जिले के स्वीकृत आर.ओ.पी. वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृति के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला बेमेतरा (छ.ग.) अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रिक्त संविदा पदों पर अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर सेवाऐं लिया जाना है। जिसके लिये रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है:-
अतः उपरोक्तानुसार इच्छुक समस्त अर्हताधारी अभ्यार्थी द्वारा स्वप्रमाणित समस्त दस्तावेज के साथ निर्धारित समय में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बेमेतरा (छ.ग.) में उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पूर्व एवं पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे। आवेदन से संबंधित समस्त दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तें कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला- बेमेतरा (छ.ग.) के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर देखी जा सकती है।
विभाग का नाम - कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला बेमेतरा (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 13 पद
रिक्त पदों के नाम -
1. Laboratory Technicians - DPHL
2. Technical Assistant - hearing Impaired Children
3. 2nd ANM
4. ANM
5. Lab Assistant
6. Jr. Secretarial Assistant - PADA
विज्ञापन की तिथि - 10 मार्च 2023
आवेदन की शुरू तिथि - 10 मार्च 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 16 मार्च 2023
(प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक walk-in-interview)
वेतनमान (सैलरी) - 11,1,30.00 रुपये तक
योग्यता / अनिवार्यता - 12th passed, ANM Passed & INC affiliated Training Centre & Live Registration in Chhattisgarh Nursing Registration Coucil.
अथवा
DMLT OR BMLT Paramedical in Pathology Course with Registration in CG Paramedical council
अथवा
12th Passed with Biology Subject
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया - उपरोक्तानुसार इच्छुक समस्त अर्हताधारी अभ्यार्थी द्वारा स्वप्रमाणित समस्त दस्तावेज के साथ निर्धारित समय में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बेमेतरा (छ.ग.) में उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
आवेदन परीक्षा शुल्क -
ST/SC/PWD - 0 रुपये
Ge/OBC - 0 रुपये
नियम एवं शर्तों -
1. विज्ञापन से संबंधित समस्त दिशानिर्देश जिले की वेबसाइट में www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध है।
2. जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के मूल निवासी के नही मिलने की स्थिति में ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्राथमिकता दी जावेगी ।
3. सेवाप्रदाता छत्तीसगढ़ सिविल (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगें।
4. सेवा लिये जाने वाले पद के विरूद्ध राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन / नियमित पद पूर्ति होने तक ही सेवा ली जावेगी पद के विरूद्ध भर्ती होने पर सेवा स्वतः समाप्त हो जायेगी।
5. सेवा प्रदाता अपने कार्यकाल के दौरान निजी संस्था में कार्य नही कर सकते है, यदि कोई उम्मीदवार सेवा अवधि के दौरान निजी संस्था मे कार्य करते पाये जाते है, तो उनकी सेवा तत्काल समाप्त की जा सकेगी।
6. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जिस संस्था से प्राप्त है, वह संस्था मान्यता प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होनी अनिवार्य है।
7. आयु सीमा 01 जनवरी 2021 को न्युनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष तक होना चाहिए उम्मीदवार को अपनी आयु सत्यापित करने हेतु दसवीं या बारहवीं की अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
8. अभ्यार्थी एक से अधिक पदों पर आवेदन कर सकते है किन्तु प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
9. अभ्यार्थी को अपनी पहचान हेतु आधार कार्ड की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा ।
10. सेवा प्रदाता सेवा काल समाप्त होने के पूर्व किसी भी पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस अथवा नोटिस के स्थान पर एक माह का वेतन जमा कर / देकर सेवा समाप्त की जा सकती है।
11. अभ्यर्थी आवेदन पत्र में अपना निर्धारित स्थान पर स्वसत्यापित नवीनतम पासपोर्ट फोटों चस्पा करें।
12. सेवाप्रदाता को सेवा समाप्ति के पश्चात् सेवक के रूप में जितनी अवधि तक सेवा दी गई है। उस अवधि के लिए किसी भी प्रकार का पेंशन, उपादान या मृत्यु संबंधी लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
13. चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी विवाद या समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार अध्यक्ष, चयन समिति (कलेक्टर) के पास सुरक्षित होगा।
14. सेवा प्रदाता का चयन उपरांत कार्यालय में आवेदक की उपस्थिति के समय ही मूल प्रमाण पत्रों की जांच (सत्यापन) का कार्य कार्यालय द्वारा किया जावेगा। प्रमाण पत्र त्रुटिपूर्ण अथवा गलत पाये जाने पर उम्मीदवार का चयन निरस्त किया जा सकेगा।
15. लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु प्राविण्य सूची
:- जिन पदों पर एक से अधिक शैक्षणिक योग्यता दर्शित है वहां दर्शित अनुक्रम में ही प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम चयन सूची निम्न आधार पर बनायी जावेगी-
अ) शैक्षणिक योग्यता- अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (स्नातक/ स्नातकोत्तर) के सभी वर्षो के
ब) अनुभव - प्राप्तांको के प्रतिशत का 70% अधिकतम 10 अंक (प्रत्येक पूर्ण वर्ष हेतु 2 अंक) अनुभव प्रमाण पत्र केवल केन्द्र व
राज्य सरकार के उपक्रम / शासकीय / अर्द्धशासकीय पदों पर पद से संबंधित कार्य अनुभव हेतु प्रति पूर्ण वर्ष के मान से अंक दिये जायेंगे तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत षासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में एस.डी.आर.एफ. डी. एम. एफ. एवं सी.एस.आर. अंतर्गत निरंतर 06 माह का कार्यानुभव रखने वाले अस्थाई कर्मचारियों को ही अनुभव का 10 अंक प्रदान किया गया जायेगा
स) कौशल परीक्षा - 20 अंक (पद के अनुरूप लिखित / कम्प्यूटर बेस्ड / साक्षात्कार / प्रस्तुतीकरण आदि के स्वरूप में कौशल परीक्षा ली जावेगी। शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव दोनों के योग के आधार पर कौशल परीक्षा हेतु अभ्यर्थी आमंत्रित किये जायेंगे।
16. सेवाए लिये जाने हेतु अंतिम चयन सूची- अंतिम प्रावीण्य सूची अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (स्नातक / स्नातकोत्तर) के सभी वर्षों के प्राप्तांकों के प्रतिशत का 70% (अनुभव के अंक तथा कौशल परीक्षा / साक्षात्कार में प्राप्तांकों के योग के आधार पर तैयार की जावेगी ।)
17. अनुभव प्रमाण पत्र ( आवेदित पद से संबंधित हो) केवल केन्द्र व राज्य सरकार के उपक्रम / शासकीय / अर्द्धशासकीय पदों पर पद से संबंधित कार्य अनुभव हेतु प्रति पूर्ण वर्ष के मान से अंक दिये जायेंगे।
18. प्रतीक्षा सूची:- प्रतीक्षा सूची हेतु कुल स्वीकृत पद के विरूद्ध 200 प्रतिशत अभ्यर्थियों को प्रतिक्षा सूची में रखा जावेगा, ताकि भविष्य में रिक्त होने वाले पद पर तत्काल सेवा लिये जा सकें।
19. सेवा प्रदाता 89 दिवस के लिए होगी जो पूर्णतः अस्थाई होगी. आवश्यकता होने पर आगामी दिवसों में सेवा वृद्धि किया जावेगा।
20. आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकेगा।
21. आवेदन आमंत्रित निर्धारित तिथि के पूर्व समस्त दस्तावेजों का पूर्ण होना आवश्यक है, अन्यथा उक्त दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जावेगा।
22. चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार से कोई दबाव डलवाया जा रहा है, या निश्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जावेगा तथा इस संबंध में कोई भी दावा मान्य नहीं किया जावेगा।
23. दावा आपत्ति हेतु तिथि निर्धारित किया जायेगा निर्धारित तिथि में अभ्यार्थि प्रकाशित सूची में अभ्यार्थियों से संबंधित (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता का अंको एवं अन्य) त्रुटियों की स्थिति में अभ्यार्थी द्वारा आपत्ति किये जाने पर निराकरण किया जावेगा। दावा आपत्ति हेतु निर्धारित तिथि उपरांत किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति किये जाने पर उक्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जावेगा।
24. चयनित सेवा प्रदाता द्वारा नियमितीकरण की मांग तथा सेवा समाप्त न किये जाने हेतु कोई मांग नही करेगें न ही किसी धरना प्रदर्शन इत्यादि में शामिल होगें ।
आयु-सीमा - आयु सीमा 01 जनवरी 2021 को न्युनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष तक होना चाहिए।
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए सम्पर्क जरूर करें 6267967989
