Type Here to Get Search Results !

CG कृषि विभाग बेमेतरा – माइक्रोवाटरशेड कमेटी के सचिव भर्ती 2023 | Bemetara District Vacancy 2023

छ.ग. राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी (CGSWMA) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर कृषक नगर, लाभाण्डी रायपुर का पत्र क्रमांक 662 दिनांक 29.09.2022 के द्वारा वर्ष 2021-22 अंतर्गत WDC-PMKSY 2.0 हेतु जिले के विकासखण्ड साजा में 02 नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके अंतर्गत परियोजना WDC 2.0/1 में 07 एवं परियोजना WDC 2.0/2 में 06 माइक्रोवाटरशेड है। जिला बेमेतरा के WDC-PMKSY 2.0 परियोजनाओं में परियोजना अवधि तक के लिए प्रत्येक माइक्रोवाटरशेड कमेटी के सचिव हेतु 01 पद राशि रू. 5000/- (अक्षरी पांच हजार रूपये) एक मुश्त मासिक मानदेय में संविदा नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर महोदय से प्राप्त अनुमोदन उपरांत प्रत्येक माइक्रोवाटरशेड कमेटी के सचिव हेतु बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 25/03/2023 तक कार्यालयीन समयावधि में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कार्यालय से एवं जिले की वेब साईट www.hemetara.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। अंतिम तिथि, सीधे एवं समयावधि पश्चात् प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा । माइकोवाटरशेड कमेटीवार सचिव भर्ती हेतु आरक्षणवार पदों का विवरण निम्नानुसार है:-


सामान्य प्रशासन विभाग अधिसूचना क्र. एफ 13-1/2012/आ.प्र./1-3 दिनांक 23-5-2013 में प्रकाशित नियम अनुसार आरक्षण निर्धारित की गई है। प्रत्येक माइक्रोवाटरशेड कमेटी में 1-1 पद भर्ती किया जाना है। उपरोक्त पदों में नियमानुसार महिला हेतु 30 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिक हेतु 10 प्रतिशत, आरक्षण लागू होगा (महिला एवं भूतपूर्व सैनिकों के अभ्यर्थी नहीं मिलने की स्थिति में उपरोक्त पदों पर उसी वर्ग के योग्य अभ्यर्थी से पद भरे जायेंगे ।)



विभाग का नाम कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक, जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र,जिला - बेमेतरा (छ.ग.)


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 13 पद 



रिक्त पदों के नाम  -  (1) सचिव माइकोवाटरशेड समिति WDC 2.0/2


विज्ञापन की तिथि - 10 मार्च 2023


आवेदन की शुरू तिथि  -   10 मार्च 2023


आवेदन की अंतिम तिथि -  25 मार्च 2023


वेतनमान (सैलरी)   - 5,000 रुपये तक



योग्यता / अनिवार्यता  - 12वीं पास।
माईक्रोवाटरशेड क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम / ग्राम पंचायत का निवासी एवं कम्प्यूटर में अनुभव को प्राथमिकता दी जावेगी।



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -   आवेदन पत्र बंद लिफाफे में पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 / 03 / 2023 कार्यालयीन समय तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला बेमेतरा (छ.ग.), संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्टोरेट कमरा नं. 67 एवं 68 "बेमेतरा को प्राप्त हो जाना चाहिए। व्यक्तिगत आवेदन पत्र एवं कोरियर से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नही किया जावेगा। निर्धारित तिथि एवं समय समाप्त होने के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।



आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 0 रुपये

Ge/OBC - 0 रुपये



नियम एवं शर्तों - 
1. न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता व चयन हेतु मेरिट अंक का निर्धारण : सचिव माइकोवाटरशेड की शैक्षणिक योग्यता / अनुभव का विवरण निम्नानुसार है :-

2. संविदा नियुक्ति सामान्यतः एक वर्ष के लिए होगी। WCDC आवश्यकता के आधार पर एवं संविदा नियुक्त व्यक्ति की उपयुक्तता का गोपनीय प्रतिवेदन द्वारा आंकलन कर सेवा वृद्धि का निर्णय ले सकेगा। संविदा नियुक्ति की अवधि की समाप्ति पर संविदा नियुक्ति स्वमेव समाप्त मानी जावेगी है, जिसकी पुष्टि

3. आवेदक माइकोवाटरशेड ग्राम / ग्राम पंचायत का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न किया जावे।

4. आवेदक को छ.ग. राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

5. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।

6. उम्मीदवार को दिनांक 01.01.2023 को न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य विशेष वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिये अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी।

7. शासकीय / अर्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

8. आवेदन करने के पहले विज्ञापन में प्रकाशित आवश्यक शैक्षणिक एवं अर्हताओं के अनुरूप अपनी अर्हता स्वयं सुनिश्चित कर लेवें एवं अर्हता की समस्त शर्तों को पूरा करने की स्थिति से पूर्णतया संतुष्ट होने पर ही आवेदन करें।

9. विज्ञापित पद के अनुभव प्रमाण पत्र कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य हैं, यह भी स्पष्ट उल्लेख होना चाहिये कि आवेदक संबंधित कार्यालय में कितने मासिक वेतन पर कब से कब तक कार्यरत रहा है।

10. उपरोक्त पदो पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पर आधारित मेरिट सूची तैयार की जावेगी।

11. चयन उपरान्त यदि कोई जानकारी असत्य पायी जाती है तो नियुक्ति निरस्त कर दी जावेगी। नियुक्ति निरस्त करने का अधिकार नियुक्तकर्ता अधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा।

12. अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जायेंगे। ऐसे आवेदन पत्रों के संबंध में कोई अलग से सूचना नहीं दी जावेगी ।

13. आवेदन पत्र बंद लिफाफे में पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 / 03 / 2023 कार्यालयीन समय तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला बेमेतरा (छ.ग.), संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्टोरेट कमरा नं. 67 एवं 68 "बेमेतरा को प्राप्त हो जाना चाहिए। व्यक्तिगत आवेदन पत्र एवं कोरियर से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नही किया जावेगा। निर्धारित तिथि एवं समय समाप्त होने के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।

14. संविदा नियुक्ति हेतु जिला स्तर पर गठित चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा

15. जन्मतिथि के प्रमाण के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है ।

16. प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा संलग्न करने हेतु प्रमाणपत्र-1 हाई स्कूल की अंकसूची, 2 हायरसेकण्डरी स्कूल की अंकसूची, 3. निवासी प्रमाण पत्र, 4. उच्चस्तरीय छानबीन समिति द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों हेतु) 5. अनुभव प्रमाणपत्र एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (शासकीय / अर्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लिए) 6. रोजगार कार्यालय पंजीयन, 7. 02 पासपोर्ट साईज का फोटो 8. आधार कार्ड की छायाप्रति एवं उम्मीदवार लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम एवं प्रेषक के नाम एवं पत्र व्यवहार का पता एवं मोबाईल नंबर तथा एक खाली लिफाफा 5 रू. का डाक टिकट सहित प्रेषित करेंगे।

17. इस विज्ञापन में जिला स्तर पर वर्तमान में लागू रोस्टर के आधार पर संवर्गवार रिक्तियां सुनिश्चित की गई है।

18. नियुक्ति की अन्य शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालयीन समय पर उप संचालक कृषि जिला बेमेतरा छ.ग. के सूचना पटल एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.bemetara.gov.in पर देखा जा सकता है।

19. आवेदक केवल एक ही माइक्रोवाटरशेड (जलग्रहण समिति) के सचिव पद हेतु ही आवेदन करेगा। एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्रथम प्राप्त आवेदन को मान्य करते हुये शेष समस्त आवेदन स्वमेव निरस्त माने जायेंगे। अतः आवेदन में माइक्रोवाटरशेड (जलग्रहण समिति) का स्पष्ट उल्लेख किया जायें।

20. अवकाश की पात्रता संविदा पर नियुक्त कर्मचारी को प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 18 दिनों का आकस्मिक अवकाश तथा 03 दिनों का ऐच्छिक अवकाश की पात्रता की गणना पूर्ण महीनों के लिए अनुपातिक आधार पर किया जावेगा। गणना में अपूर्ण दिवस को आगामी पूर्ण दिवस से पूर्णाकित किया जावेगा। विश्रामावकाश विभागों में कैलेण्डर वर्ष के तात्पर्य 12 माह की वास्तविक सेवा से लगाया जाएगा।

21. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को अपने परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए संविदा वेतन की कम से कम 10 प्रतिशत राशि जीवन बीमा पेंशन योजना अथवा पी.पी. एफ. में जमा करनी होगी तथा इस बात की सूचना नियुक्ति प्राधिकारी को देनी होगी कि कर्मचारी द्वारा किस योजना का वरण किया गया है परंतु यह प्रावधान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों पर लागू नहीं होगा।

22. प्रसूति अवकाश- शासन द्वारा संविदा नियुक्त अधिकारी कर्मचारी के लिए निर्धारित प्रसूति अवकाश की पात्रता होगी।

23. अन्य शर्ते छतीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशानुसार शर्त मान्य होगे।

23.1 संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 2012 से शासित होंगे।

23.2 नियुक्ति के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह के पूर्व सूचना या इसके एवज में एक माह के वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।

23.3 संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को सेवा समाप्ति पश्चात संविदा नियुक्ति की हैसियत से जितनी अवधि तक सेवा दी गई है उस अवधि के लिए किसी भी प्रकार के पेंशन, उपादान, मृत्युलाभ एवं वित्तीय सहायता की पात्रता नहीं होगी।

23.4 किसी भी तरह की विवाद की स्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छग राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

24. सचिव, माइक्रो वाटरशेड के उत्तरदायित्व -

24.1 वाटरशेड विकास परियोजना के संदर्भ में निर्णय करने की प्रक्रियाओं को सुसाध्य बनाने हेतु ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, वाटरशेड समिति की बैठकें आयोजित करना

24.2 सभी निर्णयों के संबंध में अनुवर्ती कार्यवाही करना

24.3 परियोजना कार्यकलापों तथा ग्राम पंचायत, वाटरशेड समिति तथा वाटरशेड विकास परियोजना संबंधी अन्य संस्थाओं की बैठकों की कार्यवाहियों के सभी अभिलेखों को रखना ।

24.4 भुगतानों तथा अन्य वित्तीय लेन-देनों को सुनिश्चित करना ।

24.5 वाटरशेड समिति की ओर से वाटरशेड विकास दल के नामिती के साथ धनादेश पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करना ।

24.6 प्रोजेक्ट अंतर्गत प्राप्त राशि के व्यय संबंधी, कैश-बुक / बैलेंश शीट आदि अभिलेखों का नियमानुसार संधारण करना ।

24.7 प्रोजेक्ट अंतर्गत निर्माण कार्यों की पंजी संधारित करना तथा गाइडलाईन के प्रावधान अनुसार प्रत्येक वर्ष की समाप्ति उपरांत परिसंपत्तियों का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण की पंजी संधारित करना।

25. आवेदन के साथ संलग्न समस्त दस्तावेज / औपचारिकताओं की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।


आयु-सीमा - उम्मीदवार को दिनांक 01.01.2023 को न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।



विभागीय पीडीएफ फाइल लिंक


फेसबुक ग्रुप लिंक


टेलीग्राम ग्रुप लिंक 


व्हाट्सएप ग्रुप लिंक



व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए सम्पर्क जरूर करें 6267967989



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad