आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर रायपुर, छत्तीसगढ
01. समस्त संभागीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ ।
02. समस्त कलेक्टर, छत्तीसगढ़ |
03. समस्त सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला -...........
1/ छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार की बैठक दिनांक 27 अगस्त 2019 में लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9623 छत्तीसगढ़ राज्य की विशेष पिछड़ी जनजाति (PVGT) को उनकी पात्रतानुसार जिले में सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। (सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की प्रति संलग्न है।)
2/ उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य की विशेष पिछड़ी जनजाति को नियुक्ति दिये जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 20/02/2014 में यह स्पष्ट किया गया है कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पदों में से 20 प्रतिशत पद विशेष पिछड़ी जनजातियों को भर्ती प्रक्रिया का अनुसरण किये बिना की जा सकती है, जिसकी प्रति संलग्न कर भेजा जा रहा है।
3/ अतएव आप अपने संभाग के जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कराएं। विश्व आदिवासी दिवस दिनांक 09 अगस्त 2022 के पूर्व आपके संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों विरूद्ध नियुक्ति पूर्ण करा ली जाएं, जिससे विश्व आदिवासी दिवस दिनांक 09 अगस्त 2022 के विशेष समारोह में नियुक्ति आदेश वितरित किये जाएंगे।
अतएव आपके संभाग के जिलों में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर अवगत कराना सुनिश्चित करें।

