राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले में संचालित एकलव्य आदर्श अवासीय विद्यालयों कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आनॅलाईन के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
वर्ष 2023-24 में इन विद्यालयों के कक्षा 6 वीं में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के संबंध में आनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने संबंधी तिथियाँ निम्नानुसार है
1 ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि -
27 फरवरी 2023
2 ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि -
20 मार्च 2023 (रात्रि 12.00 बजे तक)
3 ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार -
21 मार्च से 27 अप्रैल 2023 तक (रात्रि 12.00 बजे
4 प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा तिथि -
23 अप्रैल 2023 दिन रविवार प्रातः 10 बजे से 12.00 बजे तक
ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने हेतु लिंक -
www.eklavya.cg.nic.in
उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते है।
प्रतिलिपि:-
1. आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नया रायपुर की ओर सूचनार्थ प्रेषित
2. कलेक्टर जिला गरियाबंद की ओर सादर सूचनार्थ प्रेषित
3. जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला गरियाबंद की ओर सूचनार्थ प्रेषित कर लेख है कि कृपया स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
4. जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गरियाबंद की ओर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित
5. विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद / मैनपुर / छुरा/देवभोग/फिंगेश्वर की ओर सूचनार्थ प्रेषित
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए सम्पर्क जरूर करें 6267967989
