कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य आयुष सोसायटी, राष्ट्रीय आयुष मिशन संचालनालय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) का पत्र क्रमांक /65/02/रा.आ.मि. / 2022/3067 रायपुर दिनांक 25.08.2022 द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार, में योग प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति किये जाने की अनुमति प्रदान की गई है। फलस्वरूप जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में प्रतिदिन योगाभ्यास कराने हेतु योग प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिये गए विवरण अनुसार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में दिनांक 18.04.2023 तक, स्थान- कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, कक्ष कमांक – 90, प्रथम तल, संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के नाम से रजिस्ट्री / स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करें। सीधे तौर पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं की जावेगी। निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जावेगा।
विभाग का नाम - कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, बलौदाबाजार (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 14 पद
रिक्त पदों के नाम - योग सहायक (संविदा)
योग प्रशिक्षक कुल 14 रिक्त पद निम्नानुसार
1. शासकीय आयुर्वेद औषधालय देवसुन्द्रा
2. शासकीय आयुर्वेद औषधालय खम्हरिया
3. शासकीय आयुर्वेद औषधालय डमरू
4. शासकीय आयुर्वेद औषधालय रावन
5. शासकीय आयुर्वेद औषधालय मोहरा
6. शासकीय आयुर्वेद औषधालय दतरेंगी
7. शासकीय आयुर्वेद औषधालय कसडोल
8. शासकीय आयुर्वेद औषधालय रिकोकला
9. शासकीय आयुर्वेद औषधालय टुण्ड्रा 10. शासकीय आयुर्वेद औषधालय परसाडीह
11. शासकीय आयुर्वेद औषधालय सहिला 12. शासकीय आयुर्वेद औषधालय सिरियाडीह
13. शासकीय आयुर्वेद औषधालय दामाखेडा
14. शासकीय आयुर्वेद औषधालय निपनिया
विज्ञापन की तिथि - 29 मार्च 2023
आवेदन की शुरू तिथि - 29 मार्च 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 18 अप्रैल 2023
वेतनमान (सैलरी) - 8,000 रुपये
योग्यता / अनिवार्यता -
शासकीय अथवा शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया - इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिये गए विवरण अनुसार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में दिनांक 18.04.2023 तक, स्थान- कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, कक्ष कमांक – 90, प्रथम तल, संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.)
चयन प्रक्रिया -
1. उक्त पद पर चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा।
2. नियुक्त कर्मचारी की सेवायें "मानव संसाधन नीति वर्ष 2019" के तहत शासित होगी।
3. मासिक समेकित एकमुश्त संविदा वेतन रु. 8000.00 (रू. आठ हजार मात्र /-) देय होगा।
3. संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए की जावेगी।
4. राज्य शासन की स्वीकृति अनुरूप तथा विभाग की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए संविदा पर नियुक्ति की उपयुक्तता का आंकलन कर नवीनकरण किया जा सकेगा।
आवेदन परीक्षा शुल्क -
ST/SC/PWD - 0 रुपये
Ge/OBC - 0 रुपये
नियम एवं शर्तों -
1. उक्त पद राष्ट्रीय आयुष मिशन के मानदेय अधिकतम 8000 /- रुपये (प्रतिमाह ) पर प्रशिक्षक का चयन किया जाना है।
2. जिले के स्थानीय व्यक्ति को प्राथमिकता दी जायेगी।
3. आवेदन हेतु न्युनतम 18 वर्ष के बेरोजगार व्यक्ति ही पात्र होंगे।
4. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण होना है।
5. योग प्रशिक्षक हेतु आवश्यक योग्यता प्रदर्शित करने वाला शासन से मान्यता प्राप्त संस्था का प्रमाण पत्र भी आवेदक को प्रस्तुत करना होगा।
6. दिनांक 18.04.2023 तक उपरोक्तानुसार आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
7. आवेदन पत्र संयुक्त जिला कार्यालय भवन कक्ष क्रमांक 90 जिला आयुर्वेद अधिकारी प्रथम तल में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
8. आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश हेतु जिले के वेबसाईट www.balodabazar.gov.in का अवलोकन कर सकते है।
9. आरक्षण का मामला माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित है एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाई गई है। अतः उस पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयु-सीमा - दिनांक 01.01.2023 को 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जावेगी।
महत्वपूर्ण लिंक -
