District Project Livelihood College Society, Bilaspur || जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, बिलासपुर के कुल 06 पदों की भर्ती 2022
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, निपनिया (बिल्हा), बिलासपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु योग्य व अनुभवी अभ्यर्थियों का प्रशिक्षक के रूप में एक वर्ष का इम्पैनल किये जाने हेतु वाक इन इन्टरव्यू दिनांक 25 जुलाई 2022 को प्रातः 10.00 बजे से रखा जाना है। जिसमें सम्मिलित होने हेतु निर्धारित योग्यता तालिका क. 01 में दिया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप बिलासपुर जिले के बेब पोर्टल www.bilaspur.gov.in से प्राप्त कर सकते है, इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र पूर्ण बायोडाटा के साथ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी में सरल क. 01 से 06 तक के कोर्स हेतु दिनांक 25 जुलाई 2022 को निर्धारित समयानुसार हेतु उपस्थित होवे ।
विभाग का नाम - जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, बिलासपुर (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 06 पद
रिक्त पदों के नाम -
1. परिधान निर्मित- यूपीएस और होम फर्निशिंग-सिलाई मशीन ऑपरेटर
2. सहायक इलेक्ट्रीशियन-निर्माण
3. हेल्थकेयर सेक्टर- सामान्य ड्यूटी सहायक
4. आईटी-आईटीईएस- घरेलू डाटा एंट्री ऑपरेटर
5. रिटेल-रिटेल सेल्स एसोसिएट
6. ऑटोमोटिव-टैक्सी ड्राइवर
वेतनमान (सैलरी) - 15,000 तक
आवेदन अंतिम तिथि - दिनांक 25.07.2022
योग्यता / अनिवार्यता -
Minimum Education Qualification. - 10th,12th pass or Retail Diploma/Graduate.
Experience:
12th pass with 4 years experience in Retail Store Operations or Sales including minimum 1 year of supervisory experience OR 12th pass with 4 years of experience in Retail Store Operations or Sales including .
minimum 1 year of training experience OR
Retail Diploma/Graduate with 2 years of experience in Retail Store Operations or Sales including minimum 1 year of supervisory experience OR
Retail Diploma/Graduate with 2 years of experience in Retail Store Operations or Sales including minimum 1 year of training experience
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
इच्छुक आवेदकों से दिनांक वाक इन इन्टरव्यू दिनांक 25 जुलाई 2022 को प्रातः 10.00 बजे से रखा जाना है।
नियम एवं शर्ते -
1. उम्मीदवार अपना पंजीयन एवं दस्तावेज सत्यापन निर्धारित समयानुसार कराना होगा। पंजीयन एवं सत्यापन हेतु आवेदक को आवेदन पत्र, मूल दस्तावेज व उसकी स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना
होगा। 2. यदि उम्मीदवार एक से अधिक ट्रेड के लिए सक्षम है, तो पृथक-पृथक आवेदन करें ।
3. आवेदन का सेक्टरवार पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार समय सारणी |
4. अंको का निर्धारण निम्नानुसार है
> 50 प्रतिशत अंक तकनीकि योग्यता में प्राप्त प्रतिशत का।
> 25 प्रतिशत अंक साक्षात्कार हेतु । ● 10 प्रतिशत अक टीचिंग एबीलिटी ।
● 05 प्रतिशत अंक मोबिलाइजेशन संबंधित योजना पर
● 05 प्रतिशत अंक पूर्व नियोजन कार्य पर।
● 05 प्रतिशत अंक नियोजन संबंधित योजना पर
> 25 प्रतिशत अंक अनुभव का (पद में वर्णित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवश्यक न्यूनतम अनुभव या उससे अधिक अनुभव होने पर ही 25 प्रतिशत अंक दिया जायेगा (न्यूनतम अनुभव पर 05 अंक उससे अधिक प्रत्येक वर्ष हेतु 01 अंक अधिकतम 15 अंक )
नोट:
● संबंधित क्षेत्र में सेक्टर स्कील काउन्सिल द्वारा प्रदत्त TOT / Domain Certification (Under (Validity) को प्राथमिकता दी जायेगी
● अगर अभ्यर्थियों को सामान अंक प्राप्त होते हैं तो ऐसे अभ्यर्थी जो ट्रेनिंग कार्य के साथ-साथ नियोजन कार्य में भी संलग्न रह चुके हैं उन्हें पूर्व में नियोजन कार्य में प्राप्त अंक के अनुसार वरीयता दी जायेगी।
5. अभ्यर्थियों का चयन प्राप्तांक कार्यानुभव एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
6. संबंधित क्षेत्र में सेक्टर स्कील काउन्सिल द्वारा प्रदत्त TOT / Domain Certification (Under Validity) को वरीयता दी जायेगी।
7. चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिले के वेब पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी। आवेदन पत्र में दूरभाष क्रमांक / मोबाईल नंबर उल्लेख करें, ताकि संपर्क किया
जा सके।
8. चयनित अभ्यर्थियों को मासिक प्रशिक्षक मानदेय राशि रू. 15,000/- (पन्द्रह हजार रूपये मात्र) प्रशिक्षण अवधि के लिए ही देय होगी, प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर मानदेय की पात्रता नहीं होगी, किन्तु आगामी निरंतर प्रशिक्षण कार्य संचालित होने पर प्रशिक्षक को मानदेय राशि देय होगी।
9. चयनित अभ्यर्थी को चयन उपरांत सूचना मिलने के 07 दिवस के भीतर प्रशिक्षण कार्य हेतु इम्पैनल्ड होने की स्वीकृति देना अनिवार्य है। अन्यथा चयन स्वमेव निरस्त माना जावेगा एवं प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका दिया जावेगा।
10. चयनित उम्मीदवार TOT / Domain Certification नहीं होने की स्थिति में एक माह के भीतर सर्टिफिकेशन कराना अनिवार्य रहेगा।
11. आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। इसमें आरक्षण संबंधी कोई नियम लागू नहीं होगं । मूल निवासी एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करें।
12. उपरोक्त पदों पर भर्ती पूर्णतः अस्थायी है तथा राज्य कार्यालय से प्राप्त प्रशिक्षण लक्ष्य पर निर्भर करता है।
13. चयनित अभ्यर्थी को प्रशिक्षण कार्य के अतिरिक्त हितग्राहियों का मोबलाईजेशन, उनका काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण उपरांत उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी का 03 माह के भीतर प्लेसमेंट कराने का कार्य करना होगा। जिस पर मेहमान प्रशिक्षक के मानदेय की समीक्षा एवं सेवावृद्धि निर्भर करेगी।
14. अगर किसी बैच में प्रशिक्षण कार्य हेतु प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाती है, तत्पश्चात संबंधित सेक्टर में प्रशिक्षण संचालन नहीं होने की दशा में नोटिस देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।
15. चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण मानदेय के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का भत्ता / सुविधा देय नहीं होगा एवं अवकाश की पात्रता नहीं होगी।
16. चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराने हेतु एक वर्ष के लिए ही आमंत्रित किया जा रहा है। निर्धारित सेक्टर में कोर्स के प्रशिक्षण कार्य निरंतर चलने व कार्य कुशलता के आधार पर कार्य अवधि बढाई जावेगी।
17. चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए एम्पैनल करके रखा जायेगा, प्रशिक्षण प्रारंभ होने के 15 दिवस पूर्व बुलाया जायेगा।
18. यदि आवेदक किसी अन्य संस्थान में कार्य कर रहा हो तो संबंधित संस्था से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न करें।
19. चयन के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा, भर्ती प्रक्रिया में होने वाले किसी भी वाद-विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का सर्वाधिकार कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, बिलासपुर को होगा।
आयु-सीमा - भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन
विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।
विभागीय पीडीएफ फाइल
.jpg)