Chhattisgarh Dantewada District Recruitment 2022 जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा संचालित आस्था विद्या मंदिर जावंगा, गीदम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को NEET/ JEE कोचिंग हेतु शैक्षणिक सत्र 2022-23 में JEE/NEET की तैयारी के लिए निम्नांकित विषयों हेतु विषय विशेषज्ञ एवं मास्टर प्रशिक्षकों की पूर्ति किये जाने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ Walk In Interview जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) परिसर दंतेवाड़ा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में आमंत्रित किये जाते है। विवरण निम्नानुसार है।
पदों का नाम -
1. गणित
2. रसायन
3. भीतिकी
4. जीव विज्ञान
पदों की संख्या - कुल 04 पद
विभाग का नाम - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)
वेतनमान / सैलरी - 75,000 तक
महत्वपूर्ण तिथि -
ऑफलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 25 अगस्त, 2022
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 09 सितम्बर, 2022 (वॉक इन इंटरव्यू)
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आयु सीमा -
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए
शैक्षणिक योग्यता -
M.Sc./B.E/ B.Tech/M.Tech/ MBBS
IITs/NITS/IISER / IISc/NISER से या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से कोचिंग कार्य
नियम एवं शर्ते -
1. अध्ययन-अध्यापन का माध्यम हिन्दी / अंग्रेजी में होगा।
2. निश्चित वेतनमान के साथ 01 वर्ष के लिए जिला प्रशासन के साथ अनुबंध करना होगा।
3. दोनों पक्षों द्वारा 03 माह पूर्व नोटिस देकर हटाने या पद त्यागने के कार्यवाही की जा सकती है।
4. चयनि आवेदक को जिला प्रशासन के साथ जून 2023 तक अनुबंध करना होगा।
5. डेमो कक्षा के उपरांत विद्यार्थियों तथा उपथित शिक्षकों से प्राप्त फीडबैक (प्रतिपुष्टि) लिया जायेगा, तदुपरांत समिति का निर्णय अंतिम होगा।
6. विज्ञापन की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र की प्रारूप के लिए जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के वेबसाइड www.dantewada.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
7. प्राप्त आवेदनों का मेरिट एवं अनुभव के आधार पर छटनी के पश्चात आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
8. आवेदन के साथ किसी भी तरह की आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।
9. चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 01 दिवस की आकस्मिक आवकाश की पात्रता एवं राष्ट्रीय अवकाशों की पात्रता होगी, ग्रीष्मावकाश की पात्रता नहीं होगी।
10. किसी भी विवाद की स्थिति में कलेक्टर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का निर्णय अंतिम एवं सर्व मान्य होगा।
चयन प्रक्रिया -
1. तिथि 09/09/2022 को प्रातः 10.00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है।
2. दस्तावेजों की सत्यापन का समय 10.30 बजे से 12.00 बजे तक।
3. डेमों क्लास का समय 1.30 से 3.30 तक।
4. सक्षात्कार का समय 4.00 बजे से अंतिम तक ।
5. आवेदकों द्वारा अपना आवेदन पत्र Walk In Interview के समय संम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित विज्ञापन की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र की प्रारूप के लिए जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के वेबसाइड www.dantewada.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक -

