Type Here to Get Search Results !

कार्यालय, कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला रायपुर (छ.ग.)

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत रायपुर जिला के (1) भरत देवांगन रायपुर, दिनांक ०१/05/2023 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा, वि.ख. तिल्दा जिला - रायपुर (छ.ग.) (2) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोगांव, वि.ख. धरसीवां जिला- रायपुर (छ.ग.) (3) स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी, रायपुर (4) निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरूनानक चौक, रायपुर (5) स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना, रायपुर (6) स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर, रायपुर के लिए व्याख्याता / शिक्षक / कम्प्यूटर शिक्षक / सहा. शिक्षक / एवं ग्रंथपाल के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से दिनांक 20.05.2023 सायं 05:00 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक/ कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईट https://raipur.gov.in/ डाउनलोड किए जा सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।






विभाग का नाम कार्यालय, कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला रायपुर (छ.ग.)


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 54 पद 



रिक्त पदों के नाम  -   व्याख्याता, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्यापम शिक्षक, कंप्यूटर सहायक, ग्रंथपाल,



विज्ञापन की तिथि - 09 मई 2023



आवेदन की शुरू तिथि  - 09 मई 2023


आवेदन की अंतिम तिथि -  20 मई 2023


वेतनमान (सैलरी)   -  25,000 से 38,000 रुपये तक



योग्यता / अनिवार्यता  - 

1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नाकोत्तर उपाधि उत्तीर्ण एवं बी. एड. अनिवार्य ।

2. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -   इच्छुक आवेदकों से दिनांक 20.05.2023 सायं 05:00 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक/ कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।


चयन प्रक्रिया  -

उक्त पद पर चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा।



आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 0 रुपये

Ge/OBC - 0 रुपये



नियम एवं शर्तों - 


1. संविदा भर्ती के लिए पात्रता की शर्तें संविदा भर्ती में अभ्यर्थी को निम्नलिखित शर्ते पूरी करनी होगी:-

आयु:-

(1) 01 जनवरी, 2023 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो।

(2) यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या अन्य पिछड़े वर्गों (गैर-कीमी लेयर) का हो तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।

(3) छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिये उच्चतर आयु सीमा मे अधिकतम 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी। परंतु छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर जिला रायपुर के पत्र क्रमांक / एफ-3-2/2015/1-3 अटल नगर, रायपुर दिनांक 30/01/2019 की कंडिका 2 अनुसार सभी श्रेणी के छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नही होगी।

(2) अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होना अनिवार्य हैं।

(3) पदों की संख्या परिर्वतनीय है।

(4) विज्ञापित पद पूर्णतः शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति के अधीन है। इन पदों पर नियुक्त व्यक्तियों का शासन के पद पर नियमितीकरण अथवा संविलियन का दावा नहीं किया जा सकेगा।

(5) हड़ताल एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर अनुशासनहीनता मानी जावेगी एवं उन्हें तत्काल पदच्युत किया जा सकेगा।

(6) संबंधित कर्मचारियों का नियुक्ति उपरांत कार्य संतोषजनक न होने की स्थिति में समिति द्वारा उन्हें पदच्युत किये जाने का अधिकार होगा।

(7) यह पद पूर्णतः अस्थायी है। भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर नियमित भर्ती किए जाने पर यह संविदा नियुक्ति स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।

(8) आवेदन पत्र :- कार्यालय प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक से ही प्रेषित किये जायें सीधे आवेदन-पत्र स्वीकार नही किये जायेंगे।

(9) आवेदन पत्र संलग्न निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किये जायेंगे, इसके साथ 1 जन्म प्रमाण पत्र / दसवी की अंकसूची छायाप्रति 2. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची 3. छ.ग. निवास प्रमाण पत्र 4. शासकीय निकाय/ विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र 5. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजयन प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य हैं। लिफाफे पर आवेदित पद का नाम, विषय व माध्यम अंकित करना अपेक्षित हैं।

(10) समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज / प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व का होना अनिवार्य है. इस तिथि के पश्चात जारी प्रमाण पत्र / अंकसूची मान्य नही किये जायेंगे।

(11) किसी विभाग / कार्यालय / संस्था में नियोजित आवेदक समक्ष अधिकारी का अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

(12) डाक से विलंब, सुसंगत दस्तावेज का नही होना, शैक्षणिक योग्यता संबंधी की पात्रता नही होना, निर्धारित आयु सीमा नहीं होना, (छ.ग.) का मूल निवासी नही होना आदि कारणो से आवेदन स्वतः निरस्त माना जावेगा। जिसकी पृथक से सूचना नही दी जावेगी।

(13) पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची की जानकारी एवं अन्य सूचना समय-समय पर जिले की वेबसाईट https://raipur.gov.in/ में अपलोड की जावेगी। इसके लिए पृथक से पत्र या सूचना नही भेजी जावेगी। अतः वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

(14) आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

(15) आवेदन पत्र का प्रारूप एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

(16) अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शैक्षणिक पदों के आवेदक को अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह लिखना पढ़ना एवं बोलना आना चाहिए।

(17) उक्त नियुक्ति के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नही होगा।

(18) जिले में पूर्व से संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शालाओं में यदि कोई संविदा पद रिक्त होती है, तो उस संविदा रिक्त पद पूर्ति भी इस विज्ञापन के चयन सूची से की जावेगी। इसके लिए पृथक से विज्ञापन जारी नही किए जायेंगे।

(19) अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थी का जिला स्तर पर रिक्त पद के विरूद्ध पदांकन किया जावेगा।

(20) अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे पहले विज्ञापन का पूर्ण अध्ययन कर लेवे तथा सभी नियम व शर्तों के अनुसार पात्रता रखने पर आवेदन किया जाये. अन्यथा किसी भी स्तर पर पात्रता की शर्तों का उल्लंघन होने पर अभ्यर्थिता / चयन / नियुक्ति निरस्त कर दी जायेगी तथा इसकी पृथक से सूचना नही दी जावेगी।

(21) भर्ती प्रक्रिया के दौरान या भविष्य में शासन द्वारा उक्त पदो पर प्रतिनियुक्ति भर्ती किए जाने पर यह संविदा नियुक्ति स्वमेय निरस्त मानी जायेगी।

(22) चयनित संविदा अभ्यर्थी अपने पद से त्याग पत्र देने की स्थिति में, 03 माह पूर्व सूचना अथवा उसके अभाव में 03 माह का सकल वेतन संबंधित शाला के वेतन मद के बैंक खाता में जमा करना होगा।

(23) संविदा नियुक्ति छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति ) नियम 2012 के अधीन होगी।

(24) यह नियुक्ति एवं चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी.) क्रमांक 19968 / 2022 के अंतिम आदेश के अध्यधीन होगी।



आयु-सीमा - 01 जनवरी, 2023 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो।




महत्वपूर्ण लिंक -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad