Type Here to Get Search Results !

बड़ी भर्ती 9212 पदों : Central Police CRPF New Vacancy 2023 | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,केरिपुबल में सिपाही (तकनीकी और ट्रेड्समैन) (पुरुष/महिला)- 2023 के पद के लिए भर्ती 2023

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही (तकनीकी और ट्रेड्समैन) की रिक्तियों को भरने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई भर्ती नियमों/ योजना के अनुसार केरिपुबल पुरुष और महिला अभ्यर्थी, जो सामान्य रूप से अपने संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के निवासी हैं, के लिए निर्धारित रिक्तियों पर भारतीय नागरिकों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा।



विभाग का नाम महानिदेशालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,केरिपुबल में सिपाही (तकनीकी और ट्रेड्समैन) (पुरुष/महिला)- 2023 के पद के लिए भर्ती 2023





रिक्त पदों की संख्या  - कुल 9212 पद (रिक्तियां : 9212 (पुरुष-9105 और महिला 107) रिक्तियों को सिपाही (तकनीकी/ट्रेड्समैन) भर्ती - 2023 के माध्यम से भरा जाना है। राज्य / संघ राज्य क्षेत्र/ट्रेड/पद-वार रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है:)



रिक्त पदों के नाम  -  सिपाही (तकनीकी और ट्रेड्समैन)


विज्ञापन की तिथि - 15 मार्च 2023


आवेदन की शुरू तिथि  - 27 मार्च 2023


आवेदन की अंतिम तिथि -  25 अप्रैल 2023


कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी20/06/2023 से 25/04/2023


कंप्यूटर आधारित टेस्ट की नियत तिथि (अनंतिम) -
01/07/2023 से 13/07/2023


वेतनमान (सैलरी)   -  21,700 से 69,100 रुपये तक



योग्यता / अनिवार्यता  -  किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम मैट्रिक या समकक्ष।


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज   - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया   -   ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से www.crpf.gov.in के वेबसाइट में जा कर फॉर्म भर सकते है



आवेदन परीक्षा शुल्क   - 

ST/SC/PWD - 0 रुपये

Ge/OBC - 100 रुपये



नियम एवं शर्तों - 

1.  इस भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेजों की जांच, चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। भर्ती की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

2.1 आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता है। आवेदन जमा करने के लिए किसी अन्य प्रणाली की कंप्यूटर नहीं है।

2.2 भर्ती अधिवास आधारित पैटर्न पर आयोजित की जाएगी।

2.3  कंप्यूटर आधारित टेस्ट अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित किया जाएगा।

2.4 कंप्यूटर आधारित परीक्षा / शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / ट्रेड टेस्ट / दस्तावेज़ सत्यापन / विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई) / पुनरीक्षण चिकित्सा परीक्षण (आरएमई) केरिपुबल द्वारा निर्धारित और आयोजित किए जाएंगे। विस्तृत

2.5 अभ्यर्थियों से आवश्यक पात्रता प्रमाण पत्र / दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे और केरिपुबल द्वारा चिकित्सा परीक्षण (डीएमई) के समय उनका सत्यापन किया जाएगा।

2.6  सिपाही (तकनीकी / ट्रेड्समैन) की श्रेणीवार रिक्तियां विभिन्न राज्यों / संघ शासित प्रदेशों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार भरी जाएंगी। अंतिम चयन सीबीटी में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

2.7 पीएसटी/पीईटी/ट्रेड टेस्ट/चिकित्सा परीक्षण में अर्हता प्राप्त करने और भर्ती सूचना में निर्धारित अन्य शर्तों को पूरा करने पर सीआरपीएफ द्वारा सीबीटी में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

2.8 परीक्षा के किसी भी चरण के लिए प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोडकरने की सुविधा केरिपुबल की वेबसाइट http://www.crpf.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा कार्यक्रम के अपडेट के लिए नियमित रूप से केरिपुबल की वेबसाइट देखते रहें और परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

2.9 अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रत्येक चरण के समय प्रवेश पत्र का दो रंगीन प्रिंट आउट लाना चाहिए। प्रवेश पत्र की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर सौंपी जाएगी।

भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए 10% रिक्तियां उद्दिष्ट निर्धारित की गई हैं। यदि उपयुक्त भू.पू. सै. अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो भू.पू. सै. के लिए आरक्षित रिक्तियों को संबंधित श्रेणी के गैर-भू.पू. सै. अभ्यर्थियों द्वारा भरा जाएगा।

4(ए). 2 चूंकि केरिपुबल में रिक्तियां राज्य / संघ राज्य क्षेत्रवार उद्दिष्ट की गई हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन / विस्तृत चिकित्सा परीक्षण के समय ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दर्शाए गए राज्य / संघ राज्य क्षेत्र का अधिवास/स्थायी निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है, ऐसा न करने पर उसका / उसकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी और अभ्यर्थी को विस्तृत चिकित्सा परीक्षण में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी अपने आवेदन में उल्लेखित के अलावा किसी अन्य राज्य / संघ राज्य क्षेत्र द्वारा जारी किया गया अधिवास / स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (पीआरसी) प्रस्तुत करता है, तो उसे दस्तावेज़ सत्यापन के समय राज्य बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। इसलिए, अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म बहुत सावधानीपूर्वक भरना चाहिए।

4(ए). 3 ये रिक्तियां अनंतिम हैं। रिक्तियों की संख्या में किसी भी परिवर्तन की सूचना सीआरपीएफ की वेबसाइट www.crpf.gov.in के माध्यम से दी जाएगी।

4 (ए). 4 पैरा 4 (ए) पर दर्शाई गई रिक्तियों को अखिल भारतीय स्तर पर भरा जाना है और किसी भी राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश का उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। ट्रेड / पद बार मेरिट

सूची अखिल भारतीय स्तर पर अलग से तैयार की जाएगी। 4(ए).5 नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थी भारत में कहीं भी सेवा करने के लिए उत्तरदायी हैं।


आयु-सीमा  - सिपाही (चालक): दिनांक 01/08/2023 को 21-27 वर्ष। अभ्यर्थियों का जन्म 02/08/1996 से पहले और 01/08/2002 के बाद का नहीं होना चाहिए।


सिपाही (एमएमवी/मोची/बढ़ई/दर्जी/ ब्रास बैंड / पाइप बैंड / बिगुलर/माली/पेंटर/ रसोइया / वाटर कैरियर / धोबी / नाई / सफाई कर्मचारी/मेसन / प्लम्बर / इलेक्ट्रीशियन: दिनांक 01/08/2023 को 18-23 वर्ष। अभ्यर्थियों का जन्म 02/08/2000 से पहले और 01/08/2005 के बाद नहीं होना चाहिए ।



महत्वपूर्ण लिंक -



  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad