छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत वैज्ञानिक पदों हेतु भर्ती परीक्षा (ESC22)-2022 के अंतिम उत्तर एवं परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, अटल नगर, रायपुर द्वारा सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, पर्यावास भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19 नवा रायपुर. अटल नगर, रायपुर (छ.ग.) का पत्र क्र. / 2978 / स्था. / छ.ग.प.सं.मं. / 2022 / नवा रायपुर, दिनांक 21.07.2022 एवं पत्र क्र. / 3237/ स्था. / छ.ग.प.सं.मं. / 2022 / नवा रायपुर, दिनांक 02.08.2022 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर वैज्ञानिक पदों हेतु भर्ती परीक्षा (ESC22)- 2022 का आयोजन दिनांक 11 सितंबर 2022 को पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तक किया गया था।
उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 26.09.2022 को प्रदर्शित किया गया था तथा दिनांक 01.10.2022 को सायं 5.00 बजे तक सप्रमाण दावा / आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। प्राप्त दावा / आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया । परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम दिनांक 30.12.2022 को घोषित कर दिया गया है।
अभ्यर्थी अपना रोल नंबर टाइप कर परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं और प्रिंट आउट भी प्राप्त कर सकते हैं। कृपया उक्त विज्ञप्ति अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें ।
