Type Here to Get Search Results !

CG Vacancy Bijapur District 2023 | कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास जिला- बीजापुर (छत्तीसगढ़)

व्यवस्थापक, छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास एवं सचिव, छ. ग. शासन, खनिज साधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर के आदेश क्रमांक / एफ 7-34 / 2016 / XII नवा रायपुर दिनांक 23.03.2021 एवं समसंख्यक पत्र दिनांक 23.03.2021 के अनुसार, छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 नियम 15 (12) के तहत् जिला खनिज संस्थान न्यास जिला बीजापुर हेतु पद संरचना में स्वीकृत संविदा भर्ती के अधोवर्णित पदों के लिए निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से दिनांक 09/05/2023 सायं 5.30 बजे तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये जाते हैं-




विभाग का नाम कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास जिला- बीजापुर (छत्तीसगढ़)


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 02 पद 



रिक्त पदों के नाम  -  लेखापाल,भृत्य


विज्ञापन की तिथि - 10 अप्रैल 2023


आवेदन की शुरू तिथि  - 10 अप्रैल 2023


आवेदन की अंतिम तिथि -  09 मई 2023


वेतनमान (सैलरी)   -  11000 से 18000 रुपये




योग्यता / अनिवार्यता  - 

मान्यता प्राप्त संस्था से 8वीं परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण ।

(1) मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से बी. कॉम न्यूनतम 50 प्रतिशत से उत्तीर्ण ।

(2) उपलब्ध नहीं होने पर सेवानिवृत्त लेखापाल एवं (लेखा परीक्षा उत्तीर्ण) सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-01 को संविदा से लिया जा सकेगा।

( 3 ) मान्यता प्राप्त संस्था से पीजीडीसीए उत्तीर्ण एवं Tally Software का पर्याप्त ज्ञान।





आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 





आवेदन की प्रक्रिया   -   आवेदन पत्र नोडल अधिकारी, जिला खनिज संस्थान न्यास, कलेक्टोरेट परिसर बीजापुर जिला- बीजापुर (छत्तीसगढ़) पिन-494444 में दिनांक 09/05/2023... सायं 5:30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे व्यक्तिगत रूप से या विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।





चयन प्रक्रिया  -

संविदा पर कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति द्वारा गठित समिति के द्वारा चयनित एवं शासी परिषद द्वारा अनुमोदित ।




आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 0 रुपये

Ge/OBC - 0 रुपये



नियम एवं शर्तों - 

1. संविदा नियुक्ति छ.ग. शासन द्वारा जारी संविदा नियुक्ति नियम, 2012 में निहित शर्तों एवं छ.ग. शासन, खनिज साधन विभाग के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार की जावेगी।

2. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को संविदा सेवा की अवधि के लिये किसी भी प्रकार के पेंशन या मृत्यु लाभ की पात्रता नहीं होगी।

3. संविदा नियुक्ति की अवधि में दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या इसके एवज में एक माह का वेतन देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।

4. आयुसीमा - सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों एवं छ.ग. शासन, खनिज साधन विभाग के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार होगी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के मामले में संविदा नियुक्ति अधिकतम 10 वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो के लिए दी जा सकेगी।

5. आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

6. लेखापाल पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर एवं Tally के ज्ञान के संबंध में कौशल परीक्षा ली जायेगी।

7. निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ वांछित शैक्षणिक अर्हता / योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

8. अजजा / अजा/अपिव वर्ग के उम्मीदवारों को जाति की पुष्टि के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

9. आयु संबंधी प्रमाण के लिए लेखापाल पद हेतु हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूल अथवा मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट एवं भृत्य पद हेतु 5वीं की अंकसूची मान्य होगा।

10. आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करें।

11. विज्ञापित पद के लिये आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में ए-4 साईज के पेपर पर किये जावे लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित करना होगा इसी प्रकार प्रेषक का नाम व पत्र व्यवहार का पूर्ण पता लिखना होगा, इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र के साथ 5/- रु. का डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पूर्ण पता लिखित दो लिफाफा पृथक से संलग्न करना होगा।

12. आवेदन पत्र के निर्धारित स्थान पर आवेदक के द्वारा स्वयं की नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो स्वप्रमाणित कर चस्पा करना आवश्यक है।

13. अपूर्ण / अस्पष्ट / त्रुटिपूर्ण / हस्ताक्षर विहीन / आरक्षण के विपरीत / वांछित अर्हता, योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति संलग्न होना नहीं पाये जाने तथा निर्धारित अर्हता व योग्यता नहीं रखने वाले आवेदकों के आवेदन पत्र अमान्य कर दिया आवेगा, जिसकी पृथक से कोई सूचना नहीं दी जावेगी तथा जिसके लिये आवेदक स्वतः उत्तरदायी होगा।

14. आवेदन पत्र नोडल अधिकारी, जिला खनिज संस्थान न्यास, कलेक्टोरेट परिसर बीजापुर जिला- बीजापुर (छत्तीसगढ़) पिन-494444 में दिनांक 09/05/2023... सायं 5:30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे व्यक्तिगत रूप से या विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।

15. शासकीय, अर्द्धशासकीय स्वशासी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को अपने नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

16. नियुक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार का प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के संबंध में नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी का निर्णय / आदेश अंतिम व बंधनकारी होगा।

17. अन्य शर्ते छ.ग. शासन, खनिज साधन विभाग के द्वारा जारी मार्गदर्शिका एवं छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के अनुरूप होंगे।

18. परिस्थितिवश एवं आवश्यकता अनुसार विज्ञापित पदों की संख्या में कमी या वृद्धि अथवा विज्ञप्ति / विज्ञप्ति का आंशिक भाग निरस्त करने का सम्पूर्ण अधिकार नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी को होगा।

19. यदि प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होती है तो उच्चतर योग्यता के आधार पर बुलाये जाने वाले

उम्मीदवारों की संख्या सीमित करने का अधिकार विज्ञापन जारीकर्ता का होगा।

20. विज्ञापन से संबंधित शर्तें व नियम, आवेदन पत्र के प्रारूप का अवलोकन कार्यालय कलेक्टर, जिला बीजापुर एवं कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर के सूचना पटल पर किया जा सकेगा साथ ही वेबसाईट

www.bijapur.gov.in पर देखा जा सकेगा।



आयु-सीमा - न्यूनतम आयु 21 वर्ष  होनी चाहिए




महत्वपूर्ण लिंक -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad