इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर, जगदलपुर द्वारा निःशक्तजन / दिव्यांगजन एवं वृद्धजन के कल्याण हेतु बस्तर जिला के जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायतों में गांव-गांव जाकर फिजियोथेरेपी ऑन व्हील सेवा के संचालन अन्तर्गत इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से फिजियोथेरेपिस्ट के 02 पदों पर अस्थाई नियुक्ति हेतु Walk-In-Interview का आयोजन दिनांक 24.04.2023, दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से अपर कलेक्टर कक्ष, कार्यालय कलेक्टर, जिला बस्तर, जगदलपुर में किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संलग्न निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र पूर्ण कर मूल प्रमाण पत्र एवं अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक-इन-इंटरव्यू स्थल में उपस्थित होंवे स्पीड पोस्ट रजिस्टर्ड पोस्ट, साधारण डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जावेगा।
Walk-In-Interview हेतु निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। विज्ञापित रिक्त पदों की जानकारी दिशा-निर्देश एवं आवेदन का प्रारूप कार्यालय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर (कक्ष क्रमांक S-33, द्वितीय तल, कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर) के सूचना पटल एवं जिले की अधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in पर देखा जा सकता है।
विभाग का नाम - कार्यालय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर (छ०ग०)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 02 पद
रिक्त पदों के नाम - Solar Pump Technician,Micro Irrigation Technician,Assistant Electrician,CCTV Installation(Electronics & Hardware) Technician,IT-ITES (Domestic IT Helpdesk Attendant)
विज्ञापन की तिथि - 10 अप्रैल 2023
आवेदन की शुरू तिथि - 10 अप्रैल 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 24 अप्रैल 2023
वेतनमान (सैलरी) - 15000 रुपये
योग्यता / अनिवार्यता -
Bachelor's Degree In Physiotherapy (B.P.T.) छ०ग० फिजियोथेरेपी परिषद में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया - संलग्न आवेदन पत्र निर्धारित भरी हुई पूर्ण जानकारी के साथ अभ्यर्थियों का पंजीयन
स्थल:- कार्यालय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बस्तर ( कक्ष क्रमांक S-33. द्वितीय तल, कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कलेक्टर
कार्यालय जगदलपुर)
चयन प्रक्रिया -
साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा / मेरिट प्रक्रिया :- पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर लिया जावेगा।
• उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक का 60 प्रतिशत एवं साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा हेतु 40 अंक / प्रतिशत अंक) लिया जावेगा। जिसके अनुसार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
आवेदन परीक्षा शुल्क -
ST/SC/PWD - 0 रुपये
Ge/OBC - 0 रुपये
नियम एवं शर्तों -
1. फिजियोथेरेपिस्ट के अनारक्षित 02 पद में 01 पद मुक्त व 01 पद महिला हेतु है जिसमें 01 पद महिला हेतु यदि पात्र महिला अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं तो उस स्थिति में पात्र पुरूष अभ्यर्थी को उक्त पद हेतु लिया जा सकेगा।
2. विज्ञापित पद हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप व उक्त पद की भर्ती के संबंध में सामान्य शर्तें व दिशा निर्देश जिले की अधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in में देखी व डाउनलोड की जा सकेगी।
3. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र पूर्ण कर मूल प्रमाण पत्र एवं अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों (01 सेट) के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक-इन-इंटरव्यू स्थल में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, साधारण डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जावेगा। साथ ही निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
4. आवेदन पत्र के साथ संलग्न समस्त प्रमाण पत्रों को स्वप्रमाणित किया जाना अनिवार्य होगा।
5. वॉक-इन-इंटरव्यू दिनांक तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यताएं तथा पंजीयन ही मान्य होगी।
6. छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जावेगा। छ0ग0 के मूल निवासी होने के संबंध में सक्षम अधिकारी के द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
7. छ0ग0 राज्य से योग्य उम्मीदवार नहीं पाये जाने की स्थिति में राज्य से बाहर के उम्मीदवार के आवेदनों पर विचार किया जावेगा।
8. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
9. निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप छानबीन के उपरान्त अभ्यर्थियों की सूची दावा आपत्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू दिनांक को ही कार्यालय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर (कक्ष क्रमांक S-33, द्वितीय तल, कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर) के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी ।
10. आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयु में शासन के नियमानुसार छूट का प्रावधान होगा।
11. फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर अस्थाई रूप से चयनित व्यक्ति मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण हेतु नियोक्ता को आवेदन / न्यायालय में याचिका दायक नहीं करेगा।
12. यह भर्ती पूर्णतः अस्थाई होगी जो कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर, जगदलपुर के अधीन होगी।
16. साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा / मेरिट प्रक्रिया :- पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर लिया जावेगा।
• उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक का 60 प्रतिशत एवं साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा हेतु 40 अंक / प्रतिशत अंक) लिया जावेगा। जिसके अनुसार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
17. चयनित व्यक्ति को कार्य पर रखे जाने संबंधी पत्र / नियुक्ति आदेश प्राप्ति होने के पश्चात् निर्धारित अवधि में कर्तव्य स्थल में उपस्थित होना पड़ेगा, अन्यथा नियुक्ति स्वयमेव निरस्त माना जाकर मेरिट सूची के अगले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी और अलग से आवेदक को इसकी कोई औपचारिक सूचना नहीं दी जावेगी।
18. चयनित होने पर उपस्थिति के समय निम्न अभिलेखों की मूलप्रति एवं 01 सेट छायाप्रति (स्वसत्यापित हो) के साथ अभ्यर्थी को उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल दस्तावेजों एवं 01 सेट छायाप्रति (स्वसत्यापित हो) के साथ उपस्थित नहीं होने पर चयन स्वयमेय निरस्त हो जायेगा।
10 वीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची
12 वीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची
बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी की अंकसूची व सर्टिफिकेट
छ०ग० फिजियोथेरेपी काउंसिल में जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
छ०ग० राज्य का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
19. विज्ञापन तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य होगा अन्यथा आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिया जायेगा तथा इस संबंध में कोई दावा आपत्ति मान्य नहीं किया जावेगा।
20. दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थियों को एक निश्चित समय दिया जायेगा। आवेदन / सूची में त्रुटियों की स्थिति में गठित समिति दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्णय लेगी तथा उसके पश्चात् किसी भी दावा आपत्ति निराकरण एवं पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगी एवं दावा-आपत्ति के तिथि के पश्चात् किसी भी दावा-आपत्ति को स्वीकार / मान्य नहीं किया जावेगा एवं विज्ञापन की अंतिम तिथि के पश्चात् जारी कोई भी दस्तावेज स्वीकार / मान्य नहीं किया जावेगा।
21. शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारों को अपने नियोक्ता संस्था से आपत्ति
प्रमाण पत्र की प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
22. साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को अपने साथ पहचान पत्र (वोटर आई-डी / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि) लाना अनिवार्य होगा।
23. कार्य पर रखे जाने की अधिकतम अवधि नियुक्ति तिथि से 06 माह (छः माह ) तक के लिए होगी। कार्य योग्यता, कार्य क्षमता एवं व्यवहार तथा विभाग के आवश्यकता के आधार पर एवं चयनित व्यक्ति की उपयुक्तता का आंकलन कर सेवा आगे बढ़ाने का निर्णय कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर, जगदलपुर द्वारा लिया जा सकेगा, अन्यथा चयनित व्यक्ति की सेवा समाप्ति स्वयमेय समाप्त मानी जावेगी।
24. ऐसे अभ्यर्थी जिनकी सेवा अनुशासनहीनता / वित्तीय अनियमितता / अनुचित व्यवहार के कारण समाप्त की गई हो चाहे वह किसी भी पद पर रहे हों उन्हें अपात्र उम्मीदवारों की श्रेणी में रखा जावेगा।
25. चयन उपरान्त चयनित उम्मीदवार को ज्वाइनिंग के समय 50 रूपये के स्टाम्प में अनुबंध पत्र (बॉण्ड) भरकर देना अनिवार्य होगा।
26. उक्त पद अस्थानान्तरणीय होगी तथा नियुक्ति आदेशानुसार पद स्थापना स्थल में उपस्थिति देना एवं मुख्यालय में निवास करना अनिवार्य होगा।
27. दावा आपत्ति, मेरिट सूची एवं चयन सूची आदि कार्यालय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर (पता कक्ष क्रमांक S-33, द्वितीय तल, कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर) के सूचना पटल पर देखी जा सकेगी । अन्य किसी माध्यम से पृथक से कोई सूचना नहीं दिया जायेगा।
28. योग्य उम्मीदवार नहीं होने की दशा में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर द्वारा भर्ती निरस्त कर पुनः विज्ञापन प्रकाशित कराया जा सकता है।
29. चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि उम्मीदवार द्वारा किसी प्रकार का दबाव डाला या डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जायेगा तथा इस संबंध में कोई दावा मान्य नहीं किया जायेगा।
30. साक्षात्कार / कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अन्यर्थियों को कोई व्यय का भुगतान नहीं किया जायेगा।
31. अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों के संबंध में उम्मीदवारों को कोई सूचना नहीं दी जावेगी। ऐसे आवेदन अमान्य कर दिये जायेंगे।
32. उपरोक्त पद पर भर्ती के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्याओं के निराकरण पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बस्तर द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
आयु-सीमा - आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयु में शासन के नियमानुसार छूट का प्रावधान होगा।
महत्वपूर्ण लिंक -
