Type Here to Get Search Results !

CG District Balrampur Vacancy 2023 | कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

छ.ग. शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर का पत्र क्र. 1900/एफ-02 / 04 / WDC 2.0 / 2015 / 14-2 रायपुर दिनांक 28/09/2022 में दिये गए निर्देशानुसार WDC-PMKS


Y 2.0 अंतर्गत प्रत्येक माईकोवाटरशेड कमेटी में सचिव माईकोवाटरशेड (संविदा) के एक पद पर भर्ती हेतु वर्ष 2021-22 में जिले के 02 विकास खण्ड में कुल 02 परियोजना स्वीकृत हैं अतएव निम्नानुसार माईक्रोवाटर शेड मे सचिव (संविदा) पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है-




विभाग का नाम कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)


रिक्त पदों की संख्या  - कुल 15 पद 



रिक्त पदों के नाम  -   मा. वा. शेड समिति (सचिव माईकोवाटरशेड)



विज्ञापन की तिथि   -  06 मार्च 2023


आवेदन की शुरू तिथि  -   06 मार्च 2023


आवेदन की अंतिम तिथि  - 21 मार्च 2023



वेतनमान (सैलरी)  -  5,000 रुपये तक



योग्यता / अनिवार्यता  -   (अ) 12 वीं पास।
(ब) माईको वाटरशेड क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम / ग्राम पंचायत का निवासी एवं कम्प्यूटर में अनुभव को प्राथमिकता दी जावेगी


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -  आवेदन दिनांक 21.03.2023 को सायं 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, उप संचालक कृषि, कृषि विभाग बलरामपुर (छ.ग.) पिन कोड - 497119 में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए।



आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 0 रुपये

Ge/OBC - 0 रुपये




नियम एवं शर्तों -
1. संविदा नियुक्ति छ.ग. शासन संविदा नियम 2012 में निहित शर्तों के अनुसार की जावेगी

2. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।

3. आयु सीमा- आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी। आयु सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छुट संबंधी आदेश / निर्देश नियुक्ति के लिये भी लागू होंगे।

4. नियुक्ति की अवधि संविदा नियुक्ति सामान्यतः एक वर्ष के लिये होगी WCDC आवश्यकता के आधार पर एवं संविदा नियुक्त व्यक्ति की उपयुक्तता का गोपनीय प्रतिवेदन द्वारा आंकलन कर सेवा वृद्धि का निर्णय ले सकेगा। संविदा नियुक्ति की अवधि परियोजना समाप्ति पर संविदा नियुक्ति स्वयंमेव समाप्त मानी जावेगी

5. अवकाश की पात्रता संविदा पर नियुक्त कर्मचारी को प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 18 दिनों का आकस्मिक अवकाश तथा 03 दिनों का ऐच्छिक अवकाश की पात्रता की गणना पूर्ण महीनों के लिये अनुपातिक आधार पर किया जावेगा। गणना में अपूर्ण दिवस को आगामी पूर्ण दिवस से पूर्णाकित किया जावेगा। विश्रामावकाश विभागों में कैलेण्डर वर्ष के तात्पर्य 12 माह की वास्तविक सेवा से लगाया जाएगा।

6. प्रसूति अवकाश- शासन द्वारा संविदा नियुक्त अधिकारी / कर्मचारी के लिये निर्धारित प्रसूति अवकाश की पात्रता होगी।

7. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को अपने परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए संविदा वेतन की कम से कम 10 प्रतिशत राशि जीवन बीमा पेंशन योजना अथवा पी.पी.एफ. में जमा करनी होगी तथा इस बात की सूचना नियुक्ति प्राधिकारी को देनी होगी की कर्मचारी द्वारा किस योजना का वरण किया गया है परन्तु यह प्रावधान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों पर लागू नही होगी।

8. वेतन- उपरोक्त संविदा सेवा में एकमुश्त मासिक मानदेय राशि 5000.00 रू. देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, महगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता इत्यादि नहीं दिया जावेगा तथा संविदा नियुक्ति के अधिन वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नहीं होगी।

9. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को सेवा समाप्ति पश्चात संविदा नियक्ति की हैसियत से जितनी अवधि तक सेवा दी गयी है उस अवधि के लिये किसी भी प्रकार का पेंशन, उपादान, मृत्यु लाभ एवं वित्तीय सहायता की पात्रता नही होगी।

10. आवेदन पत्र के साथ प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किये गये छ.ग. मूल निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।

11. वांछित प्रमाण पत्र एवं अंक सूची स्व प्रमाणित छायाप्रति आवेदन दिनांक 21.03.2023 को सायं 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, उप संचालक कृषि, कृषि विभाग बलरामपुर (छ.ग.) पिन कोड - 497119 में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।

12. व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

13. शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कमचारी को आवेदन पत्र नियोक्ता के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

14. अनुभव प्रमाण पत्र के साथ नियोक्ता का नियुक्ति आदेश पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है अन्यथा अनुभव हेतु निर्धारित अंक प्रदाय किया जाना संभव नही होगा।

15. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन क्रमांक एवं दिनांक उल्लेख करना तथा स्वप्रमाणित छायप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।

16. अपूर्ण, अस्पष्ट एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन पत्रों के संबंध में कोई सूचना नहीं दी जावेगी। ऐसे आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जावेगें।

17. नियुक्ति हेतु सिफारिश कराने वाले किसी भी प्रकार का दबाव डलवाने वाले आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा।

18. उपरोक्त वांछित योग्यता न रखने वाले उम्मीदवार आवेदन न करें ऐसे आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।

19. लिफाफे के ऊपर आवेदित पद एवं परियोजना / विकास खण्ड का नाम अवश्य लिखें।

20. यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक माईक्रोवाटर शेड समिति हेतु आवेदन करना चाहता है तो प्रत्येक माईक्रोवाटर शेड समिति के लिये पृथक-पृथक आवेदन पत्र जमा करना होगा।

21. आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखा दो लिफाफा 25-25 रूपये के डाक टिकट सहित पत्र व्यवहार के लिये संलग्न किया जाना आवश्यक है। 22. किसी भी तरह की विवाद की स्थिति में कलेक्टर सह अध्यक्ष WCDC जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।



आयु-सीमा -  आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी।



महत्वपूर्ण लिंक -



  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad