जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी रायपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु मेहमान प्रशिक्षक की अस्थायी नियोजन वाक इन इन्टरव्यू के माध्यम से दिनांक 26/04/2023 को प्रातः 09:30 बजे से कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, धरमपुरा रोड जोरा, रायपुर में किया जाना है। इच्छुक व्यक्ति कोर्स एवं पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी cssda.cg.nic.in में प्रदर्शित कोर्स लिस्ट प्राप्त कर सकते है, एवं आवेदन पत्र का प्रारूप इस विज्ञापन में पेज क्र. 05 एवं 06 में दिया गया है। अधोवर्णित पद एवं उनके सम्मुख दर्शाये हुए विवरण अनुसार पद की निर्धारित अर्हताओं के अनुरूप अपने पूर्ण बायोडाटा एवं आवेदन के साथ कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, धरमपुरा रोड जोरा रायपुर में सरल क्र. 01 से 05 तक के कोर्स हेतु दिनांक 26/04/2023 को निर्धारित समयानुसार साक्षात्कार हेतु उपस्थित होवें मेहमान प्रशिक्षकों की निर्धारित योग्यता एवं अनुभव का विवरण निम्नानुसार है, सम्मुख दर्शाये गये योग्यता एवं अनुभव के ना होने के स्थिति में अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु पात्र नहीं होंगे।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी जिला - रायपुर
(छ०ग०शासन कौशल विकास, तकनीकि शिक्षा एवं रोजगार विभाग)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 05 पद
रिक्त पदों के नाम - Solar Pump Technician,Micro Irrigation Technician,Assistant Electrician,CCTV Installation(Electronics & Hardware) Technician,IT-ITES (Domestic IT Helpdesk Attendant)
विज्ञापन की तिथि - 13 अप्रैल 2023
आवेदन की शुरू तिथि - 13 अप्रैल 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 26 अप्रैल 2023
वेतनमान (सैलरी) - 15000 रुपये
योग्यता / अनिवार्यता -
1. M.Tech. in Civil / Mechanical / Electrical / Instrumentation / Electronics /Electrical and Electronics Eng./ Agriculture engineering with 1 years of Relevant industry Experience (Pump Technician)
(01 UR )
OR B.Tech./BE in Civil/Mechanical/ Electrical/ Instrumentation /Electronics/Electrical and Electronics Eng./ Agriculture engineering
OR
Industry Experience (Pump Technician)
with 2 years of Relevant industry Experience (Pump Technician) Diploma in Electrical, Electronics, Civil, Mechanical, Fitter, Instrumentation, Agriculture engineering with 3 years of Relevant
OR
ITI in Electrical, Electronics, Civil, Mechanical, Fitter, Instrumentation
with 3 years of Relevant industry Experience (Pump Technician)
OR
Certificate in CITS Pass- Electrician & Wireman with 01 year Relevant Industry Experience (Pump Technician)
2. ToT certified Candidate will be Preferred.
1. Master's / Graduate degree in any discipline with 02 years of Relevant industry Experience + 02 years of Teaching Experience. (Master Degree in Computer Science/Information Technology Preferred) 12th Pass with 04 years of years of Relevant industry
OR
Experience + 02 years of Teaching Experience.
05
IT-ITES
Domestic IT Helpdesk Attendant
2. ToT certified Candidate will be Preferred.
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया - कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, धरमपुरा रोड जोरा रायपुर में सरल क्र. 01 से 05 तक के कोर्स हेतु दिनांक 26/04/2023 को निर्धारित समयानुसार साक्षात्कार हेतु उपस्थित होवें
चयन प्रक्रिया -
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी रायपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु मेहमान प्रशिक्षक की अस्थायी नियोजन वाक इन इन्टरव्यू के माध्यम से दिनांक 26/04/2023 को प्रातः 09:30 बजे से कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, धरमपुरा रोड जोरा, रायपुर में किया जाना है। इच्छुक व्यक्ति कोर्स एवं पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी cssda.cg.nic.in में प्रदर्शित कोर्स लिस्ट प्राप्त कर सकते है ।
आवेदन परीक्षा शुल्क -
ST/SC/PWD - 0 रुपये
Ge/OBC - 0 रुपये
नियम एवं शर्तों -
1. उम्मीदवार अपना पंजीयन एवं दस्तावेज सत्यापन निर्धारित समयानुसार कराना होगा। पंजीयन एवं सत्यापन हेतु आवेदक को आवेदन पत्र, मूलदस्तावेज व उसकी स्वप्रमाणित 03 छायांप्रति प्रस्तुत करना होगा।
2. यदि उम्मीदवार एक से अधिक ट्रेड / पद के लिये पात्र है, तो पृथक-पृथक आवेदन करें।
3. पदों की संख्या घटायी, बढ़ायी अथवा समाप्त की जा सकती है।
4. आवेदक का सेक्टरवार पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार समय सारणी :-
