राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) भारत के सभी चिकित्सा संस्थानों के स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु NEET (UG)-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 14 के अनुसार, सभी चिकित्सा संस्थानों के स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश हेतु NEET (UG) को एक सामान्य एवं समरूप राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET (UG)] के रूप में आयोजित किया जाना है। ठीक इसी तरह, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग अधिनियम, 2020 की धारा 14 के अनुसार, इस अधिनियम के तहत शासित सभी चिकित्सा संस्थानों में, भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रत्येक अनुशासन यानी BAMS, BUMS और BSMS पाठ्यक्रमों के स्नातक पाठ्यक्रमों में, प्रवेश हेतु एक समान NEET (UG) होगा। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत BHMS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी NEET (UG) ही लागू होगा।
वर्ष 2023 के सबल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में आयोजित किए जा रहे BSc नर्सिंग कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक MNS (मिलिट्री airaffe यों के लिए भीNEET उत्तीर्ण करना आवश्यक है। चार साल के BSc नर्सिंग कोर्स में चयन हेतु शॉर्टलिस्टिंग के लिए NEET स्कोर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान तथा प्राणि विज्ञान) से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एक सही उत्तर वाले चार विकल्प) शामिल होंगे। प्रत्येक विषय के 50 प्रश्नों को दो अनुभाग (A और B) में विभाजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 200 मिनट (03 घंटे 20 मिनट) होगी और समय दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक (भारतीय मानक समय) होगा और यह सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान रहेगा।
NEET (UG) - 2023 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, मोडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पर उपलब्ध अन्य पिछड़ा वर्ग की केंद्रीय सूची के अनुसार OBC - NCL) अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL) नॉन क्रीमी लेयर ( इस सूची में आने वाले अभ्यर्थी http://www.ncbc.nic.in/ पर - उपलब्ध (श्रेणी कॉलम में OBC - NCLका उल्लेख कर सकते हैं। राज्य सूचीबद्ध OBC-NCL अभ्यर्थी जो OBC - NCL) केंद्रीय सूची में नहीं हैं, उन्हें सामान्य चुनना होगा ।
महत्वपूर्ण निर्देश:
i. अभ्यर्थी वेबसाइट https://neet.nia.nic.in/ के माध्यम से केवल "बॉनलाइन पद्धति से ही NEET (UG) 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ii. NTA की वेबसाइट https://neet.niu.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है। किसी अन्य मोड में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
iii. एक अभ्यर्थी द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है।
iv. अभ्यर्थियों को सूचना विज्ञप्ति और NTA की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को प्रथमदृष्टया अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
v. अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में प्रदान किया गया ई-मेल पता और मोबाइल नंबर उनके स्वयं के या माता-पिता/ अभिभावक के हैं, क्योंकि सभी जानकारी/ संचार NTA द्वारा पंजीकृत ई-मेल पते पर ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा या पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही SMS किया जाएगा।
vi. सभी अभ्यर्थियों को NEET (UG) - 2023 के ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान पते का प्रमाण ( वर्तमान और स्थायी पता) W.अपलोड करना आवश्यक है। पते के प्रमाण में आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट मतदाता पहचान पत्र आदि शामिल हो सकते हैं। दोनों दस्तावेज (यदि लागू हो) को समाहित करके एक pdf फाइल में अपलोड किया जाना है। यदि वर्तमान और स्थायी पते समान हैं तो वही दस्तावेज पर्याप्त होगा।
NEET (UG) – 2023 में उपस्थित होने के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध विस्तृत सूचना विज्ञप्ति देख सकते हैं:
NEET (UG) - 2023 से संबंधित अन्य स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
