Office of District Education Officer District Janjgir Champa Chhattisgarh ll कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 23-08/2020 / 20-दो / 73/74 अटल नगर, नवा रायपुर दिनांक 24/06/2022 द्वारा शैक्षणिक जिला जांजगीर हेतु 02 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमशः चाम्पा एवं सारागांव में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है, तदानुक्रम में व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक एवं कम्प्यूटर शिक्षक के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से विज्ञापन जारी दिनांक से दिनांक 10/08/2022 सायं 05:00 बजे तक ऑनलाईन आवेदन बेवसाईट https://janjgir-champa.gov.in पर आमंत्रित किये जाते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। एक से अधिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को आवेदन करते समय विद्यालय चयन हेतु प्राथमिकता का क्रम अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। आवेदन केवल ऑनलाईन स्वीकार किये जाएंगे अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
विभाग का नाम - कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 36 पद
रिक्त पदों के नाम - ● व्याख्याता
● शिक्षक
● सहायक शिक्षक
● कम्प्यूटर शिक्षक
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 19 जुलाई 2022 तक
आवेदन की अंतिम तिथि - 10 अगस्त 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 25,000 से 38,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
● व्याख्याताः
a) आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा
उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (व्याख्याता हिन्दी एवं संस्कृत के पदों को छोड़कर)
b) व्यवसायिक योग्यता - बी.एड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा,
c) शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से द्वितीय श्रेणी में आवेदित विषय में
● शिक्षक:
(a) आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
b) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रायोजन के लिये जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण, तथा
c) व्यवसायिक योग्यता - बी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
d) शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से निम्नानुसार आवेदित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक / समकक्ष -
● सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम )
(a) शैक्षणिक योग्यता आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से हाई स्कूल तथा न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
(b) व्यवसायिक योग्यता बी.एड. / डी.एड. / डी.एल.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, तथा
c) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रायोजन के लिये जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण, तथा
● कम्प्युटर शिक्षक :
(a) आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा
● शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंको के साथ बी.सी.ए., बी.एस.सी. ( कम्प्यूटर साईस), बी.एस.सी. (इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी), बी.ई./बी.टेक (कम्प्यूटर साईस), बी.ई. / बी.टेक (इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी)
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
● ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का Gmail आई.डी. (जैसे- xyz@gmail.com ) होना अनिवार्य है। Gmail आई.डी. नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी google में जाकर Gmail आई.डी. बना लेवें।
● अभ्यर्थी बेहतर सुविधा के साथ ऑनलाईन फॉर्म भरने के लिये लैपटॉप / डेस्कटॉप में google chrome का उपयोग करें।
● ऑनलाईन आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज अपने साथ रखें।
● ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु अभ्यर्थी सर्वप्रथम जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in पर जायें।
● जिले के वेबसाईट में आवेदन फॉर्म भरने के लिये निम्नानुसार 04 लिंक उपलब्ध हैं
a) व्याख्याता पद पर आवेदन हेतु लिंक
b) शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक
c) सहायक शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक
d) कम्प्युटर शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक
● अभ्यर्थी वेबसाईट में दिये गये लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाईन भर सकते हैं।
● अंतिम तिथि तक प्राप्त समस्त आवेदनों का प्रकाशन कर दावा आपत्तियाँ आमंत्रित की जाएगी, जिसमें त्रुटियाँ यदि काई हो का संशोधन किया जा सकेगा।
● चयन प्रक्रिया संबंधित समस्त निर्देश एवं कार्यवाहियों की सूचना जिला जांजगीर-चांपा के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in पर अद्यतन की जावेगी अतः अभ्याथियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पश्चात् नियमित रूप से वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।
नियम एवं शर्ते -
1. पदों की संख्या परिवर्तनीय है। भविष्य में रिक्तियों के आधार पर आवश्यकतानुसार जिले में संचालित अन्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में स्वीकृत पदों को संवर्गवार / वर्गवार जोड़ा जा सकेंगे।
