Type Here to Get Search Results !

CG Lok sewa Kendra Mahasamund District Recruitment 2022 कार्यालय कलेक्टर, जिला - महासमुन्द (छत्तीसगढ़) भर्ती 2022

Chhattisgarh Lok sewa Kendra Mahasamund District Recruitment 2022 छत्तीसगढ़ शासन, उद्योग विभाग (सूचना प्रौद्योगिकी) के अधिसूचना क्रमांक 806 / पीएस / एसआईटी / 2003 / चॉइस, दिनांक 19 अगस्त 2003 के नियमानुसार लोक सेवा केन्द्र (जिला कार्यालय/तहसील कार्यालय) जिला महासमुन्द के लिये लोक सेवा ऑपरेटर के रिक्त 03 पद हेतु इच्छुक आवेदकों से दिनांक 23/09/2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।





पदों का नाम -

लोक सेवा ऑपरेटर

 


पदों की संख्या -  कुल 03 पद



विभाग का नाम -  कार्यालय कलेक्टर, जिला - महासमुन्द (छत्तीसगढ़)




वेतनमान / सैलरी - न्यूनतम 10,000 शुरू





महत्वपूर्ण तिथि -

ऑफलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 02 सितम्बर, 2022

ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23 सितम्बर, 2022

  


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 




आयु सीमा -

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए




शैक्षणिक योग्यता -
लोक सेवा ऑपरेटर के रूप में चयन के लिए अर्हता -

1. आवेदक को कम से कम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है एवं अन्य किसी भी कक्षा में नियमित अध्ययनरत ना हो।

2. आवेदक कम्प्यूटर संबधी डिग्री / डिप्लोमाधारी होना चाहिये जिस हेतु कम से कम Diploma in Computer Application या समकक्ष प्रमाण पत्र अनिवार्य होना चाहिये ।

3. आवदेक प्रतिभूतियों, बीमाओं, बैंक गारंटियों या अन्य किसी भी तरीके से पर्याप्त सुरक्षा प्रस्तुत करने में क्षम हो।

4. कोई व्यक्ति लोक सेवा ऑपरेटर के रूप में चयन के लिए अर्ह नहीं होगा यदि वह अच्छे सदाचारिक चरित्र का न हो या किसी दण्डनीय अपराध के लिए सिद्ध दोष किया जा चुका हो ।



नियम एवं शर्ते -

1. (अ) इच्छुक आवेदकों से केवल निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र लिया जावेगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न किया जाना होगा।
(ब) आवेदन पत्र में दिये गए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत का 70 प्रतिशत एवं कम्प्यूटर संबंधी डिग्री / डिप्लोमा में प्राप्त प्रतिशत का 30 प्रतिशत अंक इस प्रकार कुल 100 अंकों के आधार पर सूची तैयार की जायेगी ।
(स) उपरोक्त सूची में कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रथम 50 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जायेगा। दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया जायेगा
(द) मेरिट अनुसार 03 अभ्यर्थी का चयन किया जा कर 30 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जायेगी। प्रतीक्षा सूची 01 वर्ष के लिये वैध माना जायेगा। चयनित अभ्यर्थी के पदभार ग्रहण नहीं करने, अभ्यर्थी के एक वर्ष के भीतर त्यागपत्र देने अथवा बर्खास्त करने पर प्रतीक्षा सूची से क्रमशः अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
(इ) वर्तमान में जिला कार्यालय एवं तहसील कार्यालय महासमुन्द में रिक्त 03 पद के विरूद्ध अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची की वैधता के दौरान जिला कार्यालय एवं जिले के समस्त तहसील कार्यालयों में लोक सेवा ऑपरेटर के पद रिक्त होने पर उक्त प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थी का चयन किया जावेगा

2. रिक्त 03 पद के विरूद्ध चयनित अभ्यर्थी, लोक सेवा केन्द्र जिला कार्यालय एवं तहसील कार्यालय महासमुन्द में सेवाओं का संचालन करेगा।



चयन प्रक्रिया -

इच्छुक अभ्यर्थी केवल स्पीड पोस्ट, डाक, रजिस्ट्री माध्यमों से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यालय में आवेदन की प्राप्ति हेतु अंतिम तिथि 23/09/22 है। आवेदन निम्नांकित पते पर भेजा जावे -



महत्वपूर्ण लिंक -


Official NotificationPDF
Facebook GroupJoin
Telegram GroupJoin
Join WhatsAppJoin

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad