कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)
समय-सीमा का विवरण
/ दुर्ग, दिनांक 13 मार्च 2023
1. निविदा प्राप्त करने की प्रारंभिक तिथि - दिनांक 15.03.2023 कार्यालयीन समय से (सिर्फ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग की www.govtitidurg.org एवं जिला दुर्ग के एन.आई.सी. की वेबसाईट www.durgnic.in में)
2. निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 29.03.2023 समय दोपहर 12:00 बजे तक
3. निविदा जमा करने की प्रारंभिक तिथि दिनांक 15.03.2023 कार्यालयीन समय से
4. निविदा जमा करने की अंतिम तिथि-दिनांक 29.03.2023 समय दोपहर 02:00 बजे तक
5. निविदा जमा करने का स्थान कार्यालय प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिन कोड - 491001
6. खोलने की तिथि दिनांक 29.03.2023 समय दोपहर 03:00 बजे
निविदा हेतु फीस का विवरण
1. निविदा शुल्क रू. 1500.00 (अक्षरी एक हजार पांच रूपये मात्र) डिमांड ड्राफ्ट के रूप में।
2 . अमानत राशि (ईएमडी) रू. 15000.00 ( अक्षरी - पन्द्रह हजार रूपये मात्र) डिमांड ड्राफ्ट के रूप में।
3. सिक्युरिटी डिपॉजिट रू. 39000.00 ( अक्षरी उनतालिस हजार रूपये मात्र) प्रति संस्था, फिक्स्ड डिपॉजिट या बैंक गारंटी के रूप में।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का नाम जहां सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता है
क. 01 संस्था का नाम
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग
02 संस्था का नाम
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, धमधा
टीप- सुरक्षा गार्ड आवश्यकतानुसार रखे जायेंगे।
निविदा शुल्क
1. निविदा शुल्क रू.1500.00 ( अक्षरी एक हजार पांच सौ रूपये मात्र) होगी।
2 निविदा शुल्क बैंक (परिशिष्ट-1 में उल्लेखित ) द्वारा जारी Principal Industrial Training Institute Durg Distt. Durg " के नाम से डिमांड ड्राफट के रूप में देय होगा (चेक या कोई अन्य माध्यम स्वीकार्य नहीं होगा)
3 निविदा निरस्त अथवा अस्वीकृत होने पर निविदा शुल्क राशि रू.1500.00 ( अक्षरी एक हजार पांच सौ रूपये मात्र) वापस नही होगी।
अमानत राशि (ईएमडी)
1.EMD की राशि रू. 15000.00 (अक्षरी- पन्द्रह हजार रूपये मात्र) होगी।
2.अमानत राशि (ईएमडी) बैंक (परिशिष्ट-1 में उल्लेखित )द्वारा जारी "Principal Industrial Training Institute Durg Distt. Durg " के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के रूप में देय होगा। (चेक या कोई अन्य माध्यम स्वीकार्य नहीं होगा)
3.सफल निविदाकार की अमानत राशि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग (छ0ग0) में निविदा अवधि पूर्ण होने तक जमा रहेगी, निविदा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण होने एवं कोई भी अदाएगी शेष न रहने पर वापस की जावेगी। शेष असफल निविदाकर्ताओं की निविदा अमानत राशि (ईएमडी) रु. 15000.00 (अक्षरी- पंन्द्रह हजार रूपये मात्र) निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 दिन के भीतर व्याज मुक्त लौटाई जावेगी।
4. सफल निविदाकार सुरक्षा गार्ड एजेंसी के द्वारा सिक्युरिटी डिपॉजिट निर्धारित समय में जमा नहीं करने की स्थिति में निविदा अमानत राशि (ईएमडी) राजसात कर ली जायेगी तथा पुनः नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
5. निविदा शुल्क रू. 1500.00 ( अक्षरी एक हजार पांच सौ रूपये मात्र) एवं निविदा अमानत राशि (ईएमडी) रु.15000.00 ( अक्षरी पन्द्रह हजार रूपये मात्र) अलग-अलग होना चाहिये, एक ही ड्राफ्ट में नही होना चाहिये अर्थात 16500.00 (अक्षरी- सौलह हजार पांच सौ रूपये मात्र) का नहीं होना चाहिये।
6. ईएमडी वापस प्राप्त करने की जवाबदारी स्वयं निविदाकार की होगी।
निविदा की समयावधि
अनुबंध के अनुसार निविदा 11 माह के लिए मान्य होगी। निविदा काल अनुबंध दिनांक से ग्यारह माह के लिए प्रभावी होगा तथा कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर एक माह का नोटिस देकर अनुबंध समाप्त किया जा सकेगा कार्य संतोषजनक पाए जाने पर संस्था की सुरक्षा गार्ड रखने के लिये बनाये गये तत्कालीन समिति की अनुशंसा पर सुरक्षा व्यवस्था की निविदा आगामी वर्ष के लिए फर्म के आवेदन पर बढ़ाई जा सकेगी। किन्तु बढ़े हुए वर्ष हेतु निविदा पूर्व अनुबंधित निविदा दर में अधिकतम 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मान्य हो सकती है परन्तु निविदा की कुल अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं की जा सकेगी दर में वृद्धि करने या नहीं करने का अधिकार नोडल / प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग के पास स्वतंत्र रहेगा।
निविदा जमा करने की अंतिम तिथि
निर्धारित प्रपत्र एवं संलग्नक मोहर बंद लिफाफे में जिसके ऊपर "सुरक्षा गार्ड हेतु निविदा वर्ष 2023 अंकित कर प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग (छ0ग0) के कार्यालय में दिनांक 29.03.2023 समय दोपहर 02:00 बजे तक जमा की जा सकती है। निर्धारित समयावधि पश्चात कोई भी निविदा स्वीकार नहीं की जावेगी डाक में होने वाले विलंब हेतु कार्यालय उत्तरदायी नहीं होगा विशेष परिस्थितियों में प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग (छ0ग0) के पास निविदा जमा करने की अंतिम तिथि बढाये जाने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। निविदाकार फर्म के निविदा प्रपत्र के प्रत्येक पृष्ठ एवं संलग्नक पर हस्ताक्षर एवं सील अंकित होना आवश्यक है तथा निविदा स्पष्ट एवं सुवाच्य होनी चाहिए। काटछाट की गई एवं अपूर्ण निविदा अस्वीकृत की जा सकेगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित फर्म का होगा।
निविदा का परीक्षण एवं चयन
1. विज्ञप्त निविदा परीक्षण चार स्तरीय होगी जो क्रमश: निविदा शुल्क का लिफाफा, निविदा अमानत राशि का लिफाफा तकनीकी निविदा का लिफाफा एवं वित्तीय निविदा दर का लिफाफा को खोलकर की जावेगी।
2. सर्वप्रथम (प्रथमतः ) जिन निविदाकर्ताओं की निर्धारित निविदा शुल्क प्राप्त होगी, उन्हीं फर्म की अमानत राशि का लिफाफा खोलने के लिए योग्य माना जावेगा।
3. तत्पश्चात् (द्वितीयत) जिन निविदाकर्ता फर्मों से अमानत राशि प्राप्त होगी, उन्हीं फर्म की तकनीकी निविदायें खोलने के लिए योग्य माना जावेगा। जिन निविदाकर्ताओं द्वारा निर्धारित प्रारूप एवं राशि की अमानत राशि जमा नहीं की जावेगी उन्हें अयोग्य मानकर उनके द्वारा जमा शेष निविदायें (जैसे तकनीकी एवं वित्तीय निविदा की लिफाफे ) यथावत जमा कर लिए जायेंगे।
4. तत्पश्चात् (तृतीयत) जो निविदाकर्ता फर्म, तकनीकी निविदा में सफल हुए होंगे, उन्हीं निविदाकर्ताओं की वित्तीय निविदाऐं खोली जाएगी सुरक्षा गार्ड रखने के लिये बनाये गये समिति के सदस्यों द्वारा सभी निविदाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया जाएगा तथा चाहे गए सभी अभिलेखों के विश्लेषण के आधार पर निविदाकर्ता फर्म को तकनीकी निविदा में अर्ह पायी गई निविदा को तकनीकी निविदा में सफल माना जाएगा। जो निविदाकर्ता तकनीकी निविदा में असफल होंगे, उनकी वित्तीय निविदायें नहीं खोली जायेगी तथा उन्हें निरस्त करते हुए यथावत जमा कर लिया जावेगा।
5. अंत में (चतुर्थत) तकनीकी निविदा में सफल होने वाले निविदाकर्ताओं के वित्तीय निविदायें खोली जाएगी एवं उनका विश्लेषण कर अहं पायी गई वित्तीय निविदाओं में से जिन निविदाकर्ता की वित्तीय निविदा दर न्यूनतम होगी, उन्हें चयनित किया जावेगा।
6. यदि एक से अधिक निविदाकर्ता की दरें बराबर होंगी तो उस स्थिति में जिस निविदाकार को शिक्षण संस्थाओं में सुरक्षा व्यवस्था का कार्यानुभव अधिक होगा उसे प्राथमिकता दी जावेगी।
7. किसी भी स्तर में निविदा के असफल होने का संपूर्ण उत्तरदायित्व स्वयं निविदाकर्ता फर्म की होगी।
8 प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग (छ0ग0) को अधिकार होगा कि वह न्यूनतम / अधिकतम दर वाली फर्म को यदि वह उचित समझता है तो बिना किसी कारण बताये स्वीकृत / अस्वीकृत कर सकेगा तथा इस संबंध में प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग (छ०ग०) का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। निविदा में उल्लेखित कार्यक्षेत्र में बगैर सूचना के किसी भी समय परिवर्तन करने या निविदा निरस्त करने का अधिकार प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग (छ०ग०) के पास सुरक्षित है।
9. उपरोक्त समस्त बिन्दु सभी निविदाकर्ताओं को अनिवार्यत लागू एवं मान्य होंगे।
संस्था से अनुबंध की शर्ते
1. सफल / चयनित निविदाकार सुरक्षा गार्ड एजेंसी को निविदा में उल्लेखित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं जिला दुर्ग के प्राचार्य / संस्था प्रमुख (अनुबंधकर्ता ) के साथ रू 100.00 मात्र ( अक्षरी - सौ रूपये मात्र) के नॉन ज्युडिशियल स्टाम्प पेपर पर अनुबंध करना अनिवार्य होगा जिसका व्यय निविदाकर्ता को स्वयं वहन करना होगा।
2 अनुबंध ग्यारह माह के लिए होगा एवं यदि आवश्यक हो तो अनुबंध का नवीनीकरण प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग के द्वारा ही संपादित किया जावेगा। सुरक्षा एजेंसी के द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किये जाने पर या शिकायतें प्राप्त होने पर अनुबंध
3 समाप्त करने का अधिकार प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग को होगा, जो अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
पात्रता की शर्तें
1. निविदाकर्ता छत्तीसगढ़ राज्य आधारित होना चाहिए तथा उनका छत्तीसगढ़ राज्य में एक स्थापित कार्यालय पर्याप्त कर्मचारियों के सहित अपना व्यवसाय संचालित होना चाहिए। निविदाकर्ता का कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत होना अनिवार्य है (प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति सलग्न करें )
2. उन्हीं एजेंसी अथवा निविदाकार की निविदा मान्य की जावेगी, जो निम्नानुसार पात्रता रखते हो-
(अ) जिसने शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय संस्थान में न्यूनतम 03 वर्ष का सुरक्षा संबंधितकार्य किया हो 2 तथा किसी एक कार्यादेश की न्यूनतम क्षमता 10 सुरक्षा कर्मी की हो (साक्ष्य हेतु दस्तावेज संलग्न करें)
(ब) एजेंसी की वार्षिक टर्न ओव्हर पिछले 03 वर्षों में न्यूनतम 20 लाख रूपये प्रतिवर्ष का हो। (सत्यापित दस्तावेज सलग्न करें) (परिशिष्ट - 02 )
निविदाकर्ता को छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में पंजीकृत होना अनिवार्य है तथा Private Security Agencies (Regulation) Act (PSARA) का जीवित लाइसेंस होना अनिवार्य है एवं (PSARA) लाइसेंस की वैधता कम से कम आगामी 03 वर्ष का होना चाहिए (प्रमाण हेतु सत्यापित छायाप्रति संलग्न करें)
निविदाकर्ता को Employees Provident Fund (EPF) के प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होना चाहिए तथा वैध भविष्य निधि पंजीकरण संख्या होना चाहिए (प्रमाण हेतु सत्यापित छायाप्रति संलग्न करे)
