संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण (प्रशिक्षण पक्ष), नवा रायपुर के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका भर्ती परीक्षा 2023 (ITIH23)
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण (प्रशिक्षण पक्ष ) इन्द्रावती भवन नवा रायपुर का पत्र क्र.एफ 1-1041 / संरोप / स्थाप- प्रशि/ छा. अधी. / 2023 / 1818 / दिनांक 16.05.2023 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर भर्ती परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है । अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करने के पश्चात् उसी प्रोफाइल पर लॉगिन कर निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे -
1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि - 18-05-2023 (Thrusday)
2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि - 11-06-2023 (Sunday) रात्रि 11:59 बजे तक
3. त्रुटि सुधार - 12-06-2023 to 14-06-2023 तक
4. परीक्षा केन्द्र - 05 संभागीय मुख्यालयाँ
उपरोक्त भर्ती परीक्षाओं हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप एवं लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क के सम्बंध में राज्य शासन से प्राप्त पत्र सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा परीक्षा शुल्क माफ किये जाने के सम्बंध में जारी पत्र क्रमांक एफ 10-2 / 2022 / एक (1) दिनांक 08 अप्रैल 2022 के अनुसार छ.ग. राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं लिया जावेगा ।
इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.egstate.gov.in पर उपलब्ध है।
कृपया उक्त विज्ञप्ति परीक्षार्थियों के हित में अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में एवं प्रदेश से मुद्रित होने वाले सभी संस्करणों में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें।
महत्वपूर्ण लिंक
पीडीएफ फाइल लिंक
टेलीग्राम ग्रुप लिंक
फेसबुक ग्रुप लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए सम्पर्क जरूर करें 6267967989
