कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य आयुष सोसायटी, राष्ट्रीय आयुष मिशन संचालनालय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, युनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) का पत्र क्रमांक / 15/02/रा.आ.मि. / 2022 / 3353 रायपुर दिनांक 22.09.2022 द्वारा जिला मुख्यालय पेण्ड्रा में योगा वेलनेस सेंटर हेतु योग सहायक के संविदा पद पर नियुक्ति करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाना है। इक्छुक उम्मीदवार निचे दिये गए निर्देशानुसार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में दिनांक 15/03/ 2023 तक जमा कर सकेंगे। रिक्तयों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार हैं:-
विभाग का नाम - कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला गौरेला- पेंड्रा - मरवाही छ.ग.
रिक्त पदों की संख्या - कुल 01 पद
रिक्त पदों के नाम -
(1) योग सहायक
आवेदन की शुरू तिथि - 28 फरवरी 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 15 मार्च 2023 तक
वेतनमान (सैलरी) - 8000 रुपये तक
योग्यता / अनिवार्यता -
1. शासन अथवा शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से आठवी उत्तीर्ण
2. अभ्यार्थी शारीरिक रूप से निःशक्त न हो।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
उम्मीदवार का आवेदन दिनांक 15/03/ 2023 को सांय 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा अधिकृत कोरियर से कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गौरेला, गोरखपुर रेलवे फाटक के पास) गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही छ०ग०
नियम एवं शर्ते -
1. आवेदक गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले का मूल निवासी होना चाहिए।
2. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 01/01/2023 को 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / महिला / पुरुष / विधवा / परित्यक्ता/तलाकशुदा को अधिकतम आयु सीमा में शासन द्वारा नियमानुसार देय अतिरिक्त छूट का लाभ प्राप्त होगा, किंतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
3. चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा।
4. वांछित प्रमाण पत्रों एवं अंकसूची की अभिप्रमाणित छायाप्रति सहित उम्मीदवार का आवेदन दिनांक 15/03/ 2023 को सांय 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा अधिकृत कोरियर से कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गौरेला, गोरखपुर रेलवे फाटक के पास) गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही छ०ग० में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। आवेदन पत्र सीधे स्वीकार नहीं किये जायेगें तथा डाक अथवा अन्य किसी कारणवश विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।
5. प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किये गये गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मूल निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
6. अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों के संबंध में कोई सूचना नहीं दी जावेगी तथा ऐसे आवेदन पत्र अमान्य कर दिए जायेंगें।
7. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
8. जन्म तिथि दर्शाने वाली शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
9. छ.ग. सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्ते) नियम 1965 के नियम 05 एवं 06 की पात्रता / अर्हताएं रहेगी। 10. लिफाफे के ऊपर "पद का नाम वर्ग के लिए आवेदन पत्र" आवेदक का नाम व पता स्पष्ट रूप से अवश्य लिखा जायें।
11. आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य विवरण कार्यालयीन समय में जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सूचना पटल पर देखे जा सकते हैं।
12. उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में ही करें अन्यथा आवेदन अमान्य कर दिया जावेगा।
13. विवाहित महिला उम्मीदवारों को / उपनाम परिवर्तन संबंधी दस्तावेज / शपथपत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
14. शासकीय / अर्धशासकीय अथवा किसी निजी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का अपना आवेदन नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
15. उम्मीदवारों का नवीनतम पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर चिपकाया जाये एवं स्वयं अभिप्रमाणित किया जाये।
16. आवेदन के साथ संलग्न समस्त छायाप्रतियां स्वयं द्वारा अभिप्रमाणित होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा।
17. कोई भी उम्मीदवार, जिसने विवाह के लिए नियत की गई न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो,नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा ।
18. कोई भी उम्मीदवार, जिसकी दो से अधिक जीवित संतान है, जिनमें एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके पश्चात् हुआ हो, नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
19. चयन उपरांत यदि कोई जानकारी असत्य पायी जाती है तो कि गई नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी तथा संबंधित के विरूध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
20. नियुक्ति हेतु सिफारिस करने वाले किसी भी प्रकार का दबाव डलवाने वाले आवेदक का आवेदन अमान्य कर दिया जायेगा।
21. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय नियुक्तिकर्ता अधिकारी का होगा।
आयु सीमा - उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 01/01/2023 को 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए
महत्वपूर्ण लिंक -
