नातक अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण। चयन / नियुक्ति, नियुक्तिकर्ता द्वारा समाप्त कर दी जायेगी।
नियुक्ति हेतु अंक विभाजन :
● चयन हेतु पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार के प्राप्तांक एवं शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची अनुसार चयन एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।
चयन सूची:
● चयन हेतु पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार के प्राप्तांक एवं शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची अनुसार चयन एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की जायेगी। • प्रतीक्षा सूची की वैधता चयन सूची जारी होने के दिनांक से 01 वर्ष के लिये वैध होगी।
● चयन के समय किसी पद पर समान अंक के अभ्यर्थी होने की स्थिति में जिस अभ्यर्थी की जन्मतिथि पहले होगी उसका चयन किया जाएगा।
● चयन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
वॉक इन इन्टरव्यू का विवरण :
(1) पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता - साक्षात्कार में 01 पद के विरूद्ध 10 पात्र अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जायेगा । किन्तु 10 पात्र अभ्यर्थी नहीं होने की स्थिति में जो भी पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध होंगे, आमंत्रित किया जायेगा
(2) "वॉक इन इन्टरव्यू" हेतु समय-सारणी इस प्रकार है :
नियम एवं शर्ते -
(1) यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। (2) आवश्कतानुसार पद की संख्या परिवर्तनीय है।
(3) "अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।
(4) नियुक्त उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार वेतन एवं भत्ते देय होंगे।
(5) चयन उपरांत अभ्यर्थी को आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य प्रमाण-पत्र की मूल प्रति लेकर दस्तावेज परीक्षण हेतु उपस्थित होना होगा।
(6) अपूर्ण, अस्पष्ट तथा त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
(7) अभ्यर्थी को समस्त अंग्रेजी माध्यम के पदों के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 6वीं) से लेकर अंतिम अध्ययन (पद अनुरूप जो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में लागू हो) मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से किया जाना अनिवार्य होगा। किसी भी पद पर हिन्दी माध्यम के अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जावेगा। .
(8) जिले अन्तर्गत संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम ) विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा समकक्ष (समान) पद के लिए प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होगा।
(9) आवेदक को स्वयं का पहचान पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
(10) आवेदक को जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर वरीयता प्राप्त करने हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
(11) नियुक्त उम्मीदवारों पर छत्तीसगढ़ संविदा भर्ती नियम 2012 के अधीन समस्त नियम एवं शर्ते लागू होंगे।
(12) नियुक्ति के लिए रिक्त पदों पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का आरक्षण रोस्टर लागू होगा।
(13) आवेदन का प्रारूप एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की बेवसाईट www.deobalrampur.in पर
उपलब्ध है।
(14) विज्ञापन की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर रामानुजगंज सूचना पटल एवं बेवसाईट www.deobalrampur.in पर अवलोकन की जा सकती है।
आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जुलाई 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।

.jpg)