2. अभ्यर्थी को छ.ग. का मूल निवासी होना आवश्यक है।
3. संविदा भर्ती हेतु चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य की जावेगी नियुक्त अभ्यर्थी पर छ.ग. संविदा भर्ती नियम 2012 के अधीन समस्त नियम व शर्ते लागू होंगे।
4. अभ्यर्थियों को एक से अधिक पद के लिये पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
5. उक्त पद पूर्णतः अस्थाई है। संविदा नियुक्ति की अवधि में नियोक्ता या नियुक्त अभ्यर्थी में से किसी भी पक्ष द्वारा 01 माह का वेतन या सेवा समाप्ति की पूर्व सूचना देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
6. नियोक्ता समिति द्वारा संविदा पद पर नियुक्त समस्त अभ्यर्थियों के कार्य, व्यवहार, आचरण एवं कार्य प्रदर्शन का प्रत्येक वर्ष 31 मार्च की स्थिति में मूल्यांकन किया जावेगा एवं उपयुक्तता के आधार पर संविदा अवधि में आवश्यकतानुसार वृद्धि की जा सकेगी।
7. अभ्यर्थी, किसी भी पद पर आवेदन के पूर्व अपनी पात्रता एवं आवेदित पद हेतु वांछित न्यूनतम अर्हता का परीक्षण स्वयं कर लेवें त्रुटिपूर्ण आवेदन, भ्रामक या गलत जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी को भर्ती के किसी भी चरण में अपात्र घोषित किया जा सकता है। केवल आवेदन कर देने मात्र से ही अभ्यर्थी का आवेदित पद पर चयन का अधिकार नहीं होगा।
8. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी।
9. संविदा नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई प्रकृति की होगी एवं नियुक्त अभ्यर्थी विज्ञापन में उल्लेखित एकमुश्त वेतन के अतिरिक्त स्थाईकरण, नियमितिकरण, संविलियन, पेंशन या अन्य कोई सेवालाभ प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा, न ही इस संबंध में कोई दावा विचारनीय होगा।
10. अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों की मूल प्रति सत्यापन के समय प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जायेगा तथा संबंधित अभ्यर्थी को साक्षात्कार / चयन हेतु अपात्र किया जा सकेगा
11. संविदा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रिमीलेयर को छोड़कर) महिलाओं, निःशक्तजन, शासकीय कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ प्राप्त होगा किन्तु सभी देय छूटों को मिलाकर उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहीए।
12. जिले में संचालित अन्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में भविष्य में पद रिक्त होने की स्थिति में इस विज्ञापन के चयन हेतु जारी किये जाने वाले अंतिम एकीकृत मेरिट सूची की प्रतिक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन किया जावेगा।
13. व्याख्याता हिन्दी एवं संस्कृत के पद को छोड़कर शेष अंग्रेजी माध्यम के सम्पूर्ण पदों हेतु आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / मण्डल के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से न्यूनतम हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षाउत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
3) चयन प्रक्रिया :
1. आवेदन एवं चयन प्रक्रिया तथा रिक्त पदों के आरक्षण के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि शैक्षणिक जिला जांजगीर हेतु कुल 02 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्वीकृत किये गये है, जिनके लिये पृथक-पृथक मानव संसाधन (शैक्षणिक) सेट-अप प्रत्येक विद्यालय को पृथक-पृथक ईकाई मानकर स्वीकृत किया गया है, जिसपर नियुक्ति का अधिकार संबंधित विद्यालय की प्रबंधन एवं संचालन समिति को दिया गया है। चयन प्रक्रिया के सरलीकरण, कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन, श्रम एवं संसाधन की बचत, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा पात्र एवं उत्कृष्ट अभ्यर्थियों को अधिकाधिक अवसर प्रदान करने की दृष्टि से एकीकृत ऑनलाईन आवेदन लिये जा रहे हैं। अतः जिले के दोनों विद्यालयों हेतु प्रवर्गवार एवं विषयवार एकीकृत मेरिट सूची तैयार कर स्वीकृत कुल पदों का योग करते हुये अधिकतम 10 गुना तक अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों की जाँच / सत्यापन तथा साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा हेतु आहूत किया जावेगा। न्यूनतम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के भारांश एवं साक्षात्कार तथा कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको का योग कर अंतिम एकीकृत मेरिट सूची तैयार की जावेगी तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दर्शित प्राथमिकता क्रमानुसार विद्यालयों में पदस्थ किया जावेगा।
2. प्रतिक्षा सूची से अभ्यर्थियों के चयन एवं नियुक्ति की स्थिति में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में पदस्थापना हेतु दिए गये प्राथमिकता क्रम को विचार में नहीं लिया जावेगा। प्रतिक्षा सूची से नियुक्ति, पूर्णतः पदों की रिक्तता के आधार पर होगी।
3. आवेदित पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जावेगी। यदि अभ्यर्थी के प्राप्तांक समान हों तो समान अंक वाले सभी अभ्यर्थीयों को साक्षात्कार / कौशल परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जावेगा।
4. उक्त विज्ञापित पदों के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार / कौशल परीक्षा में आमंत्रित करने हेतु व्यवसायिक योग्यता के प्राप्तांक को भारांश में शामिल नहीं किया जावेगा।
आयु-सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम
आदेशानुसार छूट मान्य होगी।

.jpg)
