Type Here to Get Search Results !

CG ITI Vacancy 2022 कार्यालय प्राचार्य शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू, रायपुर (छ.ग.)

नोडल संस्था, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर छ.ग. के अंतर्गत रायपुर जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों / विषयों के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के रिक्त पदों (कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी / संविदा प्रशिक्षण अधिकारी / मेहमान प्रवक्ता को छोड़कर शेष रिक्त पद) के विरूद्ध प्रशिक्षण सत्र 2022-23 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन दिनांक: - 09/12/2022 समय-शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण, रायपुर छत्तीसगढ़ में जमा किये जा सकते हैं। पदों की जानकारी शैक्षणिक / तकनीकी योग्यताएं, निर्धारित मापदण्ड निम्नानुसार है


विभाग का नाम कार्यालय प्राचार्य शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू, रायपुर (छ.ग.)


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 23 पद 



रिक्त पदों के नाम  -  ● स्टेनो हिन्दी
● कारपेंटर
● मोटर मैकेनिक
● उपकरण यांत्रिकी (इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक)
● टर्नर
● डी.एम.सी.
● विद्युत
● स्टेनो अंग्रेजी
● वर्कशॉप केल्कुलेशन एंड साइंस एंड
● इंजीनियरिंग ड्राईंग
● कोपा
● विद्युतकार
वेल्डर
एम्प्लॉयबिलिटी स्किल


आवेदन की अंतिम तिथि   - 09 दिसम्बर 2022 तक



वेतनमान (सैलरी)   - 13,000 रुपये



योग्यता / अनिवार्यता  - 

1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से 11 वीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण ।

2. अभ्यर्थी, संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र / राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र / राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र / मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -

आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।


चयन प्रक्रिया -

● शैक्षणिक योग्यता
● अनुभव
● साक्षात्कार

1. जिन पदों के लिये सी.टी.आई./ए.टी.आई. आवश्यक है, उन पदों के लिये एक वर्षीय सी.टी.आई. / ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थियों के तकनीकी योग्यता की अंकसूची के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। (अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें)

2. सी.टी.आई. / ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थी के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर की जाएगी। (अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें)

3. जिन व्यवसायों के लिए हल्के मोटर यान (एल.एम.व्ही.) का वैध लाइसेंस अनिवार्य है उन व्यवसायों के लिए उक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। (स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें)

उपरोक्त मेहमान प्रवक्ता को आमंत्रित किये जाने की संपूर्ण कार्यवाही मेहमान प्रवक्ता हेतु संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार किया जावेगा ।


नियम एवं शर्ते   -
1. आवेदन निर्धारित प्रारूप एवं हार्ड कापी में ही जमा करें संलग्न सभी दस्तावेज स्वप्रमाणित किया जाये

2. आवेदन करने से पूर्व नियम एवं निर्देशों का भली-भाँति अवलोकन कर आवेदन प्रस्तुत करें। अपूर्ण,अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जाएंगे तथा इस संबंध में आवेदक को सूचना नहीं दी जाएगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्वयं आवेदक की होगी।

3. आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

4. पदों की संख्या आवश्यकतानुसार घटाई बढ़ाई अथवा समाप्त की जा सकती हैं।

5. वांछित प्रमाण पत्रों एवं अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों सहित आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक/ कार्यालय प्राचार्य, शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर, छत्तीसगढ़ पिन कोड - 492014 में दिनांक- 09/12 / 2022 तक कार्यालयीन समय में केवल हार्ड कापी में जमा किया जा सकता है, सॉफ्ट कापी / ई-मेल स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। नियत तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

6. लिफाफे के ऊपर आवेदित संस्था का नाम एवं व्यवसाय / विषय का नाम स्पष्ट उल्लेखित करें। अलग-अलग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं एवं व्यवसायों / विषयों के लिये अलग-अलग आवेदन जमा करना होगा।

7. प्रचलित सेवा भर्ती नियम में जिन पदों के लिए सी.टी.आई. / ए.टी.आई. आवश्यक है उन पदों के लिए एक वर्षीय सी.टी.आई. / ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थियों के तकनीकी योग्यता (आईटीआई/ डिप्लोमा / डिग्री) के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जायेगा। सी.टी.आई. / ए.टी.आई. उत्तीर्ण प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में निर्धारित तकनीकी योग्यताधारी आवेदकों के चयन की कार्यवाही उनके तकनीकी योग्यता के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर की जावेगी।

8. चयन मेरिट आधार पर होगा। चयन सूची संस्था के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी। चयन उपरांत दूरभाष आदि द्वारा सूचना के आधार आमंत्रण पर स्वीकारते हुए प्रशिक्षण कार्य कराना होगा। मेहनमान प्रवक्ताओं को आवश्यकतानुसार या अधिकतम एक प्रशिक्षण सत्र हेतु आमंत्रित किया जावेगा।

9. मेहमान प्रवक्ता के रूप में चयन उपरांत दूरभाष से सूचना प्राप्त होने पर एवं संयुक्त संचालक द्वारा निर्धारित की गई अवधि तक कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होता है तो उनका चयन निरस्त माना जाकर प्रतीक्षा सूची के सरल कमांक एक को अवसर दिया जावेगा। इसी कम से प्रतीक्षा सूची के अन्य आवेदकों को अवसर दिया जायेगा।

10. मेहमान प्रवक्ता द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण कार्य संतोषप्रद नहीं होने अथवा आचरण संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में उसे सुनवाई का अवसर देते हुए स्पष्ट कारण दर्शाते हुए उसे प्रशिक्षण में जारी रखने अथवा पृथक करने का निर्णय संबंधित प्राचार्य / संस्था प्रमुख द्वारा लिया जा सकेगा।

11. आवेदन पत्र में आवेदक अपना मोबाईल नंबर सही एवं स्पष्ट भरें दिये गए मोबाईल नंबर पर संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

12. चयनित आवेदकों / मेहमान प्रवक्ता आमंत्रित करने की प्रक्रिया के दौरान यदि उस पद के विरूद्ध शासन द्वारा नियमित / स्थानांतरित / संविदा नियुक्ति की जाती है तो मेहमान प्रवक्ता की सेवाएं / मेहमान प्रवक्ता आमंत्रित करने की प्रक्रिया स्वयमेव समाप्त की जावेगी।

13. संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्य के लिये प्रति घंटे रू. 125/- (रूपये एक सौ पच्चीस मात्र) की दर से प्रति कार्य दिवस अधिकतम 5 घण्टे के मानदेय का प्रावधान है। प्रतिमाह अधिकतम रु. 13000/- (रूपये तेरह हजार मात्र) मानदेय देय होगा। जो कि समय-समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगा।

14. यदि किसी आवेदक का चयन किसी एक से अधिक संस्था / व्यवसायों / विषयों के लिये हो जाता है। तो उनके किसी एक संस्था / व्यवसाय / विषय के लिये कर्तव्य पर उपस्थित होने के बाद अन्य संस्था / व्यवसाय / विषय पर चयन स्वयमेव निरस्त समझा जावेगा। (देने पत्र एवं शपथ पत्र में आवेदक के हस्ताक्षर नही पाये जाने पर आवेदन को मान्य नही किया जायेगा।

15. चयन उपरांत किसी प्रकार की आपराधिक प्रकरण की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशिक्षण से पृथक कर दिया जायेगा।


आयु-सीमा - आवेदकों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होना चाहिए।



महत्वपूर्ण लिंक -

Official NotificationPDF
Facebook GroupJoin
Telegram GroupJoin
Join WhatsAppJoin

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad