लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. नया रायपुर के पत्र कमांक/ स्वा.आ.अ.मा. / 2021-22 / 161 रायपुर दिनांक 10.05.2021 के अनुपालन में एवं समय-समय पर शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में बस्तर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरमा तोकापाल, बास्तानार, बस्तर करपावण्ड एवं लोहण्डीगुडा तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में नीचे दर्शित रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन निहित नियम एवं शर्तों के अन्तर्गत पदवार निर्धारित तिथियों में दिनांक 12/03/2023 एवं दिनोंक 13/03/2023 को पूर्वान्ह 10:30 बजे से अशासकीय निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर में किया जावेगा। साक्षात्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संलग्न निर्धारित प्रारूप में अपने भरे हुए आवेदन पत्र व मूल प्रमाण पत्र एवं अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित वॉक-इन-इन्टरव्यू तिथि एवं समय में आयोजन स्थल में उपस्थित होवें स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक, साधारण पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेगा। रिक्त पदों का वर्गवार विवरण निम्नानुसार है-
विभाग का नाम - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर जिला - बस्तर छ.ग. कलेक्टर एवं अध्यक्ष, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला- बस्तर छ.ग.
रिक्त पदों की संख्या - कुल 28 पद
रिक्त पदों के नाम - (1) सहायक शिक्षक
(2) प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला
(3) शिक्षक
(4) व्याख्याता
(5) प्रयोगशाला सहायक
विज्ञापन की तिथि - 03 मार्च 2023
आवेदन की शुरू तिथि - 03 मार्च 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 13 मार्च 2023 ( walk-in-interview 12/03/2023 एवं दिनोंक 13/03/2023 को पूर्वान्ह 10:30 बजे से अशासकीय निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर में किया जावेगा।)
वेतनमान (सैलरी) - 20,000 से 38,000 रुपये तक
योग्यता / अनिवार्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में कला / वाणिज्य विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं डी.एड. / डी. एल.एड./बी.एड.
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया - बस्तर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरमा तोकापाल, किलेपाल, बस्तर, करपावण्ड एवं लोहण्डीगुड़ा तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन दिनांक 12.03.2023 व 13.03.2023, को पूर्वान्ह 10.30 बजे स्थान निर्मल विद्यालय उ०मा०वि० जगदलपुर, जिला बस्तर में किया गया है। जिस हेतु अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।
इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को वॉक-इन-इन्टरव्यू हेतु निर्धारित तिथि एवं समय में मूल अभिलेखों तथा उसकी स्व प्रमाणित छायाप्रति सहित उपस्थित होने हेतु विज्ञापन सूचना, नियम-शर्ते एवं आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले की आधिकारिक शासकीय वेबसाईट bastar.gov.in पर जारी किया गया है।
आवेदन परीक्षा शुल्क -
ST/SC/PWD - 0 रुपये
Ge/OBC - 0 रुपये
नियम एवं शर्तों -
1. संविदा नियुक्ति छ.ग. शासन द्वारा जारी नवीन प्रचलित संविदा नियुक्ति नियम 2012 में निहित शर्तों के अधीन होगी।
2. आवेदकों द्वारा अपनी संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त बोर्ड, विद्यालय / महाविद्यालय से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
3. संविदा सहायक शिक्षक कला पद हेतु अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ कला / वाणिज्य विषय में उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं डी.एड. / डी.एल.एड. / बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
4. सविदा सहायक शिक्षक विज्ञान पद हेतु अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान / गणित विषय में उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं डी.एड. / डी.एल.एड. / बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
5. संविदा प्रधान अध्यापक माध्यमिक विद्यालय पद हेतु अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी एवं स्नातकोत्तर परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना तथा बी०एड० की उपाधि के साथ-साथ मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में लगातार 05 वर्ष अध्यापन कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।
6. विज्ञापित संविदा शिक्षक (गणित / विज्ञान) पद हेतु अभ्यर्थी को अंग्रेजी माध्यम से संबंधित विषय में हायर सेकेण्डरी एवं स्नातक परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना तथा बी०एड० की उपाधि होना अनिवार्य है।
7. विज्ञापित संविदा व्याख्याता (वाणिज्य / जीव विज्ञान / गणित / अंग्रेजी) पद हेतु अभ्यर्थी को अंग्रेजी माध्यम से संबंधित विषय में हायर सेकेण्डरी स्नातक एवं स्नातकोत्तर एवं समक्षक परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा बी०एड० की उपाधि होना अनिवार्य है।
8. संविदा प्रयोगशाला सहायक विज्ञान के पद हेतु अभ्यर्थी को विज्ञान / गणित विषय में मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम से 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
9. निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप छानबीन उपरान्त अभ्यर्थियों की सूची दावा आपत्ति के लिए वॉक-इन-इन्टरव्यू दिनांक को ही सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी ।
10. निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संलग्न समस्त प्रमाण पत्रों को स्व-प्रमाणित किया जाना अनिवार्य होगा।
11. वॉक-इन-इन्टरव्यू दिनांक तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक एवं अन्य व्यवसायिक योग्यताएँ ही मान्य होंगी।
12. छ0ग0 के मूल निवासी होने के संबंध में सक्षम अधिकारी के द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
13. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
14. आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2023 की स्थिति में की जावेगी। आयु की पुष्टि हेतु 10वीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अधिकतम आयु सीमा में शासन के नियमानुसार छुट का प्रावधान लागू होगा।
15. संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिये होगी। तत्पश्चात् आवश्यकता होने पर कार्य योग्यता, कार्यक्षमता एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनों पक्षों की सहमति से कार्य अवधि आगामी वर्ष के लिए निरन्तर रखे जाने पर विचार किया जा सकता है।
16. पद से त्यागपत्र दिये जाने की स्थिति में अभ्यर्थी को 03 माह का मानदेय जमा करना आवश्यक होगा।
17. विज्ञापन पदों की संख्या घटाई बढाई अथवा विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।
18. संविदा शिक्षकों को सीधी भर्ती द्वारा नियमित शिक्षकों की नियुक्ति में कोई दावेदारी नहीं होगी।
19. निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
20. उपर्युक्त पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में शैक्षणिक योग्यता एवं आयुसीमा में समिति की अनुशंसा के आधार पर शिथिलता प्रदान की जा सकेगी।
21. निर्धारित तिथि दिनांक 12/03/2023 से दिनांक 13/03/2023 को आयोजित वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से रिक्त पदों की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में आगामी तिथि एवं समय में पुनः वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन किया जावेगा, जिसकी सूचना पृथक से जिला बस्तर के शासकीय एन.आई.सी. वेब पोर्टल (bastar.gov.in) पर जारी की जावेगी एवं इस हेतु प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की जावेगी ।
संविदा भर्ती में किसी भी प्रकार के आपत्ति / विवाद का निराकरण कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष स्वामी आत्मानन्द शास. उ.मा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
आयु-सीमा - आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2023 की स्थिति में की जावेगी।
