कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर व्यापम भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर, रायपुर (छ.ग.) - 492002 Phone No. 0771-2972780, Fax No.- 2972782,
Website- https://vyapam.cgstate.gov.in
रायपुर, दिनांक 21/09/22
परीक्षा तत्काल
प्रति,
समस्त कलेक्टर,
जिला कार्यालय,
जिला सरगुजा (अम्बिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर (छ.ग.)
विषय : - छ.ग. व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा (PRPE22) हेतु केन्द्र निर्धारण एवं नोडल अधिकारी की नियुक्ति बाबत्।
कृपया विषयांतर्गत अवगत होना चाहेंगे कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान एवं अध्यक्ष, सूबे / उनि संवर्ग / पीसी मर्ती समिति, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, अटल नगर, रायपुर (छ.ग.) से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर विभिन्न 08 पदों (सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा). प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर). उप निरीक्षक (रेडियो) की प्रारंभिक लिखित भर्ती (PRPE22) का आयोजन दिनांक 06 नवंबर 2022 को पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तक किया जायेगा। उक्त भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की संभावित संख्या तालिका में संलग्न है ।
सादर अनुरोध है कि भारत सरकार / राज्य शासन द्वारा कोविद्ध-19 महामारी से सम्बंधित जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए तथा परीक्षार्थियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय के हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय जहाँ परीक्षार्थी सुगमतापूर्वक पहुँच सके एवं जहाँ पानी, बिजली, फर्नीचर्स की पर्याप्त व्यवस्था हो, को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जाए । परीक्षा केन्द्रों से सहमति पत्र प्राप्त करने हेतु प्रोफार्मा 21 सलग्न है। कृपया जिस केन्द्र के बैंक खाता की जानकारी न हो उसे परीक्षा हेतु केन्द्र न बनाया जाए ।
परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त उक्त जानकारी एकजाई करते हुए संलग्न एक्सेल फार्मेट में संलग्न प्रपत्र-1 के अनुसार बनाई जाए, जिसमें परीक्षा केन्द्रों के नाम एवं एकाउंट होल्डर के नाम अंग्रेजी के केपिटल लेटर्स में रखा जाए. साथ ही नोडल एवं कोआर्डिनेटर सेंटर की जानकारी भी दी जाये । उक्त जानकारी को हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी में व्यापम के ई-मेल vyapamjc@gmail.com में 30.09.2022 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करें।
संलग्न उपरोक्तानुसार ।
पृ.क्र. / व्यापन / 2022/5053/
संयुक्त नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर दिनांक 21/09/52
प्रतिलिपि समस्त प्राचार्य / जिला कोऑर्डिनेटर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जिला सरगुजा (अम्बिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित । कृपया जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर नियत अवधि तक परीक्षा केन्द्रों की सूची भेजने का कष्ट करें।

