Type Here to Get Search Results !

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जिला कोरबा (छ०ग०) में 01 पद की भर्ती 2022

 Office of District Education Officer District Korea Champa Chhattisgarh ll कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) कोरबा, जिला - कोरबा (छत्तीसगढ़)


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये अस्थाई रूप से मानदेय पर रिक्त पदों हेतु अतिथि शिक्षकों के आवेदन आमंत्रण की सूचना


कलेक्टर / अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति कोरबा अंतर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर पोड़ीउपरोड़ा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये अस्थायी रूप से हिन्दी / अंग्रजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी.जी.टी. पद की पूर्ति हेतु दिनांक 29.07.2022 शाम 05:30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है

उपरोक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्रता एवं शर्तें और आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त

आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के क्र. 05 में संपर्क किया जा सकता है एवं जिले के वेबसाईट www.korba.gov.in का अवलोकन कर आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरकर जमा अथवा प्रेषित किया जा सकता है। (अध्क्षय जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा अनुमोदित)




विभाग का नाम कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) कोरबा, जिला - कोरबा (छत्तीसगढ़)




रिक्त पदों की संख्या  -  कुल 01 पद 



रिक्त पदों के नाम  - टी.जी.टी.



आवेदन की प्रारंभिक तिथि   -
22 जुलाई 2022



आवेदन की अंतिम तिथि   -  29 जुलाई 2022 तक




वेतनमान (सैलरी)   - ..................




योग्यता / अनिवार्यता  - 

(A) TGT हेतु:
I. चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यकम (NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय द्वारा) से स्नातक तथा

संबंधित विषय में न्यूनतम 50% हो या संबंधित विषय में न्यूनतम 50% के साथ स्नातक

a. TGT (अंग्रजी ) - स्नातक पाठ्यक्रम के सभी तीन वर्ष में अंग्रेजी विषय हो ।

II. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. या समकक्ष डिग्री हो

III. सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित Central Teacher Eligibility Test (CTET) का

प्रश्नपत्र - II उत्तीण हो या TET का प्रश्नपत्र II उत्तीर्ण हो

टीप:- अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में अध्यापन हेतु कक्षा 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 




आवेदन की प्रक्रिया   -

I. आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे, पूर्णतः भरे ही आवेदन पत्र बंद लिफाफे में जिस पर वह आवेदित पद जिसके लिए आवेदन किया गया हो स्पष्ट रूप से उल्लेखित करते हुए प्रस्तुत करें। आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखा एक लिफाफा संलग्न करें जिसमें 5/- रू. मूल्य का टिकट चस्पा हो। आवेदन केवल डाक / रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट/ कोरियर के माध्यम से अथवा कार्यालयीन दिवस में कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) कोरबा के कक्ष क्र. 12 में दिनांक 29.07.2022 को संध्या 05:30 बजे तक ही स्वीकार किया जाएगा, अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा ।

II. विज्ञापन के पदों की विस्तृत अवलोकन जिले की वेबसाईट www.korba.gov.in में किया जा सकता है तथा विज्ञापन में दिए गए आवेदन पत्र के प्रारूप का उपयोग डाउनलोड कर आवेदन हेतु किया जा सकता है।

III. शैक्षणिक पदों के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा मूल्यांकन हेतु अंक निर्धारित कर मेरिट सूची तैयार किया जावेगा पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है, जिला स्तरीय समिति को अधिकार होगा कि वह विज्ञापन को किसी भी समय निरस्त कर सकता है या रिक्त पदों में से पूरे या आंशिक रूप से भर्ती कर सकता है।

IV. समिति को यह भी अधिकार होगा कि वह विज्ञापन की प्रक्रिया व शर्तों को आवश्यकता होने पर बिना किसी सूचना के संशोधन या परिवर्तन कर सकता है।

V. चयन का आधार मेरिट होगा आवश्यकता पड़ने पर साक्षात्कार लिया जा सकता है।

VI. प्राप्त आवेदन पत्र में अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण जानकारी पाये जाने पर आवेदन बिना सूचना के निरस्त कर दिया जावेगा। एक बार आवेदन किए जाने के पश्चात् इसमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी। यदि भरे गए डाटा तथा काउंसलिंग के समय मूल अभिलेखों से मिलान

करने पर कमी या अंतर पाया जाता है तो उसकी अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जावेगी।

VII. विज्ञापन से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन / सूचना जिले के वेब साईट www.korba.gov.in पर अपलोड़ कर सूचित किया जावेगा।

VIII. अभ्यर्थी द्वारा डाक / रजिस्टर्ड पोस्ट / स्पीड पोस्ट / कोरियर से प्राप्त आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जावेगी। इसके आधार पर अभ्यर्थियों का जिला स्तर पर काउन्सिलिंग के समय पर अपने मूल अभिलेख के साथ जांच / सत्यापन कराने हेतु उपस्थित होना होगा। जांच में डाक द्वारा प्राप्त में दी गई जानकारी एवं मूल अभिलेख की जानकारी में भिन्नता होने पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा और मेरिट के बाद के या नीचे के अभ्यर्थी को अवसर प्रदान किया जावेगा।

IX.किसी प्रकार की सिफारिश पाये जाने पर उसकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जावेगी।

X. अभ्यर्थी द्वारा गलत ई-मेल आई.डी. या मोबाईल नंबर दिये जाने की स्थिति में जिला स्तरीय समिति जवाबदार नहीं होगी।

XI.चयनित अभ्यर्थी को जिला स्तरीय समिति द्वारा जिले में संचालित किसी भी विद्यालय में पदस्थ किया जा सकेगा।

XII. उक्त पद पूर्णतः अस्थाई (अतिथि शिक्षक ) है तथा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए है तथापि किसी भी समय बिना सूचना के नियुक्ति समाप्ति की जा सकेगी।





नियम एवं शर्ते   -

2. आयु की गणना:- फ्रेश अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 01.07.2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष की

आयु पूर्ण एवं 35 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं विकलांगों के लिए छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए समय-समय पर आयु सीमा में छूट प्रदान करने संबंधी नियम लागू होगा।

निवास :  छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

पदों हेतु अनिवार्य योग्यता:

(A) TGT हेतु:
I. चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यकम (NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय द्वारा) से स्नातक तथा

संबंधित विषय में न्यूनतम 50% हो या संबंधित विषय में न्यूनतम 50% के साथ स्नातक

a. TGT (अंग्रजी ) - स्नातक पाठ्यक्रम के सभी तीन वर्ष में अंग्रेजी विषय हो ।

II. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. या समकक्ष डिग्री हो

III. सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित Central Teacher Eligibility Test (CTET) का

प्रश्नपत्र - II उत्तीण हो या TET का प्रश्नपत्र II उत्तीर्ण हो

टीप:- अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में अध्यापन हेतु कक्षा 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अनुभव:- अनुभव प्रमाण पत्र मान्य करने हेतु शासकीय शाला / शासकीय अनुदान प्राप्त शाला / केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय में कार्य करने पर ही मान्य होगा।

दायित्व:

I. सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर निर्धारित कालखंड तथा अध्यापन कौशल के साथ अध्यापन करना होगा तथा सभी अभिलेख संधारित करना होगा।

II. एकलव्य आवासीय विद्यालय में स्कूल के अध्यापन के पश्चात् भी हाउस मास्टर के कार्य, बच्चों के शैक्षणिक विकास, संध्याकालीन कक्षाएं भी लेना होगा।

III. प्राचार्य या वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रदत्त अन्य दायित्व को भी पूर्ण करना होगा।

IV.विद्यार्थियों का सप्ताहिक / मासिक रिपोर्ट प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

V.कमजोर छात्रों के लिए पृथक-पृथक से कक्षा लेकर उनके विषय की कमजोरी को दूर करना ।

VI.चयनित अभ्यर्थी को विद्यालय स्थित मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से रहना होगा ।



अतिथि शिक्षकों / पार्ट टाईम शिक्षकों के चयन संबंधी निर्देश:

I. मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा प्राप्त आवेदनों में फ्रेश अभ्यर्थियों में से ऐसे आवेदकों को जिन्होंने विज्ञापन में दर्शित न्यूनतम योग्यता रखते है को मेरिट सूची अनुसार प्राथमिकता दी जावेगी इसके पश्चात् शेष रिक्त पदों पर कम योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी।

II. यह चयन केवल शैक्षणिक सत्र 2022-23 में या बोर्ड परीक्षा समाप्ति तक के लिए होगा।

III. इस अवधि के पश्चात् शिक्षक की आवश्यकता होने पर जिला स्तरीय समिति द्वारा संबंधित शिक्षक के शैक्षणिक उपलब्धि, कार्य व्यवहार के मूल्यांकन तथा अनुशंसा उपरांत वृद्धि की जावेगी।

IV.चयनित शिक्षक की सेवाएं किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी।

V.किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सर्व प्रथम जिला स्तरीय समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत किया जावेगा।

VI. आवेदन डाक / रजिस्टर्ड पोस्ट / स्पीड पोस्ट / कोरियर के माध्यम से अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा जिला कोरबा के कक्ष क्र. 12 आवक जावक शाखा में जमा कर सकतें हैं।

VII. आरक्षित अभ्यर्थियों हेतु सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

VIII. चयनित अभ्यर्थी को ज्वाईनिंग के पूर्व मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा

IX. चयनित उम्मीदवार द्वारा निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में चयनित सूची से अगले आवेदक को अवसर दिया जावेगा। चयनित अभ्यर्थियों को वास्तविक कार्य दिवस का मानदेय देय होगा।



आयु-सीमा -

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जुलाई 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad