Type Here to Get Search Results !

CG TET EXAM ONLINE 2022 कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर

 CG VYAPAM TET EXAM ONLINE 2022 कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर






राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (TET22) परीक्षा- 2022 के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में




महत्वपूर्ण टीप -

● ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी आदि सम्बंधी प्रमाण-पत्र नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण-पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति के पूर्व की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा । इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व उसका स्वयं का होगा

● पूर्व में भरे हुए आवेदन में कोई त्रुटि सुधार की आवश्यकता है तो दिए गए दिवसों में त्रुटि सुधार कर लेवें । त्रुटि सुधार हेतु दिए गए अंतिम तिथि के पश्चात् त्रुटि सुधार के सम्बंध में कोई भी आवेदन परीक्षा प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर व्यापम द्वारा स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र की प्रविष्टियों के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया जावेगा त्रुटि सुधार के लिए हार्ड कॉपी / सॉफ्ट कॉपी में भेजा गया कोई भी आवेदन व्यापम द्वारा स्वीकार नहीं किया जावेगा ।

● OMR उत्तरशीट में परीक्षा दिवस के दिन कोई भी त्रुटि सुधार की सुविधा नहीं दी जाएगी ।

● आवेदन पत्र भरने से पहले विभाग द्वारा जारी पात्रता नियम को भली-भाँति पढ़ लेवें, आवश्यक दिशा निर्देशों को अत्यंत सावधानी से पढ़ें तथा सेम्पल फार्म (नमूना आवेदन पत्र ) का अवलोकन करें ।

● भरे हुए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट अवश्य लेकर रखें।

● अभ्यर्थी अपना स्वयं का फोटो .jpg/.jpeg फार्मेट में स्कैन कर कर फाइल के रूप में रखें। जिसका अधिकतम साइज 60 kb एवं न्यूनतम साइज 40 kb का हो, सेव कर रखें। (फाइल का नाम अल्फान्यूमेरिक में रखें, बीच में अंतराल तथा डॉट का प्रयोग न करें)

● अभ्यर्थी अपने स्वयं के हस्ताक्षर का फोटो भी स्कैन कर कर एक अलग .jpg/.jpeg फार्मेट में फाइल के रूप

में रखे। जिसका अधिकतम साइज 40 kb एवं न्यूनतम साइज 20 kb का हो, सेव कर रखें।

● कोविड 19 महामारी के कारण राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सभी अभ्यर्थियों को करना अनिवार्य होगा




महत्वपूर्ण जानकारी

1. पात्रता :-

आवेदन हेतु पात्रता के संबंध में विभागीय पात्रता नियम देखें । केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जो विभागीय पात्रता नियम में दी गई शर्तें पूरी करते हों । मात्र आवेदन पत्र प्रेषित करना अथवा परीक्षा में सम्मिलित होना अभ्यर्थी को पात्र नहीं बनाता है ।



2. ऑनलाइन आवेदन करने की विधि :-

ऑनलाइन आवेदन करने की विधि की जानकारी वेबसाइट के "Instructions to fill the FORM " लिंक पर उपलब्ध फाइल से प्राप्त की जा सकती है ।



3. ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार करने की विधि :-

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थी को भरे हुए आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु निम्न निर्देश दिया जाता है

1. त्रुटि सुधार के लिए हार्ड कॉपी / सॉफ्ट कॉपी में व्यापम को भेजा गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

2. त्रुटि सुधार हेतु अभ्यर्थी " Track Application Status" में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन ID डालेगा। फिर Captcha Enter करेगा। तदुपरांत OTP उसके ई-मेल व मोबाइल पर उपलब्ध होगा OTP प्रविष्ट करने के बाद अभ्यर्थी को अपना ऑनलाइन आवेदन दिखेगा ।
3. अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में पूर्व में की गई प्रविष्टियों को सुधार सकता है।

4. OMR उत्तरशीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार की सुविधा नहीं दी जायेगी ।

5. त्रुटि सुधार की सुविधा ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि से ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक उपलब्ध रहेगी ।

6. परीक्षा उपरांत एवं परीक्षा परिणाम के बाद त्रुटि सुधार संबंधी कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा।



4. प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी :-

परीक्षा के पूर्व एडमिट कार्ड इसी वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा इसे प्राप्त करने के लिए इसी वेबसाइट में अपना 15 कैरेक्टर का Registration ID डालकर इसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं । परीक्षा पश्चात् भी एडमिट कार्ड को संभालकर रखें। काउंसलिंग के समय इसे प्रस्तुत करना होगा। एडमिट कार्ड की द्वितीय प्रति व्यापम द्वारा प्रदाय नहीं किया जावेगा ।

पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा ।



5. हेल्प लाइन संबंधी जानकारी :-

ऑनलाइन आवेदन भरने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 से सायं 15.00 बजे (कार्यालयीन समय) के बीच 0771-2972780 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अवकाश के दिनों में मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं ।




6. पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी :-

परीक्षा हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम वेबसाइट के "Syllabus” लिंक पर उपलब्ध है, जिसका अवलोकन कर लेवें, आवश्यक समझे तो प्रिंट आउट प्राप्त कर लिया जाये।




7. परीक्षा कक्ष में प्रवेश :-

(अ) परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी केवल निम्नलिखित सामग्री लायें

(1) परीक्षा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) ऑनलाइन से प्राप्त प्रवेश पत्र में यदि फोटो प्रिंट न हुआ हो तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर परीक्षा केन्द्र में जावें

(2) नीला / काला डाटपेन ।

(3) अभ्यर्थी अपने साथ मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस, पैन कार्ड, वोटर आई डी लेकर ही परीक्षा केन्द्र में आयेंगे जिससे कि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके । मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा में सम्मिलित होने से उन्हें वंचित किया जायेगा ।

(4) अभ्यर्थी को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

(3) परीक्षा केन्द्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा ।
नोट- अभ्यर्थी के पास अन्य सामग्री जैसे सामान्य केलकुलेटर लॉगटेबिल साइंटिफिक केलकुलेटर, पेपर, मोबाईल फोन आदि पाये जाते है तो अभ्यर्थी का प्रकरण अनुचित साधन के प्रयोग (UFM) में दर्ज किया जावेगा। (ब) परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जावेगी ।



8. परीक्षा पद्धति :-

उपरोक्त पात्रता परीक्षाओं हेतु सम्बंधित पाठ्यक्रमों पर आधारित केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे।




9. मूल्यांकन पद्धति :-

प्रत्येक प्रश्न के चार संभावित उत्तर दिये गये होंगे। इनमें से एक ही उत्तर सही अथवा सबसे उपयुक्त उत्तर होगा। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर अंकित करने पर एक अंक एवं अन्य उत्तर अथवा एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर शून्य (Zero) अंक प्रदान किए जाएंगे। परीक्षार्थी द्वारा जिन प्रश्नों के उत्तर अंकित नहीं किए जायेंगें उनके लिये भी शून्य (Zero) अंक प्रदान किये जाएंगे। ऋणात्मक अंक (Nagetive Mark) नहीं दिये जाएंगे।




10. दावा / आपत्ति के निराकरण :-

परीक्षा सम्पन्न होने के बाद व्यापम द्वारा विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पत्र विश्लेषण पश्चात मॉडल उत्तर तैयार कराया जाता है तथा उसे व्यापम के वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाता है । यदि किसी परीक्षार्थी को व्यापम द्वारा जारी मॉडल उत्तर पर आपत्ति हो तो नियत अवधि के भीतर निर्धारित प्रारूप में सप्रमाण दावा / आपत्ति ( किसी गाइड बुक का प्रमाण मान्य नहीं होगा।) व्यक्तिगत रूप से व्यापम के पोर्टल पर भेजें। प्रत्येक प्रश्न का दावा / आपत्ति अलग-अलग प्रस्तुत करना होगा। कितने भी प्रश्नों पर दावा / आपत्ति अलग-अलग प्रस्तुत करने पर उन पर विचार किया जायेगा । बिना प्रमाण के दावा / आपत्ति अमान्य किया जावेगा । प्राप्त दावा / आपत्ति का विषय विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्म परीक्षण पश्चात निराकरण किया जाता है तथा मॉडल उत्तर में आवश्यक संशोधन या निरसन पश्चात अंतिम उत्तर तैयार किया जाता है, जिसे व्यापम के वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाता है तथा उसी के आधार पर व्यापम द्वारा उत्तरशीट का मूल्यांकन किया जाता है। व्यापम द्वारा जारी अंतिम उत्तर पर

किसी भी प्रकार का दावा / आपत्ति मान्य नहीं किया जावेगा।




11. त्रुटि पूर्ण प्रश्न, उसका निरस्तीकरण एवं बदले में दिया गया अंक :-

परीक्षा उपरांत छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विषय विशेषज्ञों से प्रत्येक प्रश्न के परीक्षण पश्चात् मॉडल उत्तर एवं दावा / आपत्ति के निराकरण पश्चात अंतिम उत्तर तैयार कराया जाता है। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न को त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिया जाता है। निम्नलिखित कारणों से प्रश्न निरस्त किए जा सकते हैं :

1. प्रश्न की संरचना गलत हो ।


2. उत्तर के रूप में दिये गये विकल्पों में एक से अधिक विकल्प सही हो व कोई भी उत्तर सबसे उपयुक्त उत्तर न हों ।

3. कोई भी विकल्प सही न हो ।

4. किसी प्रश्न के हिन्दी और अंग्रेजी रुपांतर में अंतर हो जिस कारण दोनों के भिन्न-भिन्न अर्थ निकलते हों और एक भी सही उत्तर स्पष्ट न होता हो।

5. मुद्रण त्रुटि हुई हो जिससे सही उत्तर प्राप्त न हो ।

विषय-विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई अनुशंसा अनुसार ऐसे निरस्त किए गए प्रश्नों के लिये सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में उनके द्वारा अर्जित अंकों के अनुपात में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल अंक प्रदान करता है, भले ही उसने निरस्त किए गए प्रश्नों को हल किया हो या नहीं।

उदाहरण के लिए 150 प्रश्नों के प्रश्न पत्र जिसमें कुल अंक 150 है, में से 03 प्रश्न निरस्त किए जाते हैं और मूल्यांकन के बाद अभ्यर्थी 147 प्रश्नों में से 102 अंक प्राप्त करता है तो बोनस अंक सहित अंकों की गणना इस प्रकार होगी -






12. परीक्षा परिणाम :-

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा संबंधित विभाग के नियमों के आधार पर रेंकिंग सूची घोषित की जावेगी। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं तथा प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।




13. अंकसूची :-

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परिणाम घोषित करने के उपरांत अभ्यर्थी अंकसूची व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं ।



14. पुनर्गणना / पुनर्मूल्यांकन :-

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा उत्तरशीट का मूल्यांकन ओ.एम. आर. मशीन से किया जाता है, अतः पुनर्गणना / पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं रखा गया है ।



15. क्षेत्राधिकार ( JURISDICTION) :-

किसी विधि संबंधी विवाद की स्थिति में क्षेत्राधिकार छत्तीसगढ़ प्रदेश के उच्च न्यायालय तक ही सीमित रहेगा।


विभागीय पीडीएफ फाइल -   Click Link


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad