विज्ञापन की जानकारी :-
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर अंतर्गत पशु चिकित्सा संस्थाओं व स्थापित गौठानों में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पद पर स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को निश्चित एकमुश्त मानदेय ₹18420- अठ्ठारह हजार चार सौ बीस मात्र पर संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी से पत्र क्रमांक 889 / दिनांक 05-08-2022 द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें संशोधन करते हुए ज्यूनतम शैक्षणिक योग्यता वेटेरिनरी पालीटेक्निक डिप्लोमा इन एनीमल हस्बैण्डरी) उत्तीर्ण जिला बिलासपुर के मूल निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर (छ ग) से कार्यालयीन समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक " संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर " के नाम पर देय रु 10 दस का पोस्टल आर्डर जमाकर दिनांक 01 सितम्बर 2022 तक विज्ञापित पद के विरुद्ध चयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं या विभागीय वेवसाइट www.agriportal.cg.nic.in अथवा राष्ट्रीय सूचना केन्द्र विलासपुर के वेवसाइट www.bilaspur.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए पृथक से रु 10 दस का पोस्टल आर्डर संलग्न करना होगा निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर कर वांछित शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ दिनांक 01 सितम्बर 2022 तक पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर में सायं 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापित पदों का वर्गवार विवरण निम्नानुसार है
विभाग का नाम :-
कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर (छ.ग )
रिक्त पदों की संख्या :-
कुल 26 पद
रिक्त पदों के नाम :-
● सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी
आवेदन की शुरू तिथि :-
05 अगस्त 2022 तक
आवेदन की अंतिम तिथि :-
1 सितम्बर 2022
वेतनमान (सैलरी) :-
18,420 तक
योग्यता / अनिवार्यता :-
● सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद हेतु अर्हकारी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता -
1. किसी मान्यता प्राप्त मण्डल / संस्था से जीव विज्ञान विषय के साथ (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण । अथवा
2. पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण तथा किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से जीव विज्ञान विषय के साथ स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण ।
3. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्व विद्यालय दुर्ग से मान्यता प्राप्त किसी भी पशु चिकित्सा पालीटेक्निक संस्थान से विज्ञापित तिथि को एनीमल हस्बैण्डरी में कम से कम पचास प्रतिशत अंको से डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज :-
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया :-
इच्छुक पात्र अभ्यर्थी कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर (छ ग) से कार्यालयीन समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक " संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर " के नाम पर देय रु 10 दस का पोस्टल आर्डर जमाकर दिनांक 01 सितम्बर 2022 तक विज्ञापित पद के विरुद्ध चयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं या विभागीय वेवसाइट www.agriportal.cg.nic.in अथवा राष्ट्रीय सूचना केन्द्र विलासपुर के वेवसाइट www.bilaspur.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए पृथक से रु 10 दस का पोस्टल आर्डर संलग्न करना होगा
नियम एवं शर्ते :-
1. स्वीकृत पदों के लिए निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के आधार पर राज्य स्तर पर विज्ञापन जारी कर एनीमल हस्बैण्डरी में डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों से वर्गवार आवेदन प्राप्त किए जायेंगे ।
2. प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के आधार पर योग्य पाये गए अभ्यर्थियों के चयन हेतु डिप्लोमा इन एनीमल हस्बैण्डरी के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर वर्गवार वरीयता सूची तैयार की जावेगी
3. यदि स्वीकृत पदों के विरुद्ध / निर्धारित पदों के विरुद्ध दो गुना से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं तो कट आफ मार्क निर्धारित कर वर्गवार मेरिट सूची तैयार की जावेगी
4. आवेदक यदि आवेदन के पूर्व किसी शासकीय / अर्धशासकीय पशु चिकित्सा संस्थान में कार्य किया हो या कर रहा हो तो उसे कार्य अनुभव के आधार पर बोनस अंक अतिरिक्त दिए जायेंगे
5. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु जिला खनिज न्यास संस्थान बिलासपुर के मद से राशि स्वीकृत किया जाना है। अतः बिलासपुर जिले के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जावेगी। ताकि बिलासपुर जिले के प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके। संबंधित वर्ग के पात्र अभ्यर्थी न मिलने पर बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों से सीट भरी जावेगी ।
6. डिप्लोमा इन एनीमल हस्बैण्डरी के प्राप्तांकों के प्रतिशत के प्रतिशत का 90 प्रतिशत अंक व अनुभव का 10 प्रतिशत अंक निर्धारित होगा। अनुभव के लिए निर्धारित अतिकतम 10 अंक हेतु प्रत्येक वर्ष हेतु 02 अंक अधिकतम पांच वर्ष के लिए हैं
7. डिप्लोमा इन एनीमल हस्बैण्डरी के प्राप्तांकों के प्रतिशत के प्रतिशत का प्राप्त अंक व बिलासपुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए 10 अंक को जोड़कर मेरिट सूची तैयार की जावेगी। जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जावेगा।
8. कुल विज्ञापित पदों की एक चौथाई के बराबर प्रतीक्षा सूची तैयार की जावेगी ।
9. वर्गवार तैयार सूची के वरिष्ठता अनुक्रम में निर्धारित पदों पर चयन किया जावेगा। तदनुसार संविदा नियुक्ति आदेश जारी किए जावेंगे। निर्धारित समय पर कर्तव्य पर उपस्थित न होने पर प्रतीक्षा सूची से अगले अनुक्रम वाले चयनित अभ्यर्थी को मौका दिया जावेगा ।
10. यदि निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के अनुसार वर्गवार रिक्ति हेतु बिलासपुर जिले से उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं तो दूसरे जिलों से उस वर्ग के अभ्यर्थी का चयन किया जा सकेगा।
11. विवाद की स्थिति में चयन हेतु अंतिम निर्णय कलेक्टर बिलासपुर का होगा जो सभी पक्षों को मान्य होगा ।
आयु सीमा :-
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष पद हेतु होगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।


