संचालनालय, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ के पत्र कमांक/07/02/ रा.आ.मि. / 2021/4219 दिनांक 03.12.2021 के परिपेक्ष्य में कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी रायपुर के अधीन राष्ट्रीय आयुष मिशन अन्तर्गत संचालित 02 योगा वेलनेस सेन्टर्स में योग सहायक (संविदा) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी दिनांक 12.12.2022 समय सायंकाल 5.00 बजे तक अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से "कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी रायपुर, पता :- पुराना नर्सेस हॉस्टल, संचालनालय आयुष विभाग छ.ग. प्रथम तल कक्ष क्रमांक 12, पुराना मंत्रालय के पीछे रायपुर छ.ग." के पते पर भेज सकते हैं।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, रायपुर (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 02 पद
रिक्त पदों के नाम - ● योग सहायक (संविदा)
आवेदन की अंतिम तिथि - 12 दिसम्बर 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) - 8,000 रुपये
योग्यता / अनिवार्यता -
शासन अथवा शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से आठवीं उत्तीर्ण
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।
चयन प्रक्रिया -
● शैक्षणिक योग्यता
● अनुभव
● साक्षात्कार
1) चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा।
2) संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए की जावेगी। शासन की स्वीकृति / राष्ट्रीय आयुष मिशन के वार्षिक कार्ययोजना अनुरूप तथा विभाग की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए संविदा पर नियुक्ति की उपयुक्तता का आंकलन कर सेवा का नवीनीकरण किया जा सकेगा।
नियम एवं शर्ते -
1) नियुक्त कर्मचारी की सेवायें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत् शासित होगी।
2) आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
3) शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लिए उनका आवेदन पत्र नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
आयु-सीमा - आवेदकों की आयु न्यूनतम 18 से अधिकतम आयु सीमा में छूट 45 वर्ष से अधिक की नहीं होगी।
महत्वपूर्ण लिंक -