5. मेहमान प्रशिक्षक चयन हेतु मेरिट के लिए अंको का निर्धारण निम्नानुसार है:- 50 प्रतिशत अंक तकनीकी योग्यता में प्राप्त प्रतिशत का
> 15 प्रतिशत अंक संबंधित क्षेत्र में TOT / Domain Certification / Platform Certification प्रमाण पत्र संलग्न करने पर।
> 20 प्रतिशत अंक साक्षात्कार हेतु ।
15 प्रतिशत अंक अनुभव का
• 01 वर्ष से 03 वर्ष तक के अनुभव के लिये -05 अंक
• 03 वर्ष से 05 वर्ष तक के अनुभव के लिये 10 अंक ।
• 5 वर्ष से अधिक के अनुभव के लिये 15 अंक
6. अभ्यर्थियों का चयन प्राप्तांक, कार्यनुभव एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा ।
7. चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन सूची / प्रतिक्षा सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिला के वेब पोर्टल पर प्रदर्शित की जावेगी। आवेदन पत्र में दूरभाष क्रमांक / मोबाईल नम्बर उल्लेख करें ताकि संपर्क किया जा सके।
8. चयनित मेहमान प्रशिक्षक को मासिक प्रशिक्षण परिश्रमिक राशि 15000.00 एकमुश्त प्रशिक्षण अवधि में देय होगा, मानदेय राशि केवल प्रशिक्षण अवधि के लिये ही देय होगी, प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर मानदेय की पात्रता नहीं होगी। किन्तु आगामी निरंतर प्रशिक्षण कार्य संचालित होने पर प्रशिक्षक को मानदेय राशि देय होगी। प्रशिक्षण गुणवता एवं नियोजन प्रतिशत के आधार पर कार्य अवधि आगे बढ़ाया जायेगा
9. चयनित मेहमान प्रशिक्षक अभ्यर्थी के संबंधित SSC से TOT सर्टिफाईड नहीं होने के दशा में चयन उपरांत ज्वानिंग दिनांक से 01 माह के भीतर स्वयं के खर्चे पर संबंधित सेक्टर में TOT सर्टिफिकेशन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति निरस्त समझी जावेगी ।
10. चयनित अभ्यर्थी को चयन उपरांत सूचना मिलने के 07 दिवस के भीतर ज्वानिंग लेना अनिवार्य है। अन्यथा चयन स्वमेव निरस्त माना जावेगा एवं प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका दिया जावेगा।
11. आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। इसमें आरक्षण संबंधी कोई नियम लागू नहीं होंगे। मूल निवासी एवं रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाणपत्र संलग्न करें।
12. उपरोक्त पदों पर भर्ती पूर्णतः अस्थायी है तथा राज्य कार्यालय से प्राप्त प्रशिक्षण लक्ष्य पर निर्भर करता है। उपरोक्त पद के विरूद्ध यदि शासन द्वारा नियमित / स्थानांतरित / संविदा नियुक्ति की जाती है तो संबंधित मेहमान प्रशिक्षक की यह नियुक्ति स्वयमेव समाप्त हो जावेगी।
13. चयनित मेहमान प्रशिक्षक को प्रशिक्षण कार्य के अतिरिक्त हितग्राहियों का मोबलाईजेशन, उनका काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण उपरांत उत्तीर्ण प्रशिक्षण का 03 माह के भीतर प्लेसमेंट कराने का कार्य करना होगा।
14. चयनित मेहमान प्रशिक्षक को प्रशिक्षण कार्य के अतिरिक्त राज्य एवं जिला कार्यालय से दिये जाने वाले कार्य भी करने होंगे।
15. संबंधित सेक्टर में प्रशिक्षण संचालन नहीं होने की दशा में नोटिस देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।
16. चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण मानदेय के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का भत्ता / सुविधा देय नहीं होगा एवं शासकीय अवकाश के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के अवकाश की पात्रता नहीं होगी।
17. चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराने हेतु 31 मार्च 2024 तक के लिए ही आमंत्रित किया जा रहा है। निर्धारित सेक्टर में कोर्स के प्रशिक्षण कार्य निरंतर चलने व कार्य कुशलता के आधार पर कार्यअवधि बढ़ाई जावेगी।
18. शासकीय / अर्द्धशासकीय / निजी संस्था का अनुभव मान्य होगा। अनुभव प्रमाण पत्र संस्था के लेटर हेड में संस्था प्रमुख की सील व हस्ताक्षर के साथ होना चाहिए। दिये गये अनुभव की जांच करवायी जायेगी। एवं गलत जानकारी दिये जाने की स्थिति में आवेदन अमान्य किया जावेगा।
19. यदि आवेदक किसी अन्य संस्थान में कार्य कर रहा हो तो संबंधित संस्था से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न करे।
20. मेहमान प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण संतोषप्रद नहीं होने या आचरण संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में सुनवाई का अवसर देते हुए स्पष्ट कारण दर्शाते हुए प्रशिक्षण कार्य में जारी रखने अथवा पृथक करने का निर्णय निदेशक लाईवलीहुड कॉलेज रायपुर द्वारा लिया जावेगा।
21. चयन के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा, भर्ती प्रक्रिया में होने वाले किसी भी वाद विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का सर्वाधिकार कलेक्टर जिला रायपुर को होगा।
आयु-सीमा - न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए
महत्वपूर्ण लिंक -
