Type Here to Get Search Results !

MPPSC Various Vacancy 2023 | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग नई भर्ती 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग अंतर्गत निम्नानुसार पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं-


विभाग का नाम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेन्सी क्षेत्र, इन्दौर (मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग अंतर्गत तकनीकी पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन 2023)



रिक्त पदों की संख्या  - कुल 181 पद 



रिक्त पदों के नाम  -  

प्राचार्य प्रथम श्रेणी

शैक्षणिक अर्हता :-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में उपाधि या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मण्डल या बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

अनुभव :-
किसी तकनीकी शिक्षा या शासकीय / अर्द्धशासकीय, संगठन / निमार्ण कार्य विभागों या भारत सरकार द्वारा यथा परिभाषित वृहद् एवं मध्यम उद्योगों में कार्य करने का व्यवहारिक अनुभव उपधि धारक के लिए 02 वर्ष तथा डिप्लोमा धारक के लिए 07 वर्ष।


उप संचालक

शैक्षणिक अर्हता :-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में उपाधि या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मण्डल या बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

अनुभव :-
किसी तकनीकी शिक्षा या शासकीय / अर्द्धशासकीय, संगठन / निमार्ण कार्य विभागों या भारत सरकार द्वारा यथा परिभाषित वृहद् एवं मध्यम उद्योगों में कार्य करने का व्यवहारिक अनुभव उपधि धारक के लिए 02 वर्ष तथा डिप्लोमा धारक के लिए 07 वर्ष।



प्राचार्य द्वितीय श्रेणी

शैक्षणिक अर्हता :-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में उपाधि या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मण्डल
या बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

अनुभव :-
डिप्लोमा धारक के लिये किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा/प्रशिक्षण संस्थानों या किसी शासकीय/अर्द्ध शासकीय संगठन/निर्माण कार्य विभागों या भारत सरकार द्वारा यथा परिभाषित वृहद् एवं मध्यम उद्योगों में कार्य करने का 05 वर्ष का व्यवहारिक अनुभवा


सहायक संचालक (तकनीकी)


शैक्षणिक अर्हता :-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में उपाधि या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मण्डल या बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

अनुभव :-
डिप्लोमा धारक के लिये किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा/प्रशिक्षण संस्थानों या किसी शासकीय/अर्द्ध शासकीय संगठन / निर्माण कार्य विभागों या भारत सरकार द्वारा यथा परिभाषित वृहद् एवं मध्यम उद्योगों में कार्य करने का 05 वर्ष का व्यवहारिक अनुभव।



विज्ञापन की तिथि - 13 मार्च 2023


आवेदन की शुरू तिथि  - 03 अप्रैल 2023


आवेदन की अंतिम तिथि -  02 मई 2023


वेतनमान (सैलरी)   -  67,000  से 206900 रुपये तक



योग्यता / अनिवार्यता  - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में उपाधि या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मण्डल
या बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -   1. आवेदन-पत्र केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन पत्र दिनांक 03.04.2023 (दोपहर 12:00 बजे) से 02.05.2023 (दोपहर 12:00 बजे) तक www.mponline.gov.in तथा www.mppsc.mp.gov.in पर भरे जा सकते है।

2. अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 250 + 50 रुपये

Ge/OBC - 500 + 50 रुपये

पोर्टल शुल्क - 50 रुपये



नियम एवं शर्तों - 

1.विज्ञापन के संदर्भ में समस्त आवश्यक सूचनाएँ संशोधन आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। अतः समस्त अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करें तथा उपलब्ध सूचनाओं का लाभ लें। आयोग द्वारा इस संदर्भ में प्राप्त E-mail Address / पत्राचार / दूरभाष संदेश के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

2. आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अर्हता, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं अन्य समस्त दस्तावेजों का संधारण नहीं किया जाता है। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वप्रमाणित दस्तावेजों का मूल दस्तावेजों से मात्र मिलान का कार्य आयोग द्वारा साक्षात्कार के समय किया जाता है। अंतिम चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों एवं प्रतीक्षासूची में नामांकित अभ्यर्थियों के समस्त दस्तावजों को चयन सूची अनुसार विभागों को प्रेषित कर दिया जाता है। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य विभाग द्वारा नियुक्ति के पूर्व किया जाता है। अतः अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जानकारी आयोग द्वारा उपलब्ध करवायी जाना संभव नहीं है। इस संदर्भ में आयोग द्वारा किसी प्रकार का पत्राचार मान्य नहीं किया जाएगा। सूचना के अधिकार के अंतर्गत इस संदर्भ में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अंतरित किया जाएगा।

3. आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के संबंध में समय-समय पर दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाते हैं, जिसमें स्पष्टत: परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी को कौन-कौन सी सामग्री लाना वर्जित रहती है अतएव औचित्यहीन जिज्ञासाओं के संबंध में किसी भी माध्यम से प्राप्त अभ्यावेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

4. प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के अतिरिक्त अन्य कोई भी अभ्यर्थियों की औचित्यहीन जिज्ञासाओं के संबंध में किसी भी माध्यम से प्राप्त को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

5. विज्ञापन के संदर्भ में आवश्यक सूचनाएँ तथा परीक्षा के परिणाम केवल आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in एवं रोजगार और निर्माण समाचार-पत्र में प्रकाशित किए जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरते समय दिए गए E-mail Address तथा मोबाइल नम्बर पर E-mail तथा SMS द्वारा आवश्यक होने पर सूचना दी जा सकेगी। अभ्यर्थी आवश्यक सूचनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र पर विहित स्थान पर अपने E-mail Address तथा मोबाइल नम्बर का अवश्य उल्लेख करें तथा आयोग की वेबसाइट का निरन्तर अवलोकन करते रहें।

6.आयोग की परीक्षा और चयन प्रणाली निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रणाली को विफल कर किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की संभावना नहीं है। अतः किसी भी व्यक्ति द्वारा सीधे या किसी अन्य के माध्यम से लाभ पहुंचाने का दावा किया जाता है तो ऐसा व्यावहारिक रूप से असंभव है। अतः ऐसे व्यक्ति के बहकावे में न आएं और उस व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आयोग को अविलम्ब प्रदान कर दें ताकि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध समुचित कार्यवाही की जा सके। सूचना देने वाले का नाम तथा पता गोपनीय रखा जाएगा।


आयु-सीमा -  1.आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी।

2. आयु की गणना हेतु वही जन्मतिथि मान्य होगी जो अभ्यर्थी की 10 वीं (High School) की अंकसूची में अंकित है। अतः अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र मे उक्त अंक सूची में उल्लेखित नाम, पिता का नाम तथा जन्मतिथि का ही उल्लेख करें।



महत्वपूर्ण लिंक -

विभागीय ऑनलाइन लिंक


फेसबुक ग्रुप लिंक


टेलीग्राम ग्रुप लिंक 


व्हाट्सएप ग्रुप लिंक



व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए सम्पर्क जरूर करें 6267967989





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad